बैंकिंग सेक्टर में पिछले कुछ समय में इतना क्रांतिकारी परिर्वतन आया है जो कि पहले कभी नहीं हुआ। गैर-बैकिंग क्षेत्र भी सरकार की जन-धन योजनाओं के माध्यम से बैकिंग सेवाएं प्रदान करवा रहे हैं। बैकिंग क्षेत्र में सबकुछ डिजीटल होने लगा है। आप अक्सर यह सोचते होंगे कि आप कौन सा खाता खुलवाएं जिसमें की आपको ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें। हालांकि, इन दिनों सभी बैंक अच्छी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं लेकिन बेहतर सुविधाओं के लिए हम आपको अपने इस कुछ जरुरी बातें बताने जा रहे हैं।
अगर आप अपने बैंक की सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है और एक नाया खाता खुलवाने की सोच रहे हैं तो आपको निम्न बातें ध्यान में रखनी चाहिए:
स्थान
आप जहां रहते हों, वहां से नजदीकी ब्रांच में ही खाता खुलवाएं, ताकि आपको आने-जाने में असुविधा न हों।
एटीएम
पिछले वर्ष पहले ही बैंक ने एटीएम के मुफ्त उपयोग पर रोक लगाने की कोशिश करते हुए कुछ नियम लगाए गए हैं। अगर आप अपने अलावा, किसी बैंक का एटीएम पैसे निकालने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो ज्यादा चार्ज देना पड़ता है। जबकि यस बैंक जैसी कुछ बैंक में ऐसा नियम नहीं है।
औसत बैलेंस
कई बैंकों में आपको खाता मेंटेंन रखने के लिए कुछ धनराशि को अपने खाते में अवश्य रखना होता है लेकिन कुछ बैंकों में ऐसा नहीं है। सामान्यत: खाते में कम से कम 1000 रूपए होना आवश्यक है। लेकिन प्राईवेट बैंक के खाते में 5 हजार रूपए होना आवश्यक होता है। इस बात को भी खाता खुलवाते समय ध्यान में रखें।
ऑनलाइन बैंकिंग
इन दिनों ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा बिल्कुल फ्री होती है। ऐसे में आप भी उस बैंक का खाता खुलवाएं जिसमें ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा मिलें।
एप्प
मार्केट में बैंकिंग एप्प नई चीज है। सुनिश्चित कर लें कि आपको यूजर फ्रैंडली एप्प का इस्तेमाल करना हों, ताकि आप आसानी से बैंक का लेन-देन कर पाएं।
ब्याज दरें
हर बैंक अलग ब्याज दर देती है। ऐसे में आप सभी बैंकों की ब्याज दर को अच्छी तरह जान लें। उसके बाद ही किसी बैंक में खाता खुलवाएं। उदाहरण के लिए- यस बैंक, इंडलस बैंक और आरबीएल, अन्य प्राईवेट बैंक की अपेक्षा 4 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देती हैं।
ब्रांचों की उपलब्धता
बहुत सारी बैंक आपको अच्छी सुविधा देगी लेकिन उनकी ब्रांच बहुत ज्यादा जगहों पर नहीं होती है जिसके कारण कई बार आप उनका ट्रांसफर करवाने में असमर्थ होते हैं और दिक्कत होती है। ऐसे में इस बात का भी ध्यान रखें कि इसकी अन्य ब्रांच शहरों व अन्य राज्यों में हैं या नहीं।
सर्विस और फीस
बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और उनके द्वारा वसूली जाने वाली फीस को भी ध्यान में रखें। पब्लिक सेक्टर बैंक में प्राईवेट सेक्टर बैंक की अपेक्षा कम फीस ली जाती है लेकिन सेवाओं में आपको काफी धैर्य बरतना पड़ता है।
निष्कर्ष
अपनी जरूरतों और काम के हिसाब से बैंक का चयन करें। अगर आप किसी बैंक में सिर्फ उसके विज्ञापन देखकर ही खाता खुलवाने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें। सर्विस के बारे में भी पूरी जानकारी ले लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications