सोने से मनुष्य का मोह कई सभ्यताओं से चलता आ रहा है। ऋग्वेद में सोने का जिक्र किया गया है। रोमन लोगों ने भारत में सोने से सिल्क और मसाले खरीदे। प्राचीन काल से आज की मॉडर्न सभ्यता तक सोना एक मूल्यवान धातु रहा है। इसीलिए कहा जा सकता है कि सोने में निवेश करना एक अच्छी सोच और विकल्प भी है। भारत में सोने में निवेश करने पर ज्यादातर अच्छा मुनाफा ही मिलता है।
धन की सुरक्षा
धन संपत्ति के रूप में सोना एक आदर्श है क्योंकि अन्य करेंसीज और फाइनेंशियल सिक्योरिटीज के बजाय इसका आंतरिक मूल्य है। करेंसी का नोट फाड़ा जा सकता है या गल सकता है। इसके विपरीत सोना एक निष्क्रिय धातु है जो नष्ट नहीं हो सकती। इसलिए अगले 30-40 सालों के लिए निवेश करने के लिए सोना अच्छा विकल्प है।
पवित्रता की मानी जाती है निशानी
लंबे समय तक रहने के साथ ही इसी पवित्रता का भी एक अलग महत्व है, इस कारण से सोना एक कीमती वस्तु है। किसी देश की करेंसी और किसी कंपनी के शेयर उस कंपनी या देश की अर्थव्यवस्था पर निर्भर करते हैं। सोना स्वाभाविक तरीके से एक मूल्यवान धातु है, जो इसे धन संपत्ति के संरक्षण के लिए आदर्श बनाते हैं।
सुरक्षित निवेश माना जाता है
इसके साथ ही, आज की मॉडर्न अर्थव्यवस्था में सोना रखना इज्जत की बात है। सामान्य रुप से देखा जाए तो पिछले 100 सालों में सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना गया है। जब भी आर्थिक या राजनैतिक अस्थिरता हो तो निवेशक सोने में ही पैसा लगाते हैं। चूंकि आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी और मंदी चलती रहती है, ऐसे में निवेशक मंडी और आर्थिक गिरावट के समय सोने में ही निवेश करते हैं। वैश्विक रुप से लंबे समय से सोने के मूल्य की सराहना की गई है, क्योंकि यह कई रुपों में उपलब्ध है।
निवेश में विविधता लाने का स्मार्ट विकल्प
समझदारी भरे निवेश से अपने पोर्टफोलियो में विभिन्नता लाई जा सकती है। एक पोर्टफोलियो में ज़्यादा रिटर्न वाले इक्विटी विकल्प हो सकते हैं, लेकिन साथ ही ऐसे में पैसे के नुकसान का जोखिम भी रहता है। सोने के साथ आप इसमें विविधता ला सकते हैं, सोने में निवेश कर आप निवेश में संतुलन पैदा कर जोखिम से बच सकते हैं। ऐसे लोग जो नए निवेशक हैं और जिन्हें वित्तीय समझ कम है, ऐसे लोगों के लिए सोने में निवेश एक अच्छा विकल्प है।
शुरुआत में यहां करें निवेश
रिटेल और संस्थागत निवेशकों के लिए कई विकल्पों की उपलब्धता के कारण सोने का निवेश आसान और सुरक्षित है। शुरुआत में, आप गोल्ड बार्स या सिक्के खरीद सकते हैं। या ज्वेलरी में निवेश कर सकते हैं।
सोने की यूनिट खरीदें
दूसरा सस्ता और साधारण विकल्प ईटीएफ जैसी सोने की यूनिट खरीदना है और गोल्ड म्यूचुअल फंडस में निवेश करना है। खरीददार को यूनिट्स मिलती हैं जिसे पैसा निकालते समय फिजिकल गोल्ड में बदल दिया जाता है।
हाल ही में शुरू की गई गोल्ड मुद्रीकरण योजना में भी फिजिकल गोल्ड डिपॉजिट किया जा सकता है। मुद्रीकरण में निवेश से आर्थिक मूल्य में कमी के जोखिम के बिना सोने के निवेश पर ब्याज पाया जा सकता है।
सोना निवेश का एक अच्छा विकल्प है
इस प्रकार से, समझदारी से तैयार किए गए पोर्टफोलियो से आप जोखिम से बचते हुये भरोसेमंद और आकर्षक निवेश के रुप में सोने को चुन सकते हैं।
इस प्रकार, सोना धन संरक्षण और निवेश के रूप में एक अच्छा विकल्प है।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications