विदेशी नागरिक जो भारत में किसी काम या बिजनेस के कारण लंबे समय तक रुकते हैं उन्हें पैसे का लेन-देन करना पड़ता है। इसलिए भारत में बैंक खाता खोलना उनके लिए अच्छा आइडिया है। लेकिन जानकारी न होने के कारण उन्हें कई बार इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। लेकिन हम आपको यहां पर बताएंगे कि विदेशी नागरिक भारत में खाता कैसे खोल सकते हैं।
खाते का प्रकार
विदेशी नागरिक एफए रेसिडेंट सेविंग या करंट अकाउंट खोल सकते हैं, इसके लिए वे अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट दे सकते हैं। उन्हें बैंक में केवल एक साधारण फॉर्म भरने की जरुरत है।
केवाईसी डोक्यूमेंट
विदेशी नागरिकों को बैंक खाता खोलने के लिए ये दस्तावेज चाहिए:
- मान्य विदेशी पासपोर्ट
- मान्य भारतीय वीजा (यह लंबी अवधि का होना चाहिए, 182 दिनों से ज़्यादा का)
- फ़ोरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरओ) परमिट की कॉपी
- विदेशी एड्रेस प्रूफ
- भारतीय एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन या फॉर्म 60 की कॉपी
जहां वे काम कर रहे हैं वहां का लेटर या कोंट्रेक्ट लैटर भी चाहिए। बिजनेस विजिट के लिए, आरबीआई अप्रूवल भी चाहिए।
रिपाट्रिएशन फॉर्म
विदेशी नागरिकों को भारत से अपनी कमाई की राशि विदेश में परिवारजनों को भेजने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में, उन्हें प्रत्यावर्तन या रिपाट्रिएशन फॉर्म भरना होता है, सेलरी स्लिप या आय प्रमाण जमा करवाना होता है साथ ही पासपोर्ट की कॉपी जमा करवानी होती है।
समापन
विदेशी नागरिक भारत में काम खत्म होने और वापस अपने देश लौटने पर अपने खाते को एनआरओ स्टेटस में बदल सकते हैं।
ध्यान देने योग्य बातें
1- रेसिडेंट सेविंग अकाउंट खोलने के लिए 82 दिन रुकने वाली शर्त पूरा करना ज़रूरी नहीं है।
2- विदेशी नागरिक जो भारत में पर्यटक के तौर पर आते हैं वे NRO अकाउंट खोल सकते हैं जो कि 6 महीने तक मान्य होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications