आयकर विभाग के द्वारा टैक्स भरने वालों के लिए आयकर सेतु नाम से एक मोबाइल एप को लॉन्च किया गया है। जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से टैक्स भर सकते हैं।
आयकर विभाग के द्वारा टैक्स भरने वालों के लिए आयकर सेतु नाम से एक मोबाइल एप को लॉन्च किया गया है। जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से टैक्स भर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरुरत होगी आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे सारा काम कर सकते हैं। साथ ही आप आयकर सेतु से पैन कार्ड के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार 10 जुलाई को इस एप को लॉन्च किया है।
टैक्स भरने और पैन कार्ड बनवाने में मिलेगी मदद
यह एप करदाताओं और आयकरदाताओं के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। साथ ही सेतु एप से आप पैन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं और यहीं पर आप आधार को पैन से जोड़ भी सकते हैं। इसके अलावा यह इनकम टैक्स रिटर्न भरने के भी काम आएगा।
एंड्रॉयड मोबाइल पर होगा उपलब्ध
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह एप केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का सही दिशा में उठाया गया कदम है। इसमें चैटबोट नाम से एक सुविधा भी प्रदान की गई है जिसमें करदाता टैक्स से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के बारे में सवाल पूछ सकता है। यह एप अभी सिर्फ एंड्रॉइड फोन और स्मार्ट फोन में उपलब्ध है।
ऐसे करें डाउनलोड
सीबीडीटी की तरफ से जारी यह पहला मोबाइल एप है। इसे डाउनलोड करने के लिए 7306525252 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इस एप के जरिए यूजर्स को कई सारे फीचर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही टैक्स, पैन, टीडीएस और रिटर्न फाइलिंग जैसे सभी टॉपिक पर सवालों के जबाब सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक दिए जाएंगे।
अन्य कई प्रकार के अपडेट भी यहां पर दिए जाएंगे
इस एप की खास बात यह भी है कि यहां पर टैक्सपेयर्स को समय-समय पर नए अपडेट भी दिए जाएंगे। इसमें उन्हें टैक्स डेट याद दिलाने, टैक्स फॉर्म्स और आईटीडी के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन भी भेजे जाएंगे। जो करदाता इन SMS को रिसीव करना चाहते हैं उन्हें आयकर सेतु के साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
