आम लोग खाली समय में या तो टीवी देखते हैं, गेम खेलते हैं या फिर रिश्तेदारों के यहां घूमने फिरने जाते हैं। पर क्या आपने कभी यह सोचा है कि कॉर्पोरेट वर्ल्ड के टायकून अपने खाली समय में क्या करते हैं? शायद अब तक आपने यह नहीं सोचा होगा। तो कोई बात नहीं हम आपको बताएंगे कि ऐसे व्यस्त पर्सनालिटी के लोग अपने खाली समय में आखिर क्या काम करते हैं?
सचिन बंसल, को-फाउंडर फ्लिपकार्ट
सचिन बंसल का खाली समय को लेकर यह कहना है कि मेरे लिए यह कल्पना करना मुमकिन नहीं है कि मैं जो काम कर रहा हूं, उसके बगैर मेरी जिंदगी क्या होगी। अगर मेरे पास खाली समय बचता है तो मैं कॉम्पिटेटिव कंप्यूटर गेम्स पर अपना समय दूंगा। मैं अपने कॉलेज के दिनों में जबरजस्त पीसी गेमर रहा हूं। लिहाजा, मैं गेम खेलने की दिशा में अच्छा करने की कोशिश करुंगा। टीवी देखना भी वक्त गुजारने का अच्छा जरिया होगा।
राजन आनंदन, वाइस प्रेसिडेंट गूगल
राजन को खाली समय में सर्फिंग करना पसंद है। इसका कारण है राजन की 11 साल की बेटी ऐसा करती है और वह श्रीलंका, मालदीप और अमेरिकी ईस्ट कोस्ट में समुद्री लहरों के साथ खेल चुकी है। इसलिए वह भी लहरों के साथ खेलने के लिए हिम्मत जुटाने की कोशिश करना चाहते हैं।
नवीन तिवारी, फाउंडर इनमोबी
नवीन क्रिकेट खेलकर अपना खाली समय बिताना चाहते हैं। लेकिन अगर सेहत साथ नहीं देगी तो वो स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने की पहल करना चाहते हैं। साथ ही एक मजबूत क्रिकेट टीम बनाने का प्रयास भी ये करना चाहते हैं।
कुणाल शाह, फीचार्ज
खाली समय को लेकर कुणाल का कहना है कि वो 35 साल के बाद काम नहीं करना चाहते थे, इसलिए अब मैं इसी हिसाब के साथ काम करता हूं। इसलिए अब मैं किताबें पढ़ता हूं, घूमता हूं और स्वास्थ्य पर ध्यान देता हूं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications