भारत के सबसे धनी व्यक्ति और भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी और चेयरमैन मुकेश धीरुभाई अंबानी एक बड़े बिजनेस टायकून हैं जो अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। पर ऐसी कई बाते भी हैं मुकेश अंबानी की जीवन की जिनसे शायद आप अवगत नहीं होंगे। चलिए कोई बात नहीं यहां पर आपको हम बताएंगे उनके जीवन के कुछ रोचक किस्सों को।
पिछले 6 सालों से देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में गिने जाते हैं
फॉर्च्यून 500 कंपनी की शानदार ग्रोथ के साथ ही मुकेश अंबानी ऐश्वर्यपूर्ण जीवनशैली और कुछ अलग करने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार साउथ मुंबई में स्थित उनका आसमान छूता घर ‘एंटीला' दुनिया की सबसे महंगी आवासीय इमारत है। पिछले 6 सालों से मुकेश देश के सबसे अमीर व्यक्ति के पायदान पर हैं।
1970 में 2 बेडरुम के घर में रहते थे मुकेश
मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को भारतीय बिजनेस लीडर धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन के घर हुआ। उनके तीन भाई-बहन है, छोटे भाई अनिल अंबानी और दो बहनें, दीप्ति सालगांवकर और नीना कोठारी। 1970 तक इनका परिवार मुंबई के भूलेश्वर में दो बैडरूम के अपार्टमेंट में रहता था।
बायोग्राफी
मुकेश, जाने माने बिजनेसमैन धीरुभाई अंबानी के बड़े बेटे हैं, जिन्होने अपने कॅरियर में रिलायंस को बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। टाटा और बिरला जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियां को पीछे छोड़ते हुये अपनी कंपनी कोआगे बढ़ाया है। मुकेश अंबानी इन सफलताओं ने उन्हें कई बड़े आयामों तक पहुंचाया है।
शिक्षा
मुकेश की शिक्षा पेडर रोड पर हिल ग्रेंज हाई स्कूल में हुई जहां वे आनंद जैन के सहपाठी थे, जो आज भी उनके नजदीकी हैं। उनके भाई ने भी इसी स्कूल में पढ़ाई की। मुंबई में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होने मतुन्गा के इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलोजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री की। उन्होने स्टनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपना एमबीए शुरू किया था लेकिन पिता की स्टार्टअप कंपनी रिलायंस जो कि उस समय तेजी से ग्रो कर रही थी, इसमें साथ देने के लिए उन्हें एमबीए बीच में ही छोडना पड़ा।
अपने लीडरशिप में कई कंपनियों की रखी नींव
बिजनेस में आने के बाद, मुकेश अंबानी ने अपने बिजनेस की विरासत को आगे बढ़ाने और अन्य नए क्षेत्रों में आना शुरू किया। उनकी लीडरशिप में रिलायंस ने पैट्रोलियम रिफाइनरी, पैट्रोकेमिकल और गैस एक्स्प्लोरेशन जैसे सेक्टर्स में अपने कदम बढ़ाए हैं। उन्होने रिलायंस इन्फोकॉम लिमिटेड (वर्तमान में रिलायंस कम्यूनिकेशन लिमिटेड) की स्थापना भी की।
कॅरियर
साल 2010 में मुकेश अंबानी ने जामनगर में देश की सबसे बड़ी पैट्रोलियम रिफाइनरी लगाई। इस पहल से, रिलायंस की उत्पादन क्षमता बहुत तेजी से बढ़ी। उनकी लीडरशिप और प्रयासों से कंपनी रिटेल सेक्टर की एक बड़ी कंपनी बन गई है।
अपने सफल बिजनेस कॅरियर में मुकेश को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। उनके पिता की मृत्यु के बाद अपने भाई, रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन मुकेश से उनका विवाद मीडिया में चर्चा का विषय रहा। हाल ही में, एनडीए सरकार ने आरआईएल पर गैस उत्पादन में कमी के कारण 579 मिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।
आरोपों से भी घिरे मुकेश
इन कठिनाइयों के दौर में मुकेश अंबानी को बिजनेस की बुराइयों का सामना भी करना पड़ा है। उनके विरोधियों और आम आदमी पार्टी के फाउंडर अरविंद केजरीवाल ने उन पर सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करने की आरोप लगाए हैं। आरआईएल और मुकेश अंबानी ने इन आरोपों को सिरे से नकारा है। कंपनी ने इस विवाद पर कानूनी कदम भी उठाया है।
जियो ने एक और नया आयाम हासिल किया
आरआईएल की नई ऊंचाइयों, एक बड़े बिजनेसमैन के रुप में और भारत के सबसे अमीर आदमी बनने के बनने के बाद भी मुकेश अंबानी संतुष्ट नहीं हुये। उनकी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकोम, उनके भाई अनिल अंबानी की कंपनी के साथ मिलकर आज पूरे भारत में 4जी सेवाएँ दे रही है।
उठाया है एक बड़ा कदम
कुछ महीने पहले मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि रिलायंस जियो इन्फोकॉम 2015 कमर्शियल कैपेसिटी व 70,000 करोड़ के बड़े निवेश के साथ 4जी सेवाएँ लॉंच करेगी। यह पैन-इंडिया बीडबल्यूए स्पेक्ट्रम के साथ 4जी सेवाएँ देगी जिससे 90 प्रतिशत शहरी और 215,000 गाँव कवर होंगे। आज जब हर कंपनी 4जी सेवाएँ देने के लिए आगे बढ़ रही है ऐसे में कंपनी का यह बड़ा कदम है।
दुनिया का सबसे मंहगा घर एंटीला
मुकेश अंबानी का विवाह नीता अंबानी के साथ हुआ है और उनके तीन बच्चे हैं। दो लड़के आकाश और अनंत और एक लड़की ईशा। ये पूरा परिवार 27 मंज़िल की बिल्डिंग एंटीला में रहता है। यह दुनिया का सबसे महंगा घर है। इसकी कीमत 1 बिलियन डॉलर है।
अवार्ड्स
- 2013 मिलेनियम बिजनेस लीडर ऑफ थे डिकेड
- 2010 ग्लोबल लीडरशिप, द बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर, ग्लोबल विज़न, बिजनेस लीडर ऑफ दी इयर, बिजनेसमैन ऑफ द ईयर
- 2000 अर्न्स्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications