कुमार मंगलम एक भारतीय उद्योगपति है और मल्टी-इंडस्ट्रियल कंपनी आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन भी हैं जिसके विश्व के 42 देशों में आउटलेट हैं। भारत में यह तीसरा बड़ा उद्योग समूह है। मंगलम बिरला इंस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के कुलपति (चांसलर) भी हैं जिसके स्थापना उनके परिवार ने की थी। तो आइए जानते हैं कुमार मंगलम के जीवन की कुछ दिलचस्प बातों को-
प्रारंभिक जीवन
कुमार मंगलम का जन्म 14 जून 1967 को राजस्थान में हुआ एवं वे बिरला परिवार की चौथी पीढ़ी के उद्योगपति हैं। जिस परिवार से वे संबंधित हैं उसका भारत में औद्योगिक तथा सामाजिक इतिहास रहा है। उनका बचपन कोलकाता और मुंबई में बीता। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बी. कॉम. की डिग्री प्राप्त की और आईसीएआई से सी. ए. की डिग्री ली। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीएस की डिग्री प्राप्त की।
कॅरियर
वर्ष 1995 में अपने पिता की मृत्यु के बाद कुमार मंगलम ने 28 वर्ष की आयु में आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन का पद संभाला। उन्हें बिजनेस संभालने के लिए तैयार होना पड़ा जिसके कारण उनके जीवन को एक आकार मिला और इसका पालन उन्होंने भविष्य में भी किया। उनके शैक्षणिक पृष्ठभूमि के कारण उन्होंने समूह के आर्थिक प्रबंधन को बहुत अच्छी तरह संभाला। उनके इसी गुण के कारण उनके कॅरियर का विस्तार हुआ। आदित्य बिरला समूह बहु-जातीय और बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसने कुमार मंगलम के नेतृत्व में बहुत विस्तार किया है।
उपलब्धियां
उनके पिता के समय से ही आदित्य बिरला समूह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार कर रहा है। हालाँकि उस समय तक ग्लोबलाइज़ेशन का चलन नहीं था परन्तु उनके पिता ने अपने समूह में इसे प्रारंभ किया और यू.एस. तथा यूरोप के प्रमुख मार्केट्स के साथ गठबंधन किया। कुमार मंगलम ने बिजनेस के वर्तमान चलन को अपनाया तथा इसका विस्तार दो से अधिक महाद्वीपों में किया।
कठिन परिस्थितियों का सरल उपाय ढूंढना
कुमार की धारणा यह है कि बिजनेस में आने वाली कठिन समस्याओं का सरल उपाय किस तरह ढूंढा जाए और इसके कारण ही इतने सालों में वे एक समर्पित इंटरप्रेन्योर बन पाए हैं। वे अकेले ही ऐसे व्यक्ति है जिन्होनें इस धारणा के साथ अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया है। बेशक यह उनके परिवार की भी उपलब्धि है जिसने समूह को भी योग दान दिया है। परन्तु कुमार मंगलम बिरला ने ही आदित्य बिरला समूह को विश्व में प्रसिद्ध बनाया है।
कमाई का उपयोग समाज हित में करना
कुमार मंगलम के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि उनका प्रमुख उद्देश्य कमाना और उस कमाई का उपयोग समाज के लिए करना है। विशेष रूप से शिक्षा के रूप में। वे मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय संस्था चलाते हैं जो भविष्य के उद्योगपतियों के विकास पर ध्यान केंद्रित करती हैं।
व्यक्तिगत जीवन
कुमार मंगलम की शादी नीरजा बिरला से हुई है और उनके तीन बच्चे अनन्या, आर्यमान विक्रम और अद्वैतेषा हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी मुंबई में एक स्कूल चलाती हैं।
पुरस्कार
2010 सीएनएन-आईबीएन इन्डियन ऑफ़ द ईयर इन बिजनेस
2005 द एर्न्स्ट एंड यंग इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर
2003 द लक्ष्य - बिजनेस विज़नरी, यंग अचीवर, बिजनेस लीडर ऑफ़ द ईयर, वर्ष 2003 में इंस्टीट्यूट ऑफ़ मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट फॉर एक्सीलेंस
2002 किम्प्रो प्लेटीनम स्टैण्डर्ड, एमिटी बिजनेस स्कूल फॉर एक्सीलेंस इन बिजनेस
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications