फूलों का हमारी लाइफ में बहुत महत्व है। कोई भी त्योहार हो फूलों का उपयोग किया जाता है। अपने प्रियजनों को खुश रखने के लिए भी हम उन्हें तोहफे के रुप में फूल ही देते हैं। पर क्या आप में से किसी ने यह सोचा है कि आप खुद भी फूलों का बिजनेस करके कितनी कमाई कर सकते हैं। जी हां फूलों का बिजनेस ऐसा है जिससे आप कम लागत में ज्यादा कमाई कर सकते हैं। फूलों का बिजनेस करने के लिए आपको ज्यादा निवेश की भी जरुरत नहीं होगी। यहां पर आपको फूलों के बिजनेस के बारे में विस्तार से बताएंगे।
कैसे प्रारंभ करें फूलों का व्यापार
फूलों का व्यापार करने के लिए सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के बेहतर फूल सप्लायर और बड़े स्तर के माली से बात करने की आवश्यकता होती है। आपको इन लोगों से व्यापार के लिए अच्छे किस्म के फूल प्राप्त होंगे। इसके बाद आपको उन स्थानों में बात करनी होती हैं जहां पर आप अपने फूलों का व्यापार कर सकें।
ऐसे करें स्थान का चयन
फूलों का व्यापार करने के लिए आवश्यक स्थान का चयन अनिवार्य है। आप यह व्यापार वैसे तो घर से आरंभ कर सकते हैं, किन्तु यदि कम समय में अधिक लाभ प्राप्त करना हो, तो आपको घर के बाहर भी अपना व्यापार ले जाना होगा। धार्मिक स्थलों के बाहर फूलों का व्यापार सबसे अधिक होता है। आप चाहें तो यह व्यापार शहर के किसी भी स्थान से कर सकते हैं।
व्यापार करने का तरीका
आप रंग-बिरंगे फूलों को एक साथ बांध कर गुलदस्ता बना सकते हैं और व्यापार कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको फूलों को बांधने की कला सीखनी पड़ती है। एक बार आप फूल बांधना सीख गए तो इसके बाद आपको अन्य डिजाइन भी आने लगेंगी। डिजाइन जितनी बेहतर होगी गुलदस्ता उतनी अधिक कीमत पर बिकेगा। आप फूलों का व्यापार दिन के हिसाब से भी कर सकते हैं। जैसे कि मंगलवार से पहले जावा फूल, गुरुवार को गेंदा फूल बड़ी सरलता से बिक जाएंगे।
शादी-ब्याह में भी लें ऑर्डर
शादी-ब्याह, पूजा और सांस्कृतिक समारोह में फूलों के ऑर्डर दिए जाते हैं तो आप भी इन ऑर्डर को लेना शुरु कर दें। ऐसे मौकों में सजावट के लिए फूलों की काफी जरुरत होती है। साथ ही अलग-अलग फूलों की डिमांड होती है। साथ ही आपको अच्छी-खासी इनकम भी होती है। जितना फूल आपको बेचना हो मार्केट से उतना ही फूल उठाएं, क्योंकि वासी फूलों की डिमांड कम होती है और ये खराब भी हो जाते हैं। इससे आपको घाटा हो सकता है।
फूलों की दुकान में व्यापार की कुल लागत
फूलों के व्यापार को शुरु करने के लिए न्यूनतम 15,000 से 20,000 रुपए की आवश्यकता होती है। आप चाहें तो यह व्यापार बड़े पैमाने पर भी कर सकते हैं। आप यदि फूलों को बेचने के लिए शोरुम खोलना चाहते हैं तो लागत 2 से 3 लाख रुपए तक जा सकती है। जिसके अंतर्गत आप फर्नीचर, इंटीरियर आदि के हल्के, फुल्के काम करा सकते हैं, हालांकि एक साधारण स्थान से यह व्यापार अधिकतम 20,000 रुपए तक में शुरु किया जा सकता है।
व्यापार में लाभ
इस व्यापार में लाभ बहुत ही जल्दी प्राप्त होता है। आप फूल मंडी से थोक के भाव में फूल खरीद कर उससे बुके, माला आदि बना कर बेचें, तो आप को दुगना-तिगुना लाभ होता है। यदि आप खुदरे फूल पर 1000 रुपए खर्च करते हैं तो आपको उन फूलों से माला आदि बना कर बेचने पर 2500 से 3000 तक का लाभ प्राप्त होता है। अत: आपका व्यापार जितना अधिक चलेगा उतना अधिक मुनाफा आपको प्राप्त होगा।
ऐसे करें मार्केटिंग
आप अपने फूलों का व्यापार मंदिर के बाहर के दुकानों, बुके स्टाल, डेकोरेटर आदि के साथ मिलकर कर सकते हैं। आप चाहें तो एक होल सेलर के रुप में इन दुकानों और डेकोरेटर को अपना फूल दे कर व्यापार कर सकते हैं। आप अपने फूल व्यापार को एक वेबसाइट बना कर प्रमोट कर सकते हैं। आप इस वेबसाइट में सब तरह के बुके, फूल, अलग-अलग तरह की मलाओं के डिजाइन अपडेट करके ग्राहकों का दिल जीत सकते हैं।
फूलों की पैकेजिंग
अपने द्वारा बनाए गए बुके अथवा मालाओं को अथवा दिन के अनुसार फूल भी बेचते हुए आपको पैकेजिंग का ध्यान रखना अति आवश्यक है। आपको पैकेजिंग के समय ध्यान रखना होगा कि माला अथवा बुके कहीं से टूट न जाए। आप चाहें तो पैकेजिंग के लिए थोड़े बड़े प्लास्टिक का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके बुके की सुंदरता पर किसी तरह का फर्क नहीं पड़ता है।
ध्यान रखने योग्य बातें
आप इस व्यापार को आरम्भ करने से पहले इस बात की पुष्टि कर लें कि आपको किसी भी तरह के फूल के सुगंध से एलर्जी न हो, क्योंकि कई लोगों को कई तरह के फूलों से एलर्जी होती है। अत: यदि आपको फूलों के सुगंध से किसी तरह की परेशानी हो, तो यह व्यापार शुरु करने से पहले सोच लें।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications