पीपीएफ या पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना सरकार द्वारा प्रोत्साहित की गयी निवेश योजना है। इसका प्रारंभ 1968 में नेशनल सेविंग्स ऑर्गनाइजेशन (राष्ट्रीय बचत संगठन) द्वारा छोटी बचत के इस्तेमाल के लिए किया गया। देश का सबसे बड़ा ऋणदाता एसबीआई पीपीएफ अकाउंट खोलने की सुविधा दे रहा है। अच्छे रिटर्न्स और कर लाभ पीपीएफ के प्रमुख आकर्षण हैं। बैंकिंग क्षेत्र में एसबीआई एक विश्वसनीय नाम है। लोग SBI में PPF अकाउंट खोलने को प्राथमिकता देते हैं।
कैसे आवेदन करें?
पीपीएफ प्रोवीडेंट फंड योजना 1968 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को फॉर्म ए जमा करना होता है। आवेदक एसबीआई की किसी भी शाखा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर सकता है। आपको एसबीआई की उस शाखा के नाम का उल्लेख करना होता है जहाँ आप अकाउंट खोलना चाहते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़
एसबीआई में पब्लिक प्रोवीडेंट फंड (पीपीएफ) अकाउंट खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- पीपीएफ अकाउंट ओपनिंग फॉर्म (फॉर्म ए)
- नॉमिनेशन फॉर्म (उत्तराधिकारी फॉर्म)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पैन कार्ड/ फॉर्म 60-61 की कॉपी
- बैंक के केवायसी नियमों के तहत आईडी प्रूफ (पहचान प्रमाण) और पते का प्रमाण
योग्यता
सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) संशोधन स्कीम, 2016 में में निवेश में कुछ मापदंड हैं। पीपीएफ अकाउंट निवासी भारतीय व्यक्ति या किसी नाबालिग की ओर से किसी व्यक्ति द्वारा खोला जा सकता है। एक व्यक्ति के नाम पर एक ही पीपीएफ अकाउंट हो सकता है, केवल उस खाते को छोड़कर जो किसी नाबालिग की ओर से बनाया गया है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट माता या पिता के द्वारा अपने पुत्र या पुत्री के लिए खोला जा सकता है। एक ही नाबालिग के एवज में माता और पिता दोनों पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) अकाउंट नहीं खोल सकते।
राशि सीमा
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) संशोधन योजना में राशि निवेश करने की न्यूनतम और अधिकतम सीमा निर्धारित है। न्यूनतम जमा राशि 500 रुपये सालाना और अधिकतम सीमा 1,50,000 रुपये प्रति वर्ष है।
जमा करने में असफल होने पर
यदि आप एक या अधिक वित्तीय वर्ष में एसबीआई पीपीएफ अकाउंट के खाते में पैसा जमा करने में असफल होते हैं तो आपको दंड भरना पड़ता है। यदि वित्तीय वर्ष पूरा होने पर ग्राहक द्वारा 500 रुपये की न्यनतम राशि जमा नहीं की जाती है तो 50 रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से दंड भरना पड़ता है।
पीपीएफ खाता परिपक्वता (मैच्योरिटी)
एसबीआई में प्रोविडेंट फंड अकाउंट (PPF) खाता खोलने के 15 वर्ष बाद उस महीने में परिपक्व हो जाता है जिस महीने में (15 वर्ष पहले) यह खाता खोला गया था। पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना में किये गए निवेश के परिपक्वता के समय को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यदि आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड निवेश को बनाये रखना चाहते हैं तो आप परिपक्वता समय से पांच वषों के लिए इसे ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको परिपक्वता की तारीख से एक वर्ष के अन्दर फॉर्म एच भरना पड़ता है।
अनेक पीएफ अकाउंट
एक व्यक्ति केवल एक पीपीएफ अकाउंट खोल सकता है। इस सीमा में ऐसे खाते नहीं आते जो किसी नाबालिग की ओर से खोले गए हों।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications