गोल्ड (GOLD) लोन से जुड़े तमाम विज्ञापन हम आए दिने टीवी पर देखते रहते हैं। इन विज्ञापनों में गोल्ड लोन लेने के बारे में बताया जाता है। भारत में ये प्रक्रिया तेजी से लोकप्रिय हो रही है। हर भारतीय के घर में थोड़ बहुत सोना होता ही है। भारत में निवेश से ज्यादा लोग बचत के बारे में सोचते हैं इसीलिए तमाम लोग सेविंग स्कीम, फिक्स्ड डिपॉजिट आदि बचत योजनाओं में निवेश करते हैं, जबकि रिस्क मार्केट जैसे शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड आदि में कम निवेश करते हैं। इसी तरह गोल्ड लोन भी है जहां आप अपना सोना रख कर पैसे ले सकते हैं और बाद में पैसे चुका कर आप अपना सोना वापस ले सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि भारत में गोल्ड लोन कैसे ले सकते हैं और कौन से बैंक हैं जो गोल्ड लोन पर पैसे देते हैं।
ब्याज दर
गोल्ड लोन लेने से पहले आपको कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए ताकि बाद में आपको किसी तरह की परेशानी ना हो। गोल्ड लोन पर ब्याज दर, व्यक्तिगत ऋण की तुलना में कम होता है। वर्तमान समय में गोल्ड लोन कम्पनी, प्रतिवर्ष 12-13 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन देती हैं।
बैंक और गोल्ड लोन पर उनकी ब्याज दरें
यहां हम कुछ बैंको और गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के वर्तमान इंट्रेस्ट रेट के बारे में बता रहे हैं-
बैंक ब्याज दर प्रोसेसिंग फीस
- HDFC गोल्ड लोन 9.6% प्रतिवर्ष 0 से 0.5 फीसदी तक
- मुथुट गोल्ड लोन 12% प्रतिवर्ष 0.25 से लेकर 1 फीसदी तक
- मणप्पुरम गोल्ड लोन 14% प्रतिवर्ष ------
- ICICI बैंक गोल्ड लोन 10.5% से 16.5% तक लोन ली गई राशि का 1% अमाउंट
गोल्ड लोन की राशि
कितने गोल्ड पर कितना लोन मिलेगा, इसको लेकर सरकार की नीतियां बदलती रहती हैं। आपको अपना सोना गिरवी रखना होता है और उस पर तत्कालीन नीति के हिसाब से लोन दे दिया जाता है। पहले 80 प्रतिशत के मूल्य के हिसाब से लोन मिलता था, जो कि वर्तमान समय में घटा दिया गया है। मोटे तौर पर समझिए, अगर आपको सोना, 1 लाख रूपए का है तो आपको 70,000 रूपए का लोन मिल जाएगा।
क्या आपका सोना सुरक्षित है?
अगर आप अपना सोना कम्पनी को दे देते हैं तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उस कम्पनी के हाथों में है। वैसे, गोल्ड लोन किसी भी कंपनी से ना लें, यही बेहतर होगा। विश्वनीय बैंक हैं आप उनके जरिए गोल्ड लोन ले सकते हैं।
भारत के गोल्ड लोन किस प्रकार लिया जा सकता है?
भारत में वर्तमान समय में मणप्पुरम और मुथूट फाईनेंस जैसी कम्पनियां बड़े पैमाने पर गोल्ड लोन बिजनेस चला रही हैं। ये गोल्ड को गिरवी रखकर, ग्राहक को नकदी दे देते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
नजदीकी शाखा पर गोल्ड को ले जाएं: अपने गोल्ड को नजदीकी गोल्ड लोन देने वाली विश्वसनीय शाखा पर ले जाएं। वे आपके सोने की परख करेंगे, उसकी शुद्धता की जांच करेंगे आैर अगर ज्वैलरी में उसे कोई स्टोन लगा है उसे जोड़ना है या नहीं उसका निर्णय भी वही करेंगे। इसके बाद, वो उसकी तौल करेंगे।
गोल्ड लोन वैल्यू
गोल्ड लोन देने वाले बैंक आपको सही से बता देंगे कि आपके गोल्ड पर आपको कितना लोन मिल सकता है। प्रतिशत दर आदि को सही से समझना आपका काम है। वर्तमान समय में सरकारी दर चल रही है, इसकी जानकारी पहले से ही रखें तो बेहतर होगा।
दस्तावेज
गोल्ड लोन में भी थोड़ा बहुत पेपरवर्क होता है ताकि आप बाद में अपना सोना वापस ले जा सकें। अपनी फोटो पहचानपत्र, आधारकार्ड या पासपोर्ट अवश्य लेकर जाएं। बिना आईडी प्रुफ के गोल्ड लोन नहीं दिया जा सकता है।
पहले ब्याज दे दें
ऐसी योजना का चयन करे जिसमें पहले सर्विस इंट्रस्ट द सकें। एक उदाहरण से समझें- आपको 6 महीने का गोल्ड लोन चाहिए और आपको लगता है कि अक्टूबर तक आपको बोनस मिल सकता है। ऐसे में अक्टूबर तक का ब्याज दे दें और जब आपके उस गोल्ड को वापस लेने की राशि हो जाएं तो उसे छुड़ा लें।
योजनाएं समझें
गोल्ड लोन लेने जाने से पहले कई जगह पूछताछ कर लें। किसी के झांसे में न आएं और इंटरनेट से भी जानकारी ले लें। गोल्ड लोन में होम लोन या ऑटो लोन के मुकाबले कम ब्याज देना देना पड़ता है जिसके कारण कई लोग गलत जगह भी अपना गोल्ड जमा कर देते हैं। आपातकाल स्थिति में गोल्ड लोन काफी सहायक साबित होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
