सेलेना गोमेज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने गायन और अभिनय से सेलेना गोमेज ने दुनिया भर में ख्याति अर्जित की है। सेलेना गोमेज अमेरिका की धनी सेलिब्रेटीज में से एक हैं। उनकी नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के करीब है और वह अपने म्युजिक एलबम और वीडियो से लाखों डॉलर की कमाई करती हैं। सेलेना गोमेज का जन्म अमेरिका में 22 जुलाई 1992 में हुआ था। अब महज 25 साल की छोटी सी उम्र में ही वह एक प्रसिद्ध और अमीर सेलिब्रेटी बन चुकी हैं। आइए जानते हैं सेलेना गोमेज की सफलता के शिखर पर पहुंचने की कहानी के बारे में।
प्रोफ़ाइल
सेलेना गोमेज़ अमेरिका में एक जाना-माना नाम है। बच्चों के म्यूजिक चार्ट के साथ टीवी पर छोटी शुरुआत करने वाली इस अभिनेत्री ने अच्छी पहचान बनाई है। इन्होने सफलता के इस पायदान पर चढ़ते हुये कई चुनोतियों का सामना किया है।
मूवीज
सेलेना मेरी गोमेज़ एक जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका हैं जिनका पहला रोल 'बारनी एंड फ़्रेंड्स' में 'गियाना' का था। इनहोने अपनी शुरुआत छोटे शोज से की और बाद में डिज़्नी से प्रसिद्धि हासिल की। उन्होने कई फिल्मों में केमियो रोल किए जिनमें स्काई किड्स 3डी, गेम ओवर एंड वोकर, टेक्सास रेंजर: ट्रायल बाय फायर आदि मुख्य हैं।
शुरुआती जीवन
इन्होने डिज़्नी सीरीज हन्ना मोन्टाना के तीन एपिसोड किए। इसके बाद गोमेज़ ने डिज़्नी चैनल की सीरीज 'विवेर्ड्स ऑफ वेवेली प्लेस' में अभिनय किया, जिसमें उनके रोल की खासा तारीफ की गई और उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया।
करियर
2008 में गोमेज़ ने अपना पहला गाने का एल्बम रिलीज किया। एल्बम का नाम 'सेलेना गोमेज़ एंड द सीन' था जिसे 'किस एंड टेल' का टाइटल दिया गया। यह एल्बम बहुत सफल रहा और बिलबोर्ड 200 के टॉप 10 में शामिल हुआ। इसी साल गोमेज़ ने 'रमोना और बिजस' फिल्म की और अपना दूसरा एल्बम 'ए इयर विदआउट रेन' लॉन्च किया।
ऐसे बढ़ीं आगे
साल 2011 में, इन्होने अपने बैंड के साथ अपना तीसरा एल्बम निकाला। 'व्हेन द सन गॉज डाउन' नाम के इस एलबम ने धूम मचा दी, यह एक हिट एल्बम था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस साल के अंत में, गोमेज़ ने अपनी एक्टिंग पर फोकस करने के लिए सिंगिंग करियर से ब्रेक ले लिया।
पहला सोलो एलबम
इस साल उन्होने कई फिल्मों में अभिनय किया और साल 2013 में गोमेज़ ने अपना पहला सोलो डेब्यु एल्बम रिलीज़ किया। इस एल्बम का नाम 'कम एंड गेट इट' था जो कि बिलबोर्ड 100 चार्ट का पहला टॉप 10 हिट था। हर चार्ट टोपर जो उन्होने रिकॉर्ड किया और रिलीज किया उसके लिए उनकी आमदनी लगभग 3 मिलियन प्रति चार्ट थी।
एनजीओ से भी जुड़ीं
गोमेज़ एनजीओ और कल्याणकारी कार्यों में भी सक्रिय रही हैं। ये चैरिटी के बहुत से काम करती रहती हैं और सामाजिक मामलों में भी सक्रिय रहती हैं। इन्होने प्रॉडक्शन का काम भी शुरू किया और 'जुलाई मून प्रॉडक्शन' के नाम से इनका खुद का प्रॉडक्शन हाउस है।
यूनिसेफ के साथ किया काम
यूनिसेफ के साथ काम करना इनके करियर में मील का पत्थर रहा है। यूनिसेफ के ट्रिक और ट्रीट कैम्पेन में ये यूनिसेफ की प्रवक्ता भी रही हैं। इसमें हैलोविन पर बच्चों को दुनिया के ज़रूरतमन्द बच्चों की मदद करने के लिए जागरूक किया गया। वे बच्चों की मदद के लिए इस मुहिम का हिस्सा बनी।
उपलब्धियां
17 वर्ष की उम्र में, यूनिसेफ की सबसे कम उम्र की एम्बेस्डर बनी। इस मुहिम के इस कैम्पेन में कई विडियो बने जिनमें गोमेज़ ने इस मुहिम को प्रमोट किया।
किसे मानती हैं अपना रोल मॉडल
गोमेज़ ने एक अभिनेत्री और गायिका के रूप में कई पुरस्कार और उपलब्धियां हासिल की। वे रशेल मैकएडम्स को अपना रोल मॉडल मानती हैं।
पुरस्कार
- 2015 चिल्ड्रन चॉइस, रेडियो डिज्नी म्यूजिक
- 2014 किड्स चॉइस, टीन चॉइस, स्पेशल, टीन चॉइस, रेडियो डिज़नी म्यूजिक
- 2013 किड्स चॉइस, एमटीवी वीडियो म्यूजिक, टीन चॉइस, रेडियो डिज़नी म्यूजिक
- 2012 किड्स चॉइस
- 2011 किड्स चॉइस, टीन चॉइस
- 2010 टीन चॉइस
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications