ट्रम्प ने अपनी अधिकतम धनराशि जमीन जायदात में लगाई है और इसकी शुरूआत ट्रम्प के माता-पिता फ्रेड और एलिजाबेथ ट्रम्प के ट्रम्प संगठन की स्थापना से हुई।
अमेरिकी प्रेसीडेंसी के लिए खड़े हुए रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के भाषण ने मीडिया में काफी सुर्खियाँ बटोरी। प्रचार के दौरान इन्होंने व्यवसाय से कमाई गए धन व संपत्ति के बारे में भी काफी बोला। ट्रम्प ने अपनी अधिकतम धनराशि जमीन जायदात में लगाई है और इसकी शुरूआत ट्रम्प के माता-पिता फ्रेड और एलिजाबेथ ट्रम्प के ट्रम्प संगठन की स्थापना से हुई। यह संगठन डोनाल्ड ट्रम्प को विरासत में मिला और उन्होंने इस कारोबार को आगे बढ़ाया।
नीचे डोनाल्ड ट्रम्प की 9 सबसे महंगी संपत्तियों की सूची दी गई है।
बेवर्ली हवेली
ट्रम्प का बेवर्ली भवन 10,442 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला है, यह रोडियो ड्राइव, बेवर्ली हिल्स में स्थित है। हॉलीवुड के निकट स्थित यह भवन किराए पर दिया जाता है। इसकी कीमत 10 मिलियन डॉलर है तथा इसे बेचे जाने की भी संभावना है।
ट्रम्प वाइनरी
2011 में डोनाल्ड ट्रम्प ने इस संपत्ति को खरीदा तथा इसमें कुछ सुधार भी किए। यहां कई तरह के कार्यक्रम होते हैं। यहां शादियाँ होती हैं एवं इसमें एक वाइनरी और क्लब हाउस है जो कि किराए पर है। इसकी कीमत 25 मिलियन डॉलर है। यहां मौजूद वाइनरी ने पिछले कुछ सालों में कई पुरस्कार जीते हैं।
सेवन स्प्रिंग स्टेट, वेस्टचेस्टर कंट्री
13 बेडरूम वाला यह मकान 213 एकड़ जमीन पर स्थित है। वेस्टचेस्टर काउंटी के बेडफोर्ड के निकट स्थित इस संपत्ति को ट्रम्प परिवार ने 7.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था। मौजूदा दौर में इसकी कीमत 40 मिलियन डॉलर है, यह ट्रम्प की सबसे शानदार संपत्तियों में से एक है।
ट्रम्प टॉवर में नाइके टाउन
नाइकी टावर का मालिकाना हक नाइकी और ट्रम्प के पास है। इस इमारत की बॉन्ड की कीमत 46 मिलियन डॉलर है।
ट्रम्प टॉवर में पेन्टहाउस
ट्रम्प टावर में बना पेन्टहाउस ट्रम्प परिवार का निवास स्थान है। इस पेन्टहाउस की कीमत 50 मिलियन डॉलर है तथा यह आलीशान पेन्टहाउस कुल 30,000 वर्ग फुट के क्षत्र में बना है। यह हीरे, संगमरमर और सोने के सजाया गया है।
न्यूयॉर्क में ट्रम्प पार्क एवेन्यू
यह संपत्ति 59वीं स्ट्रीट पार्क एवेन्यू में स्थित है। इसके एक अपार्टमेंट का मासिक किराया 100,000 डॉलर है। इसमें कुल 23 अपार्टमेंट हैं। इस संपत्ति को बेच कर ट्रम्प ने 21 मिलियन डॉलर कमाए तथा बेचने से पहले वे इसकी 27वीं मंजिल पर निवास भी कर चुके हैं।
फ्लोरिडा में मार्च-ए-लागो
यह पाम बीच में ट्रम्प की दूसरी बडी संपत्ति है। इस संपत्ति को क्लबों में परिवर्तित कर दिया गया है। यहां शादियाँ आयोजित की जाती हैं तथा एरिक ट्रम्प की शादी का समारोह भी यहीं आयोजित किया गया था। इस संपत्ति की मौजूदा कीमत 250 मिलियन डॉलर है। इसे 1985 में 10 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। यह संपत्ति 213 एकड़ में फैली है।
ट्रम्प इंटरनेशनल होटल और टॉवर, न्यूयॉर्क
शिकागो नदी के तट पर स्थित यह संपत्ति, ट्रम्प की दूसरी सबसे महंगी संपत्ति है। इस भवन की कुल कीमत 1.2 बिलियन डॉलर है और उसकी हिस्सेदारी 112 मिलियन की है। यह भवन 1170 फीट ऊंचा है और इसमें 339 कमरे हैं।
रिवरसाइड दक्षिण में, न्यूयॉर्क में ट्रम्प प्लेस
ट्रम्प पैलेस ट्रम्प की सबसे महंगी संपत्ति है तथा यह न्यूयॉर्क में स्थित है। इसे 2005 में 1.7 बिलियन डॉलर की कीमत पर कार्लाइल ग्रुप को बेचा गया। इस संपत्ति की बिक्री के दौरान ट्रम्प संगठन के दो साझेदारा - हडसन वाटरफ्रंट एसोसिएट्स और एक्स्टेल डेवलपमेंट कंपनी के साथ ट्रम्प की मुकदमेबाजी भी चली।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications