हर बार जब भी किसी नए बिजनेस आइडिया की बात होती है तो लोग उन्हीं पुराने ढर्रों को नए तरीके से पेश करते हैं और उसे नया बिजनेस आइडिया बताते हैं, जैसे कि योगा टीचर, ट्यूशन, कोचिंग, ऑनलाइन कंटेट राइटिंग, यूट्यूब वीडियो, एलोवेरा की खेती और ना जाने क्या-क्या। ज्यादातर लोगों को इन छोटे बिजनेस आइडिया या फिर पार्ट टाइम जॉब के बारे में पता होता है पर वो उनकी पर्सनैलिटी के हिसाब से फिट नहीं बैठते हैं, ऐसे में लोग वाकई कुछ नया करना चाहते हैं। एक ऐसा बिजनेस आइडिया जो आपके पैशन के अनुकूल भी हो और आपकी कमाई भी तगड़ी हो, कुल मिलाकर ऐसा बिजनेस जो आपको कभी बोर ना करे और उससे हमेशा जुड़े रहें।
स्मार्ट बिजनेस आइडिया
यहां हम आज एक ऐसे ही बिजनेस आइडिया के बारे में आपको बताएंगे, जिसमें मस्ती भी है और पैसा भी, मैनेजमेंट भी और नए लोगों से मुलाकात करने का जरिया भी। ये बिजनेस है पूल पार्टी इवेंट का, देश के तमाम बड़े शहरों और मध्यम वर्ग के शहरों में ये बिजनेस तेजी से आगे बढ़ रहा है। जयपुर ऐसे ही शहरों में से एक है। यहां पर संजय ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर ये बिजनेस शुरु किया और अब वह जयपुर के यूथ में काफी फेमस हैं। संजय अपनी 9-5 जॉब से बोर हो चुके थे और वह अपने शहर में ही कुछ नया और डिफरेंट बिजनेस करने का आइडिया लेकर आए, धीरे-धीरे उनका बिजनेस आगे बढ़ रहा है और लोगों के बीच उनकी पहुंच भी बढ़ रही है। आगे पढ़िए ये बिजनेस आप कैसे शुरु कर सकते हैं और इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा।
प्लानिंग करें
सबसे पहले आपको ये देखना होगा कि इस तरह की पार्टी के लिए आपका शहर अनुकूल है या नहीं। तमाम शहरों में लोग ऐसी पार्टी का विरोध करते हैं इसलिए आप इस बारे में पहले एक छोटा सा सर्वे या रिसर्च कर लें तो बेहतर होगा।
टीम बनाएं
किसी भी बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए एक टीम की जरूरत होती है, इसलिए आप अपने बिजनेस आइडिया को बेहद खास और विश्वसनीय लोगों के साथ शेयर करें साथ ही ऐसे लोगों को ढूंढे जो इस कार्यक्षेत्र में रुचि रखते हों। टीम में 5-7 लोग ही हों तो ज्यादा बेहतर रहेगा। बाद में बिजनेस बढ़ने के बाद आप लोगों को बढ़ा सकते हैं, पर आपका कोर ग्रुप वही 5-7 लोगों का ही रहना चाहिए। टीम में काम को आपस में बांट लें और देखें कि टीम मेंबर में कौन व्यक्ति कौन सा कार्य बेहतर कर सकता है।
पीआर बढ़ाएं
ऐसे बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको आपना पीआर (पब्लिक रिलेशन) बढ़ाना पड़ेगा। जितने ज्यादा लोग आपके बिजनेस के बारे में जानेंगे उतने ज्यादा लोगों तक आपकी पहुंच बनेगी। शहर के होटल और रिसॉर्ट्स से संपर्क करें उन्हें अपने बिजनेस आइडिया के बारे में बताएं साथ ही इवेंट से होने वाली आय के बंटवारे के बारे में स्पष्ट बात करें। सारी बाते और काम कागजों में करें होटल या रिसॉर्ट जिनके साथ आपका टाइ-अप हुआ है उन्हें लिखित में बताएं और लिखित में उनसे सहमति के पेपर लें। इस बात का ध्यान रखें कि पार्टी के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था होटल की तरफ से ही दी जाए।
लाभांश
इस तरह के बिजनेस में आय की सीमा का कोई अनुमान नहीं होता है। सारी मेहनत आपके द्वारा की जाती है होटल या रिसॉर्ट आपको सिर्फ एक सुरक्षित स्थान देते हैं जिसमें आप अपनी पार्टी ऑर्गनाइज कर सकें। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि तय आय के बाद होने वाला लाभांश आपके ही पास रहे। मान लीजिए आपके और होटल के बीच 50 हजार रुपए की सहमति बनीं। जिसमें 50-50 पर्सेंट दोनों को समान रुप से मिल रहा है अगर यही आय 70 हजार रुपए तक पहुंच जाए तो ये 20 हजार रुपए लाभांश हुए जिस पर आपका अधिकार होना चाहिए। यदि होटल आपसे लाभांश में शेयर मांगता है तो उसे अपने प्रयासों के बारे में समझाएं और कोशिश करें कि लाभांश आपके पास ही रहे।
एंट्री फीस
इस तरह की पार्टी में एंट्री फीस निर्धारित करने से पहले आपको थोड़ा रिसर्च करना पड़ेगा। अगर आप 1000 रुपए की एंट्री फीस रखते हैं तो आपको पहले ये देखना होगा कि आपके शहर का यूथ इतनी फीस देगा या नहीं। एंट्री को तीन भागों में बांट लें, कपल एंट्री, स्टैग एंट्र्री (सिंगल) और फ्री एंट्री। टिकट के दाम आप अपने शहर के हिसाब से रख सकते हैं। 1000-1500 रुपए तक की एंट्री फीस इस लिहाज से एक सही दाम हो सकता है।
ऑर्गनाइजर का नजरिया
जयपुर में रहने वाले संजय ने ये बिजनेस शुरु किया और इसके बारे में हमे काफी कुछ बताया, हालांकि हम यहां उनकी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी के बारे में नहीं लिख सकते हैं क्योंकि यह गोपनीय है। फिर भी उन्होंने ये बताया कि इस बिजनेस की शुरुआत में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी साथ ही लोगों से अच्छा पीआर बनाना होगा। जब हमने उनसे पूछा कि क्या इस बिजनेस में रिस्क भी है तो संजय ने हंसते हुए जवाब दिया कि, 'भाई जी रिस्क तो हर बिजनेस में है, थोड़ा रिस्क तो है, इतना रिस्क तो उठाना पड़ता है।' संजय ने यह भी बताया कि होटल के साथ इनकम की डील को पहले से तय करें और लाभांश पर अपना ही हक रखें उसे होटल को ना दें इसके लिए पहले ही होटल से स्पष्ट शब्दों में बात कर लें।
किन बातों का रखें ध्यान
इस बारे में संजय ने हमने बताया कि पार्टी ऑर्गनाइज करने से पहले आपको होटल या रिसॉर्ट से सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर बात कर लेनी चाहिए साथ ही पार्टी के लिए NOC यानि की नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट क्षेत्रीय पुलिस थाने से लेना जरूरी है। पुलिस को इस पार्टी के बारे में और पार्टी की समय सीमा के बारे में भी जानकारी दें। इस तरह से पार्टी के दौरान होने वाली किसी घटना से आप पुलिस के माध्यम से अच्छी तरह से निपट सकते हैं।
फुल मस्ती
किसी भी पार्टी में दो चीजें बहुत जरूरी होती हैं पहला म्यूजिक और दूसरा डांस ये दोनों बातें पार्टी का मूड बनाने के लिए काफी हैं। इसलिए बतौर आर्गनाइजर आप इस बात का ध्यान रखें कि पार्टी में एक अच्छा डीजे हो जो लोगों के मूड के हिसाब से गाने चलाए। इसके अलावा पार्टी में अगर आप ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का विशेष ध्यार रखें कि पार्टी में आने वाला यूथ एल्कोहॉल लेने की आयुवर्ग का है या नहीं। ज्यादातर राज्यों में 21 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब खरीदने और पीने पर प्रतिबंध है इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें। अगर निर्धारित उम्र से कम आयु का युवा आपसे एल्कोहॉल की मांग करता है तो उसे स्पष्ट शब्दों में मना कर दीजिए।
अपने स्तर को बनाए रखिए
अब आप जब अपने शहर में एक प्रमुख इवेंट ऑर्गनाजर के तौर पर नाम बना चुके हैं तो उस नाम के स्तर को हमेशा बानए रखने की कोशिश करिए। कई बार लोग ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में पार्टी में गलत सामग्री जिसमें ड्रग्स आदि शामिल हैं उनका इस्तेमाल करते हैं जिसके लिए लोगों से मोटा पैसा वसूला जाता है, आपको ऐसे कामों से हमेशा बचना होगा। इस तरह के कार्य करने वाले लोगों का अगर पर्दाफाश होता है तो समाज में उनकी इज्जत गिर जाती है साथ ही भविष्य में इस तरह का काम वह दोबारा शुरु नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप सही रास्ते पर चलें, सफलता और मुनाफा धीरे-धीरे ही सही पर आपको मिलते रहेंगे और पूरी ईमानदारी के साथ मिलेंगे। इसलिए आप सफलता के शॉर्टकट की बजाय लंबा रास्ता चुनें।
More From GoodReturns

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications