भारतीय रेलवे ने एक इंटीग्रेटेड एप सारथी (Saarthi) लान्च कर दिया है। सारथी एप रेलवे से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको देगा। सारथी यानी एक ऐसा एप जिससे आप रेल टिकट बुक करा पाएंगे।
भारतीय रेलवे ने एक इंटीग्रेटेड एप सारथी (Saarthi) लान्च कर दिया है। सारथी एप रेलवे से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको देगा। सारथी यानी एक ऐसा एप जिससे आप रेल टिकट बुक करा पाएंगे। एस एप से आप पूछताक्ष कर सकते हैं और यहीं पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इस एप के लॉन्च के साथ ही अब आप रेलवे से जुड़ी हर तरह की बुकिंग कर पाएंगे।
सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रदान करेगा यह एप
इस एप की मदद से टिकट बुक करना, खाना ऑर्डर करना, टैक्सी बुक करना, कुली हायर करना, वेटिंग रुम, व्हील चेयर और IRCTC की एयर बुकिंग भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं अब आपको अलग से 182 हेल्पलाइन पर फोन करने की जरुरत नहीं है। सुरक्षा से जुड़े किसी भी विषय के लिए आप इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अनारक्षित टिकट भी कर सकते हैं बुक
पहले आप जिन सामान्य शिकायतों के लिए 138 नंबर डायल करते थे, उनके लिए लिए भी आप इस एप से मदद ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस एप के जरिए आप अनारक्षित कैटेगरी के टिकट भी बुक कर सकते हैं। आपको बता दें यह एप रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु के द्वारा लॉन्च किया गया है।
गूगल एप और प्ले स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड
डिजिटल पहल से टिकट काउंटर पर भीड़ को कम करने के उद्देश्य से लॉन्च हुआ यह एप आप गूगल एप से या फिर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह सारथी एप अभी सिर्फ एंड्रॉइड फोन पर उपलब्ध है बाद में इसे आईओएस और विंडोज के फोन में भी लॉन्च करने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके अलावा आप यहां पर भी यह एप प्राप्त कर सकते हैं https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cris.ima.coms&hl=en
रेलवे के सारे काम होंगे यहीं पर
अभी तक रेलवे के द्वारा अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग एप लॉन्च किए गए थे। लेकिन अब इस एप की मदद से सारे काम एक ही जगह पर किए जा सकते हैं। जिन एप का काम सारथी एप में हो जाएगा वो हैं IRCTC रेल कनेक्ट, UTS इन मोबाइल, NTES, IRCTC टूरिज्म और क्लीन माई कोच।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
