आम तौर पर क्रेडिट स्कोर को 100 से 1000 के बीच रखकर देखा जाता है।
क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर आपके होम लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आपने कभी क्रेडिट कार्ड या फिर लोन लिया तो उसी वक्त से आपकी स्कोरिंग शुरु हो जाती है। अगर आप लोन लेने के बाद समय पर भुगतान नहीं करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर नीचे चला जाता है। आम तौर पर क्रेडिट स्कोर को 100 से 1000 के बीच रखकर देखा जाता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से कम है तो आपको बैंक लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं देते हैं। आइए देखते हैं किस तरह से आप अपने क्रेडिट स्कोर को सुधार सकते हैं।
इन सुझावों के ज़रिए सुधारे अपना क्रेडिट स्कोर
कोई भी बैंक या वित्तीय संस्था किसी व्यक्ति को कर्ज देने से पहले उसके क्रेडिट स्कोर की ज़ांच करती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका कर्ज पहली बारी में ही पारित हो जाए उसके लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना बहुत जरूरी है।
समय पर अपनी बकाया राशि का भुगतान करें
नियत तारीख से पहले ईएमआई और क्रेडिट कार्ड का भुगतान करें। यदि तय की गई ईएमआई भुगतान के लिए बहुत अधिक है तो कर्ज पारित होने से पहले अपनी ईएमआई राशि को घटा लें। नियत तारीख के लिए अलर्ट सेट करें या अपने सेविंग खाते से राशि का सीधा भुगतान करने के लिए बैंक में ऑटो डेबिट इंस्ट्रक्शन जमा कराएं।
कार्ड का इस्तेमाल सोच समझ कर करें
क्रेडिट कार्ड लेने का ये मलतब नहीं कि आप उसे जब मन चाहे स्वाइप करते जाएं। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर पाने के लिए आपको केवल बकाया राशि ही नहीं बल्कि पूरी क्रेडिट राशि का भुगतान करना चाहिए। कार्ड को जरूरत अनुसार इस्तेमाल करें।
क्रेडिट रिपोर्ट को ट्रैक करते रहें
समय समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांचते रहें। यदि आपको क्रेडिट रिपोर्ट में कोई त्रुटियाँ नज़र आएं तो क्रेडिट ब्यूरो से स्पष्टिकर्ण मांगे। स्पष्टिकरण के लिए आप इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं https://www.cibil. com/resolve-report-inaccuracies
समय पर अपने कर्ज को क्लोज़ करें
जब कभी भी आपके पास पैसें हो तो इनका इस्तेमाल लोन को क्लोज़ करने के लिए करें। सबसे पहले असुरक्षित कर्ज जैसे परसनल लोन या क्रेडिट कार्ड और बाद में सुरक्षित लोन जैसे होम लोन या कार लोन को क्लोज करें।
ध्यान रखें
- यदि आपने कभी जोइंट लोन लिया हो तो आपके साथी का खराब क्रेडिट स्कोर आपकी कर्ज की प्रक्रिया में बाधा डाल सकता है। इसलिए आवेदन जमा करने से पहले अपने साथी का क्रेडिट स्कोर भी जांच लें।
- आप अपने सुरक्षित व असुरक्षित दोनों प्रकार के कर्जों का भुगतान समय पर करें। ये उपाय अच्छा क्रेडिट स्कोर पाने में लाभदायक सिद्ध होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
