शेयर बाजार ने आज सोमवार को नई ऊंचाई को छू लिया है। देश के शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही।
शेयर बाजार ने आज सोमवार को नई ऊंचाई को छू लिया है। देश के शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में दर में कटौती की उम्मीद से उत्साहित व तिमाही परिणामों के बेहतर नतीजे से प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 205.06 अंकों की तेजी के साथ 32,514.94 पर और निफ्टी 62.60 अंकों की तेजी के साथ 10,077.10 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.32 अंकों की तेजी के साथ 32,412.20 पर खुला और 205.06 अंकों या 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 32,514.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,546.50 के ऊपरी स्तर और 32,324.45 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 60.01 अंकों की तेजी के साथ 15,389.57 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 22.34 अंकों की तेजी के साथ 16,093.56 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.20 अंकों की तेजी के साथ 10,034.70 पर खुला और 62.60 अंकों या 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 10,077.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,085.90 के ऊपरी और 10,016.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 16 में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.86 फीसदी), धातु (1.69 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.40 फीसदी), बैंकिंग (1.30 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.29 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में स्वास्थ्य सेवाएं (1.52 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.99 फीसदी) और दूरसंचार (0.08 फीसदी) रहे।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications