आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें/चेंज करें?

आपने आधार कार्ड बनवाते समय अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया होगा। अब अगर आपका वो नंबर बंद हो चुका है तो आपको आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करने में परेशानी हो सकती है। अगर आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को चेंज करना है तो उसके लिए आपको कुछ आसान प्रक्रियाओं का अनुसरण करना होगा।

सिर्फ ऑफ लाइन बदल सकते हैं मोबाइल नंबर

सिर्फ ऑफ लाइन बदल सकते हैं मोबाइल नंबर

ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर सिर्फ वही लोग बदल सकते हैं जिनका वर्तमान मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हुआ है उसी नंबर उन्हें ओटीपी मिलती है और उसी नंबर से वह आधार में नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं, अगर आपका पुराना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर खो गया है या बंद हो गया है तो आपको ये काम फॉर्म डाउनलोड करके करना होगा। आधार कार्ड में आप मोबाइल नंबर दो तरीकों से अपडेट कर सकते हैं।

पहला तरीका

पहला तरीका

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए पहला तरीका बेहद आसान और सरल है। इसमें आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर में जाना होगा। वहां आप अपना नया मोबाइल नंबर आधार के लिए अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आप अपना वास्तविक आधार कार्ड और एक अन्य पहचान पत्र जिसमें पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ज, पासपोर्ट, सरकारी कार्यालय से बना कोई पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेसं आदि को साथ ले जाना आवश्यक है। तभी आपके आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है।

दूसरा तरीका

दूसरा तरीका

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपके पास दूसरा तरीक भी है। इसमें आपको https://uidai.gov.in/ UIDAI की साइट पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आपके पास अपडेट आधार डिटेल्स का लिंक होगा जहां क्लिक करने के बाद आपको आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल दिखेगा। यहां नीचे की तरफ आपको क्लिक हियर का विकल्प भी मिलेगा जहां क्लिक करने के बाद आपके लिए नई विंडो खुल जाएगी।

कौन दर्ज कर सकता है ऑनलाइन रिक्वेस्ट

कौन दर्ज कर सकता है ऑनलाइन रिक्वेस्ट

इस विंडो में आपको अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्शे वर्ड टाइप करना होगा। कुछ देर बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे दिए गए बॉक्स में आपको टाइप करना होगा। यहां आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि ये विकल्प सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए काम करेगा जिनका वर्तमान नंबर आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है (रजिस्ट्रेशन के वक्त) वही इसे अपडेट कर सकते हैं, जिनका नंबर बंद हो गया है या खो गया है वह इस सर्विस का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

ओटीपी दर्ज करें

ओटीपी दर्ज करें

अब ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपने प्रमाण पत्र जो निर्देश में बताए गए हैं, उन्हें अपलोड करना होगा साथ ही बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर को सलेक्ट करके आप नंबर बदलने की रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं।

ऑफलाइन नंबर बदलने के लिए ये तरीका अपनाएं

ऑफलाइन नंबर बदलने के लिए ये तरीका अपनाएं

अब अगर आपका नंबर खो गया है, या फिर बंद हो गया है तो उसके लिए भी तरीका है। आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ आधार की वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

इस पते पर भेजें फॉर्म

इस पते पर भेजें फॉर्म

फॉर्म डाउनलोड हो जाने के बाद आप उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए और उसे साफ-साफ भर दीजिए। इसमें आप बताए गए दस्तावेजों को भी संलंग्न कर दें और फिर इसे डाक पोस्ट के द्वारा भेज दीजिए। पोस्ट से भेजने के लिए ये पता लिखें-

UIDAI
Post Box No. 99,
Banjara Hills,
Hyderabad - 500034,
India

 

कितने दिन का लगेगा वक्त

कितने दिन का लगेगा वक्त

इस पूरी प्रकिया में करीब 30 से 60 दिन का वक्त लग सकता है। अपने आधार कार्ड के अपडेट होने के स्टेटस आप ऑनलाइन देख सकते हैं। एक बार जब आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाए तो आप अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से जोड़ सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+