शीघ्र पासपोर्ट पाने के लिए आपको अपने आधार कार्ड की एक कॉपी जमा करनी होगी।
पासपोर्ट पाने के लिए आपको महीनों इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बल्कि अब आप अपना पासपोर्ट 10 दिनों में पा सकते हैं। शीघ्र पासपोर्ट पाने के लिए आपको अपने आधार कार्ड की एक कॉपी जमा करनी होगी। आपको आधार कार्ड के जरिए पासपोर्ट कैसे मिलेगा और इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होगी इसके बारे में हम आपको पूरा विवरण आगे बता रहे हैं।
10 दिन में आधार के जरिए कैसे मिलेगा पासपोर्ट?
विदेश मंत्रालय, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो पर आवेदक की आपराधिक रोकॉर्ड के सत्यापन के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है। अब विभाग राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) डेटाबेस की सहायता से आवेदक के आपराधिक इतिहास की जानकारी पा पाएगा। पहले, पासपोर्ट पाने में महीनों लग जाते थे पर अब केवल दिनों का वक्त लगेगा। आवेदक को 10 दिनों में पासपोर्ट इस एक शर्त पर प्राप्त होगा कि वह पासपोर्ट प्राप्त करने के बाद पुलिस सत्यापन कराएगा।
आधार कार्ड
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन फॉर्म भरने से पहले नए आधार कार्ड के लिए आवेदन भर दें। आधार कार्ड के लिए आपको नजदीकी आधार एनरॉलमेंट सेंटर में जाना होगा जहां आपको आधार के लिए आवेदन करना होगा। यहां ये बात ध्यान रखें कि आधार कार्ड का आवेदन ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है क्योंकि आधार बनवाने के दौरान आपकी आखों और उंगलियों को स्कैन किया जाता है और ये प्रक्रिया सिर्फ आधार सेंटर पर ही पूरी हो सकती है।
जरूरी बातें जान लें
आवेदक को ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। आधार कार्ड को पहचान एवं पते के प्रमाण के रूप में संलग्न करना होगा। आवेदक को तीन दिनों के भीतर नियुक्ति मिलेगी। अगले 7 दिनों में, आवेदक को दिए गए पते पर पासपोर्ट प्राप्त होगे।
दस दिनों में पासपोर्ट प्राप्त करने के चरण
चरण 1
ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन भरने के लिए पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर साइन अप करें। आधिकारिक पोर्टल पर, आवेदन "नए उपयोगकर्ता" के नीचे दिखए गए "अभी पंजीकरण करें" विकल्प पर क्लिक करें। फिर एक नया पृष्ठ खुलेगा।
चरण 2
नए पेज में आवेदक को निम्नलिखित विवरण भरना होगा: पासपोर्ट कार्यालय का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, लॉगिन आईडी, पासवर्ड। इन सभी को दर्ज करने के बाद, उपलब्ध कराई गई जगह पर इमेज कोड डालें। "रजिस्टर" बटन पर क्लिक करें।
चरण 3
आवेदक को पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान दर्ज की गई ईमेल आईडी पर एक ईमेल प्राप्त होगा। ईमेल में दी गई लिंक पर क्लिक करके खाता सक्रिय करें।
चरण 4
लॉग इन करने के लिए यूज़रनेम और पासवर्ड टाइप करें और फिर "पासपोर्ट के लिए आवेदन/पासपोर्ट पुनः जारी करें" पर क्लिक करें।
चरण 5
आपको " विकल्प 1" और " विकल्प 2" नामक दो विकल्पों में से चयन करना होगा। क्योंकि आप ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग कर रहे हैं, आपको वैकल्प 2 "आवेदन फॉर्म भरने के लिए यहां क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 6
अपॉइंटमेंट समय तय करने के लिए, "सहेजे/जमा किए गए आवेदन देखें" पृष्ठ पर, "भुगतान और अनुसूची नियुक्ति" पर क्लिक करें। क्रेडिट या डेबिट कार्ड या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करें। भुगतान के बाद जमा आवेदन का प्रिंट आउट लें।
चरण 7
मुद्रित आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड की एक कॉपी जोड कर पासपोर्ट सेवा केंद्र में जमा कराएं। आधार कार्ड की मदद से आपको केवल 10 दिनों में आसानी से और जल्द पासपोर्ट प्राप्त होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications