आईटीआर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है इसे भरने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता है बस कुछ प्रक्रिया को पूरा करना होता है।
आईटीआर फाइल करने के लिए मात्र 5 दिन शेष बचे हैं यानी कि 31 जुलाई। ऐसे में लोगों के बीच आईटीआर फाइल करने की जहां होड़ सी मच गई है तो वहीं कुछ लोग आईटीआर फॉर्म तो भर चुके हैं पर अपने आईटीआर का वो वेरिफिकेशन नहीं कर पा रहे हैं। आईटीआर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है इसे भरने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता है बस कुछ स्टेप्स को पूरा करना होता है।
वेरिफिकेशन करना होता है जरुरी
अगर आपने वित्त वर्ष 2017 के लिए आईटीआर फाइल किया है लेकिन आपने उसका ई-वेरिफिकेशन नहीं किया है तो यह आपके लिए परेशानी वाली बात है क्योंकि सिर्फ ITR फाइलिंग ही नहीं बल्कि इसका वेरिफिकेशन भी जरुरी होता है।
वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो नहीं आएगा रिफंड
अगर आपने ई-वेरिफिकेशन नहीं किया है तो आपका रिफंड नहीं आएगा। अगर आपने 120 दिनों तक ई-वेरिफिकेशन नहीं करवाया है तो आयकर विभाग के अधिकारी के पास यह अधिकार होता है वह यह कह दे कि आपने आईटीआर फाइल नहीं किया है। ई-वेरिफिकेशन न होने पर आप एकनॉलेजमेंट, ITRV फॉर्म निकालकर उस पर साइन करें और आयकर विभाग के ऑफिस भेज दें।
क्या है समाधान
ई-वेरिफिकेशन के लिए आप आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल और ई-मेल के जरिए भी आप अपने आईटीआर का वेरिफिकेशन कर सकते हैं। साथ ही ई-वेरिफिकेशन में बैंक अकाउंट और डिजटल सिग्नेचर की भी मदद ले सकते हैं। आगे आपको वेरिफिकेशन के इन्हीं सारे माध्यमों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
आधार कार्ड से करें वेरिफिकेशन
अगर आधार कार्ड आपके इनकम टैक्स, पैन नंबर से लिंक्ड है तो आप इसे आधार कार्ड से भी वेरिफाई करवा सकते हैं। आयकर विभाग की साइट पर जाकर अगर आप ई-वेरिफिकेशन विकल्प पर क्लिक करते हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड आ जाएगा इसे ईवीसी कहा जाता है, इस माध्यम से भी आप ई-वेरिफिकेशन कर सकते हैं।
मोबाइल और ई-मेल के जरिए
मोबाइल और ई-मेल के जरिए भी आप अपने आईटीआर का वेरिफिकेशन कर सकते हैं। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से ई-वेरिफिकेशन कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा छोटे करदाताओं के लिए है।
बैंक अकाउंट और इंटरनेट बैकिंग के द्वारा
बैंक अकाउंट और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी आप ऐसा कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग में एक ई-वेरिफिकेशन रटिर्न का विकल्प होता है, यहां से भी आप ई-वेरिफिकेशन आसानी से कर सकते हैं।
डिजिटल सिग्नेचर के द्वारा भी कर सकते हैं वेरिफाई
डिजिटल सिग्नेचर के जरिए भी ऐसा किया जा सकता है। आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर आपको डिजिटल स्रिनेचर पर क्लिक करके अपना पासवर्ड इनसर्ट करवाना होगा। आपके रिटर्न का ई-वेरिफिकेशन हो जाएगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications