आईआरडीएआई ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें सभी पॉलिसीधारकों को अपने आधार और पैन के विवरण को इंश्योरेंस पॉलिसी से लिंक करने के लिए कहा गया है। यदि किसी के पास पैन कार्ड नहीं है तो इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए उन्हें फॉर्म 60 भरना ज़रूरी है।
बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों को अपने आधार नंबर को बीमा पॉलिसियों से जोड़ने के लिए सूचनाएं भेज रही हैं तथा इसे जोड़ने का तरीका भी बता रही हैं।
रजिस्टर्ड यूजर के लिए ऑनलाइन लिंकिंग
यह आधार को अपडेट करने का सबसे सरल तरीका है। पॉलिसीधारक बीमा कंपनी के कस्टमर सर्विस पोर्टल पर लॉग इन करके अपने प्रोफाइल में आधार के विवरण भर सकते हैं।
नॉन-रजिस्टर्ड यूजर के लिए ऑनलाइन लिंकिंग
वैकल्पिक रूप से यदि पॉलिसीधारक एक रजिस्टर्ड उपभोक्ता नहीं है तो वह बीमा कंपनी की वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकता है। यहाँ पॉलिसीधारक को कई विवरण देने होते हैं जैसे पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि, पैन, ई-मेल आई डी, मोबाइल नंबर और आधार नंबर।
प्रमाणीकरण
ऊपर बताये गए किसी भी तरीके से जब आधार नंबर जोड़ दिया जाता है तब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। ओटीपी एंटर करने पर आधार नंबर सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड हो जाता है।
ऑफलाइन लिंकिंग
पॉलिसीधारक अपने इंश्योरेंस एजेंट से संपर्क कर सकते हैं या इंश्योरेंस कंपनी की निकट की शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड को लिंक करवाने का काम कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आधार की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी प्रस्तुत करना आवश्यक होता है।
ध्यान रखने योग्य बातें
1. सभी नई पॉलिसियों के लिए प्रारंभिक स्तर पर (प्रस्ताव के समय ही) ही आधार की आवश्यकता होगी।
2. इसे ऑनलाइन लिंक करने के लिए पॉलिसीधारक का मोबाइल नंबर आधार डेटा बेस से रजिस्टर्ड होना चाहिए।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications