स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में यदि आपका खाता है और यह 25 हजार रुपए बैलेंस है तो आप एसबीआई के अनूठे क्रेडिट कार्ड से लाभ ले सकते हैं।
अगर आपने अभी तक क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है और आप बनवाने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में यदि आपका खाता है और यह 25 हजार रुपए बैलेंस है तो आप एसबीआई के अनूठे क्रेडिट कार्ड से लाभ ले सकते हैं। भारत के अग्रणी क्रेडिट कार्ड जारीकर्ताओं में से एक SBI कार्ड ने भारतीय स्टेट बैंक के सभी ग्राहकों के साथ ही देशभर में जन-धन खाता धारकों को भी लक्ष्य बनाते हुए एक अलग तरह का क्रेडिट कार्ड एसबीआई उन्नति कार्ड बनाया गया है।
लेन-देन में बनाता है सक्षम
एसबीआई कार्ड 'उन्नति' ऐसे लोगों को क्रेडिट कार्ड से लेन-देन में सक्षम बनाता है, जिनका पहले से कोई क्रेडिट इतिहास नहीं रहा है और वे पहली बार क्रेडिट कार्डस का इस्तेमाल करेंगे।
कैशलेश की तरफ बढ़ावा देने का प्रयास
देश डिजिटलीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऐसे में एसबीआई कार्ड ने नकदी-रहित लेनदेन के दायरे में नए उपयोगकर्ता को शामिल करने के लिए उन्नति कार्ड पेश किया है।
20 हजार से से ज्यादा शाखाओं में मिलता है उन्नति कार्ड
एसबीआई कार्ड उन्नति देशभर में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए भारत के सबसे बड़े बैंक नेटवर्क की 20,000 से ज्यादा भारतीय स्टेट बैंक शाखाओं के माध्यम से उपलब्ध है।
चार साल तक जीरो फीस
डिजिटल भुगतान के लिए सुविधाओं के विस्तार और क्रेडिट कार्डस अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए एसबीआई कार्ड उन्नति को चार साल के लिए शून्य सालाना शुल्क (जीरो फीस) पर दिया जा रहा है।
रिवार्ड प्वाइंट्स और छूट के लाभ
कार्ड धारक को इस कार्ड पर कई तरह के लाभ मिलेंगे, जिनमें भारत के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन अधिभार में छूट, प्रत्येक 100 रुपये के खर्च पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट और विशिष्ट रिवॉर्डस कैटलॉग से आकर्षक उपहारों के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स भुनाने की सुविधा उपलब्ध होगी।
आकर्षक कैशबैक
उन्नति कार्डधारक अगर निश्चित सालाना खर्च की सीमा तक पहुंचते हैं तो उन्हें आकर्षक कैशबैक भी प्राप्त होगा, जो बचत बढ़ाएगा और ग्राहकों को नकदी-रहित भुगतान अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वालों को लिए बेहतरीन मौका
एसबीआई की पूर्व अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य के मुताबिक, एसबीआई कार्ड उन्नति एक अनूठी पेशकश है जो नए उपयोगकर्ताओं की क्रेडिट कार्ड संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा और खासतौर से उनके लिए उपयोगी होगा, जिनका कोई पिछला क्रेडिट इतिहास नहीं है।
देश में क्रेडिट कार्ड के उपयोग में होगा विस्तार
वर्तमान में, क्रेडिट इतिहास के अभाव में देश में क्रेडिट कार्डों की पहुंच बढ़ाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। ऐसे में, यह कार्ड देश में क्रेडिट कार्ड की पहुंच में विस्तार करेगा और नए उपयोगकर्ताओं के लिए क्रेडिट कार्ड इतिहास तैयार करने में भी सहायक होगा, जिससे उन्हें संगठित वित्तीय दायरे में लाया जा सकेगा।
सुरक्षित लेन-देन के प्रति एसबीआई सतर्क
एसबीआई कार्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय जसूजा के मुताबिक, एसबीआई कार्ड उन्नति की पेशकश जनधन खाताधारकों सहित भारत भर के सभी ग्राहकों को की जाएगी और आसान, सुरक्षित और नकदी-रहित लेनदेन की दिशा में एक कदम आगे रहने में उन्हें सक्षम बनाएगा। उन्हें संगठित वित्त के मुख्यधारा में लाने में भी मदद मिलेगी और भविष्य में उनके कर्ज की लागत को आसान बनाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
