क्या आप ICICI बैंक के साथ PPF अकाउंट खोलने के लिए मेहतन कर रहे हैं? तो अब आपको ऐसा करने की जरुरत नहीं है। प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई ने अपने कस्टमर के लिए एक डिजिटल सर्विस लॉन्च की है जिसकी मदद से ग्राहक ऑनलाइन अपना पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के डॉक्यूमेंट भी जमा करने की जरुरत नहीं है। यह काम पूरी तरह से पेपर लेस होगा।
ऑनलाइन होगा सारा काम
बैंक का कहना है कि इस सुविधा के शुरु होने के बाद ग्राहक को पीपीएफ खाता खुलवाने के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेजों की जरुरत नहीं होगी। साथ ही उन्हे बैंक की ब्रांच में भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। कस्टमर इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा लेते हुए अपने हिसाब से PPF खाता खोल सकता है।
पेपरलेस काम करने वाला पहला बैंक
बैंक का यह भी मानना है कि ICICI पहला ऐसा बैंक है जिसने पीपीएफ खाता खोलने के लिए पूरी तरह से दस्तावेज रहित डिजिटल प्रणाली शुरु की है। आईसीआईसीआई बैंक की यह सर्विस 24 घंटे उपलब्ध होगी जिससे ग्राहक इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से अपने पीपीएफ अकाउंट को खोल सकते हैं।
ऑफलाइन प्रकिया
आईसीआईसीआई बैंक के साथ पीपीएफ खाता खोलने का अधिकार वित्त मंत्रालय के द्वारा दिया गया है। ICICI बैंक के साथ खाता खोलने के लिए बैंक की किसी भी ब्रांच से पीपीएफ फॉर्म लेने की आवश्यकता होगी। आगे जानिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरुरत होगी पीपीएफ खाता खुलवाने के लिए।
जरुरी दस्तावेज
पासपोर्ट
पैन कार्ड
आधार कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
राशन कार्ड
खुद से साइन किया हुआ चेक
फोटो आईडी डेबिट या क्रेडिट कार्ड
सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट
आपको बता दें कि सारे डॉक्यमेंट्स को जमा करने से पहले एक बार चेक कर लें। चेक करते समय यह जरुर ध्यान दें कि सभी दस्तावेजों के फोटोकॉपी में आपके सिग्नेचर हैं या नहीं। अगर नहीं तो सभी फोटोकॉपी में अपनी सिग्नेचर कर लें।
वेरिफिकेशन
जब आप आईसीआईसीआई बैंक में पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के लिए सारे डॉक्यूमेंट जमा करने जाएंगे तो आपको अपने साथ ऑरिजनल डॉक्यूमेंट भी लेकर जाना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक अधिकारियों के द्वारा वेरिफिकेशन के लिए आपके ऑरिजनल दस्तावेजों को चेक किया जाएगा। ICICI बैंक में म्यूचुअल फंड निवेश के 5 आसान विकल्प
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications