कई बार आपके पास कई संसाधन होते हैं जिनमें आप तुरंत शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। वे लिक्विड, टेक्स बेनिफ़िट देने वाले और साथ अच्छा रिटर्न देने वाले होने चाहिए। शॉर्ट टर्म इन्वेस्ट्मेंट्स में हम उन निवेशों को शामिल करते हैं जिनकी अवधि कम से कम 15 दिन और अधिक से अधिक 1 साल होती है। हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन शॉर्ट टर्म में निवेश के विकल्प बता रहे हैं।
सूर्योदय
अपनी अच्छी ब्याज दरों के कारण यह छोटा फाइनेंस बैंक अच्छा शॉर्ट टर्म निवेश विकल्प है। उदाहरण के तौर पर, सूर्योदय आपको 24-36 महीनों पर 8.75% का ब्याज और 12 से 24 महीने पर 8.5% ब्याज देता है। यह ब्याज दर इस टर्म में बुरी नहीं है क्यों कि अन्य कमर्शियल बैंक तो केवल 6% का ही ब्याज देते हैं। इसलिए शॉर्ट टर्म के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है।
बंधन बैंक शॉर्ट टर्म डिपॉजिट
यदि आप 6 से 8 महीने के लिए निवेश करना चाह रहे हैं तो बंधन बैंक के एफ़डी प्लान आपके लिए सही हैं। यह 6-12 महीने पर 7% का ब्याज देता है। कोई भी सरकारी या बड़े प्राइवेट सेक्टर का बैंक इस शॉर्ट टर्म में 7% ब्याज नहीं दे रहा है। इसलिए पैसे की जल्दी निकासी के लिए एक अच्छा निवेश है। इसे आसानी से कैश किया जा सकता है, जो इसे लिक्विड बनाता है। ध्यान रहे कि, एफ़डी में जल्दी निकासी पर चार्ज लग सकता है। एसबीआई तो आपको लॉन्ग टर्म में भी इतनी ज़्यादा ब्याज दर नहीं देता है। ध्यान रखें कि बैंक जमा पर बहुत अधिक टैक्स लगता है इसलिए सोच समझकर निवेश करें।
आईडीएफ़सी बैंक फैक्स डिपॉजिट
आपको बंधन बैंक में 366 दिनों के फैक्स डिपॉजिट पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है वहीं आईडीएफ़सी बैंक में आपको 181-365 दिनों के डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इसके अलावा, यदि आप 1 साल से ऊपर जाएँगे तो आपको अच्छी ब्याज दर मिल जाएगी। शॉर्ट टर्म में आईडीएफ़सी बैंक से आप 7.50 प्रतिशत ब्याज पा सकते हैं। सीनियर सिटीजन्स को यहाँ 8 प्रतिशत का ब्याज मिलता है, जो कि देश के अन्य बैंकों की तुलना में काफी अच्छा है।
आरबीएल बैंक सेविंग अकाउंट
शॉर्ट टर्म के लिए यह भी एक सही विकल्प है। उदाहरण के तौर पर, यदि आपने कोई प्रॉपर्टी बेची है और दूसरी प्रॉपर्टी खरीदने तक आपको पैसा रखना है तो यह एक अच्छा विकल्प है। आप यहाँ सेविंग अकाउंट पर 7.1% से अधिक ब्याज पा सकते हैं और साथ ही 5 लाख का दुर्घटना बीमा भी पा सकते हैं। आपके पास बैंक डिपॉजिट का विकल्प है, लेकिन यदि आपको पैसा जल्दी चाहिए तो आपको जल्दी विदड्रोल के लिए प्रि-पेमेंट चार्ज देना होगा। ध्यान रखें कि सेविंग बैंक अकाउंट पर मिले 10,000 तक के ब्याज पर टैक्स में छूट मिलती है। यदि आप 1 करोड़ से 5 करोड़ की राशि रखते हैं तो आप 7.1% तक का ब्याज पा सकते हैं। 10 लाख से 1 करोड़ के बीच 6.50% और 1 लाख के ऊपर 5.50% का ब्याज यहाँ मिलता है।
केटीडीएफ़सी डिपोजिट्स
यदि आप 1 साल के लिए पैसा रख रहे हैं, तो केरल सरकार द्वारा समर्थन प्राप्त केटीडीएफ़सी अच्छा विकल्प है। यह कंपनी 1 साल में 8% का ब्याज देती है। शॉर्ट टर्म के हिसाब से यह बुरा नहीं है। खास बात यह है कि यहाँ 2000 करोड़ से ऊपर के निवेश को केरल सरकार से संरक्षण प्राप्त होता है।
कोटक बैंक
यस बैंक की तरह ही कोटक बैंक भी सेविंग अकाउंट पर 6% का ब्याज देता है, जो कि तुलनात्मक रूप से अच्छा है। इसके अलावा, सेविंग अकाउंट का बैलेंस यदि 1 लाख से अधिक और 5 करोड़ तक है तो आप 6% से अधिक का वार्षिक ब्याज पा सकते हैं। सेविंग अकाउंट का बैलेंस 1 लाख तक होने पर 5% और 1 लाख से कम होने पर 5.5% ब्याज आप पा सकते हैं।
लिक्विड फंडस
लिक्विड फंडस म्युच्युअल फंडस होते हैं, जो कि शॉर्ट टर्म सिक्योरिटीज़ में निवेश करते हैं जैसे कि सरकारी सिक्योरिटीज़। ये आपको बैंक जमा की तरह रिटर्न दे सकते हैं। ये बैंक डिपॉजिट जितना लिक्विड नहीं होते लेकिन टैक्स बेनिफ़िट अच्छा मिलता है। यदि आपको समझ अच्छी है तो ही इनमें निवेश करें। जब भी आप फंडस खरीदें या बेचें इनकी समयावधि के बारे में पूरी तरह जान लें और पूरी रिसर्च कर लें।
अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंडस
ये भी म्युच्युअल फंड हैं और लिक्विड फंडस की तरह होते हैं। ये भी शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न प्रदान करते हैं। अलग-अलग शॉर्ट टर्म में अलग-अलग ब्याज दर हो सकती है। म्युच्युअल फंडस में अधिकतर राशि हाई क्वालिटी सिक्योरिटी में निवेश की जाती है। ये बैंक एफ़डी की तुलना में समझने में थोड़ा कठिन हैं, लेकिन ये शानदार रिटर्न प्रदान करते हैं। जब ब्याज दर सब जगह गिर रही हो ऐसे में ये निवेश का अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications