सुरक्षित निवेश वो है जिसमें किसी तरह का कोई जोखिम न हो। ऐसे निवेश रिटायर्ड लोगों के लिए बेहतर हैं जो किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं चाहते हैं। ये एक सामान्य धारणा है कि यदि आप रिस्क नहीं लेंगे, तो अच्छे रिटर्न नहीं मिलेंगे। ये सच नहीं हैं, बाज़ार में ऐसे कई इनवेस्टमेंट प्लान हैं जो अच्छा फायदा देते हैं और टैक्स बैनीफिट भी मिलता है। बस तरीका चाहिए रिस्क फ्री प्लान ढूँढने का, क्या आपके लिए बेहतर है और क्या नहीं। उनमें से कुछ अच्छे रिटर्न्स देते हैं जब कि कुछ केवल ठीक-ठाक हैं। भारत में कई रिस्क-फ्री इनवेस्टमेंट विकल्प उपलब्ध हैं। इन सब की अलग-अलग विशेषताएं हैं। कुछ औरों के मुक़ाबले ज़्यादा अच्छे हैं। उनमें से कुछ हम आपको बताते हैं।
फिक्स डिपॉजिट
जब भी सुरक्षित निवेश की बात होती है तो फिक्स डिपॉजिट का ख्याल सबसे पहले आता है। ये बचत खाते की तुलना में ज़्यादा अच्छे रिटर्न देते हैं और 7-8% का ब्याज भी मिलता है। आपको ध्यान रखना चाहिए ये डिपॉजिट पूरी तरह टैक्सेबल हैं। इसका मतलब है कि आप जितना ज़्यादा टैक्स के दायरे में आते हैं, आपका रिटर्न उतना ही कम हो जाता है।
आरडी(RD) या आवर्ती जमा
जिन लोगों को निर्धारित मासिक वेतन मिलता है ये उनके लिए अच्छा विकल्प है। ये एफ़डी से ज़्यादा अलग नहीं हैं, लेकिन इसमें आप हर महीने व्यवस्थित तरीके से निवेश करते हैं। यह राशि जुड़कर बड़ी हो जाती है। लेकिन एफ़डी की तरह ही इनमें भी टैक्स में छूट नहीं मिलती है।
डाक घर जमा
ये 5 साल तक अलग-अलग समयावधि के होते हैं। जितने ज़्यादा समय के लिए निवेश होगा ब्याज उतना ही ज़्यादा होगा। 5 साल में 7.8% ब्याज के साथ बाज़ार में ये एक अच्छा विकल्प है। डाकघर जमा का फायदा ये हैं कि 5 साल की अवधि की हर जमा पर टैक्स में छूट मिलती है।
फिक्स्ड मेच्योरिटी प्लांस
फ़िक्स्ड मेच्योरिटी प्लांस(एफ़एमपी) एक क्लोज एंडेड स्कीम है जिसका अवधि एक महीने से पाँच साल फिक्स होती है। एफ़एमपी में आपकी पूंजी को मार्केट सिक्योरिटीज़ और डेब्ट्स में निवेश किया जाता है। इसकी एक निर्धारित परिपक्वता तिथि होती है। लेकिन इसमें निवेश करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और AAA रेटिंग वाले एफ़एमपी प्लान में ही निवेश करना चाहिए।
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (सामान्य भविष्य निधि)
ये लंबे समय की डिपॉज़िट स्कीम्स हैं जो कि सुरक्षित हैं और8-9% का आकर्षक ब्याज दर भी देती हैं। आप इनमें एक साल में कम से कम 500 रुपए से अधिकतम 1,50,000 रुपए निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको लोन, निकासी और अकाउंट एक्सटेंशन जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं। इनमें से कई प्लांस में काफी अच्छे रिटर्न्स हैं और टैक्स में छूट भी मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
