पैन कार्ड जो अभी भी एक महत्वपूर्ण आईडी है वह सभी मामलों में सही होना चाहिए क्योंकि ऐसा ना होने पर प्राधिकरण द्वारा सत्यापन के समय आप कुछ गंभीर मुद्दों का सामना कर सकते हैं। 1 जुलाई, 2017 से प्रभावी सरकार ने भारतीय नागरिकों को अपने आधार आईडी के साथ पैन को अनिवार्य रूप से जोड़ने के लिए कहा है। इसलिए, यदि आपके पैन पर हस्ताक्षर अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हस्ताक्षर से मेल नहीं खाती हैं, तो इसे तुरंत ही सही करने की आवश्यकता है।
इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप पैनकार्ड में पुराने सिग्नेचर को बदल सकते हैं।
ऐसे बदलें सिग्नेचर
- पैन कार्ड में अपना सिग्नेचर बदलने के लिए सबसे पहले आपको NSDL की वेबसाइट https://tin.tin.nsdl.com/pan/correctiondsc.html पर जाना होगा।
- उसके बाद आप वेबसाइट में स्क्रॉल करके जैसे ही नीचे की ओर आएंगे आपको आवेदक की कैटेगरी चेक करके सलेक्ट करना होगा।
- कैटेगरी सलेक्ट करने के बाद आपको PAN अप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और साथ में नया सिग्नेचर भी डालना होगा।
इस तरह भरे फॉर्म
पूरे फॉर्म को ध्यान से पड़ते हुए सभी मैनडेटरी फील्ड को सत्यता के साथ भरें। फॉर्म में एक ऑप्शन आएगा Signature Mismatch जिसके पर आपको चेक देना होगा। फॉर्म को भरने के बाद आपको 110 रुपए का पेमेंट भी करना होगा। जो आप डेबिट, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए कर सकते हैं। फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
यदि आवेदक हस्ताक्षर परिवर्तन के लिए पेपरलेस पैन ऑप्शन के द्वारा आवेदन के लिए जाना चाहता है, तो वह YES चुन सकता है जिसमें एक डिजिटल हस्ताक्षर आवश्यक है। नहीं तो NO आप्शन चुनें।
पेपरलेश पैन अप्लीकेशन प्रक्रिया
पेपरलेस पैन अप्लिकेशन में, आप अपना फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं और दस्तावेजों के भौतिक प्रस्तुतीकरण की आवश्यकता नहीं है और पैन कार्ड हस्ताक्षर परिवर्तन प्रक्रिया यहां खत्म हो जाएगी।
एकनॉलेजमेंट फॉर्म का प्रिंटआउट रखें
अब आपको एक 16 अंकों का पावती संख्या के साथ एक पावती फॉर्म मिलेगा। इस पावती फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें। उसके बाद इस एकनॉलेजमेंट फॉर्म में अपनी दो पासपोर्ट साइज की फोटो दिए गए खाली स्थान पर चिपकाएं। साथ ही फोटो से बाहर आते हुए सिग्नेचर भी करें।
सभी दस्तोवेज सिग्नेचर के साथ करें अपलोड
सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सारे दस्तावेजों में हस्ताक्षर करते हुए उसे ऑनलाइन फॉर्म के साथ दिए गए ऑप्शन पर अपलोड करें।
NSDL को भेजें अपना फॉर्म
ऑनलाइन भरे हुए फॉर्म का प्रिंट, एकनॉलेजमेंट का प्रिंट, हस्ताक्षर किये हुए सारे जरुरी डॉक्यूमेंट और पास पोर्ट साइज के 2 फोटो आप एक लिफाफे में पैक कर लीजिए। लिफाफे में आपको Application for PAN CHANGE REQUEST -Acknowledgment Number लिखना होगा। आपको यह लिफाफा इस पते पर आयकर पैन सर्विसेज यूनिट, एनएसडीएल ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, 5 वीं मंजिल, मंत्री स्टर्लिंग, प्लॉट नं। 341, सर्वेक्षण संख्या 997/8, मॉडल कॉलोनी, दीप बंगला चौक के पास, पुणे -411016 पर भेजना होगा।
आएगा कंफर्मेशन ईमेल
जब आपका लिफाफा यानी की सारे डॉक्यूमेंट दिए गए पते पर पहुंच जाएंगे तो आपके पास एक कंफर्मेशन ईमेल आपकी ईमेल एड्रेस पर आएगा। इसके बाद आपको एक ही नंबर के साथ एक नया पैन कार्ड जारी किया जाएगा और नए हस्ताक्षर को आयकर विभाग के रिकॉर्ड में अपडेट किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications