भारत सरकार द्वारा और वित्त मंत्री अरुण जेटली एवं सीबीईसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एण्ड कस्टम्स) की ऑफिसियल वेबसाइट के द्वारा 'जीएसटी रेट फाइंडर' को लॉन्च किया गया है।
1 जुलाई को एक ओर जहां जीएसटी पूरे देश में लागू हुआ वहीं दूसरी ओर लोगों को यह टेंशन सताने लगी की जीएसटी कैसे कार्य करेगा। इससे संबंधित टैक्स कहां फाइल करेंगे और न जाने कितने सारे सवाल लोगों के दिमाग में घूमने लगे। लोगों के इसी प्रकार के सारे सवालों का जबाब देने के लिए भारत सरकार द्वारा और वित्त मंत्री अरुण जेटली एवं सीबीईसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एण्ड कस्टम्स) की ऑफिसियल वेबसाइट के द्वारा 'जीएसटी रेट फाइंडर' को लॉन्च किया गया है।
यहां पर आपको जीएसटी रेट फाइंडर से जुड़ी हुई कुछ जरुरी बातें बताएंगे जो आपको जीएसटी को समझने में थोड़ा और आसान कर देगा:
जीएसटी रेट फाइंडर क्या है
GST Rate Finder ग्राहकों को किसी सामान या सेवा की खरीदारी से पहले उस पर लगाई गई जीएसटी रेट की पुष्टि करेगा, ताकि वे सही रेट की जांच कर ही भुगतान करें। यानी कि अब आपको जीएसटी की दरों को जानने के लिए इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं होगी। आप कभी भी कहीं भी जीएसटी के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी यहां पर प्राप्त कर सकते हैं। सरल शब्दों में कहें तो जीएसटी रेट फाइंडर एक मोबाइल एप है जहां पर आपको जीएसटी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी।
ऑफ लाइन भी करेगा काम
वित्त मंत्रालय ने 8 जुलाई को एक बयान में कहा, कि यह मोबाइल एप यूजर्स को वस्तु और सेवाओं की जीएसटी दरों का पता लगाने में मदद करेगा। इसे किसी भी स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है और यह ऑफ लाइन भी काम करेगा। यूजर्स किसी वस्तु या सेवा का नाम डालकर या संबंधित चैप्टर देख कर जीएसटी रेट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
प्ले स्टोर या गूगल एप से कर सकते हैं डाउनलोड
यह ऐप फिलहाल एंड्रायड प्लेटफार्म पर उपलब्ध है और जल्द ही आईओएस के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं- https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.cbec.gsttaxratemanual
इसके लिए आप गूगल एप या फिर प्ले स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीईसी की वेबसाइट पर जाकर भी कर सकते हैं डाउनलोड
इसके अलावा केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने भी अपनी वेबसाइट पर जीएसटी रेट फाइंडर दिया है जो सीबीईसी-जीएसटी डॉट जीओव डॉट इन पर उपलब्ध है। इस पर जाकर यूजर्स केंद्रीय जीएसटी, राज्य जीएसटी, केंद्रशासित प्रदेश जीएसटी और छूट उपकर का पता कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
