बैंक ऑफ इंडिया की SBI क्विक ऐसी ही एक सेवा है जिसके जरिए मिनटों में कोई भी अपने बैंक खाते का स्टेटस पता कर सकता है।
डिजिटल बैंकिंग के दौर में कोई भी बैंक कस्टमर एप या फिर ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपने खाते का बैलेंस पता कर लेता है, पर अभी भी तमाम ऐसे बैंक ग्राहक हैं जो इस तरह की प्रक्रिया से अंजान हैं या फिर वह ऑनलाइन बैंकिंग की प्रक्रिया को समझ नहीं पाते हैं। हमारे बुजुर्ग और दूर दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खाते का बैलेंस पता करना एक बेहद कठिन प्रक्रिया है। पर अब वह सिर्फ अपने फीचर फोन से ही अपने खाते का बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं वह भी बिल्कुल फ्री। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की SBI क्विक ऐसी ही एक सेवा है जिसके जरिए मिनटों में कोई भी अपने बैंक खाते का स्टेटस पता कर सकता है। इसके लिए आपको बस दो चरणों की एक बेहद सरल प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा और आपको आपके SBI खाते का बैलेंस आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल जाएगा।
क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की SBI क्विक सेवा के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर को IVR सर्विस के लिए रजिस्टर करना होगा। यहां इस बात का ध्यान रखें कि आप उसी मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें जिस नंबर से आपका बैंक खाता जुड़ा हुआ है। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में REG<स्पेस>खाता संख्या (अकाउंट नंबर) दर्ज करना होगा। इसके बाद आप इस मैसेज को 09223488888 पर SMS कर दें। मैसेज भेजने के बाद आपको एक दूसरा मैसेज मिलेगा जिसमें आपका मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक रजिस्टर होने का संदेश रहेगा।
कैसे पता करें SMS या मिस्डकॉल से बैलेंस
मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन के बाद आपको दोबारा अपने मैसेज बॉक्स में जाना होगा वहां आपको मैसेज बॉक्स में BAL टाइप करके 09223766666 पर SMS करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपके खाते का बैलेंस का संदेश आ जाएगा। अगर आपको मिस्डकॉल के जरिए बैलेंस पता करना है तो आपको सिर्फ 09223766666 पर कॉल करना होगा जहां 2 या तीन घंटी जाने के बाद कॉल अपने आप ही कट जाएगा इसके बाद आपके मोबाइल पर बैंक खाते का विवरण आ जाएगा।
SMS या मिस्डकॉल से कैसे पता करें मिनी स्टेटमेंट
SMS या मिस्डकॉल के जरिए मिनी स्टेटमेंट पता करने के लिए आपको फिर वही प्रक्रिया दोहरानी होगी बस मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए अलग नंबर डायल करना होगा या फिर आप SMS के जरिए देख रहे हैं तो आपको अलग नंबर पर SMS करना होगा। मिनी स्टेटमेंट के लिए आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MSTMT टाइप करके 09223866666 पर भेजना होगा इसके बाद आपको मिनी स्टेटमेंट आपके मोबाइल नंबर पर मिल जाएगा। जबकि मिस्डकॉल के लिए 09223866666 नंबर डायल करना होगा।
SMS के जरिए ATM कैसे ब्लॉक करें
डिजिटल दौर में बैंकों में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ गई हैं ऐसे में अगर आपके एटीएम से पैसे निकलने की घटना होती है तो बिना देर किए अपना एटीएम ब्लॉक करें और तत्काल बैंक को सूचित करें। इसके अलावा हो सके तो नजदीकी बैंक शाखा में जाकर एक लिखित शिकायत दर्ज करें। अगर आपको अपने SBI का एटीएम ब्लॉक करना है तो आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर BLOCK<स्पेस>कार्ड के आखिरी के 4 अंक दर्ज करें और 567676 पर SMS भेज दें इसके बाद आपका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा।
घर बैठे कार या फिर होम लोन के लिए कैसे आवेदन करें
होमलोन या फिर कार लोन के लिए आपको उपर्युक्त सरल प्रक्रिया अपनानी होगी। कार लोन के लिए आपको मैसेज बॉक्स में CAR और होमलोन के लिए HOME लिख कर 567676 पर SMS करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर लोन से जुड़े नियम शर्तें के बारे में जानकारी आ जाएगी।
SBI क्विक की पूरी जानकारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के SBI क्विक की पूरी जानकारी पता करने के लिए आपको सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 09223588888 पर HELP लिख कर SMS करना होगा इसके बाद आपके मोबाइल में एसबीआई क्विक से जुड़ी सभी जानकारी आ जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications