डुप्‍लीकेट आधार कार्ड प्राप्‍त करने के लिए क्‍या करें?

हम आपको बताएंगे कि आधार के गुम जाने पर आपको क्‍या करना चाहिए। कैसे आपको दुबारा आधार प्राप्‍त हो सकता है।

जीएसटी लागू होने के बाद से आधार का उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। चाहे फिर वो सरकारी काम हो या प्रायवेट काम हर जगह आधार कार्ड जरुरी हो गया है। कुछ काम ऐसे हैं जो कि आधार नंबर के बिना पूरे ही नहीं हो सकते हैं। तो ऐसे समय में अगर आपका आधार कार्ड गुम जाए तो आप क्‍या करेंगे? शायद आपको इसकी जानकारी नहीं है तो हम आपको बताएंगे कि आधार के गुम जाने पर आपको क्‍या करना चाहिए। कैसे आपको दुबारा आधार प्राप्‍त हो सकता है।

डुप्‍लीकेट आधार बनवाना पड़ेगा

डुप्‍लीकेट आधार बनवाना पड़ेगा

अगर आपका वास्‍तविक आधार गुम गया है तो आपको डुप्‍लीकेट आधार बनवाना पड़ेगा। इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। UIDAI की वेबसाइट का लिंक ये https://uidai.gov.in/ है।

मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए

मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए

जब आप डुप्‍लीकेट आधार के लिए अप्‍लाई करेंगे तो आपको सबसे पहले यह देखना होगा कि आपका मोबाइल नंबर अपडेट है कि नहीं। क्‍योंकि ऑनलाइन रजिस्‍टर्ड करने के लिए आपके उसी मोबाइल नंबर पर एक OTP नंबर आएगा। इस ओटीपी को देने के बाद ही आप अपने आधार नंबर का पता लगा सकते हैं। जब आप UIDAI की https://uidai.gov.in/ इस लिंक पर जाएंगे तो आपको ऑनलाइन सर्विस के अंदर एक विकल्‍प मिलेगा। यह विकल्‍प होगा रिट्रीव लॉस्‍ट UID/EID जिसमें आपको क्लिक करना होगा। जैसे ही इस विकल्‍प पर क्लिक करेंगे एक नया वेब पेज खुलेगा।

चुनना होगा विकल्‍प

चुनना होगा विकल्‍प

इस नए पेज में आपको कई विकल्‍प मिलेंगे जैसे कि नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर। यहां पर आपको विकल्‍प चुनना होगा कि आप आधार नंबर रिट्रीव करना चाहते हैं या इनरोलमेंट नंबर। सभी जरुरी जानकारी डालने के बाद OTP पर क्लिक करें।

ओटीपी को वेरीफाई करें

ओटीपी को वेरीफाई करें

OTP पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर या ईमेल पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को वेरिफाई करें। ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर या मेल आईडी पर आपका आधार कार्ड नंबर मैसेज में आएगा। इस आधार नंबर या फिर इनरॉलमेंट आईडी का इस्‍तेमाल आप आधार कार्ड का प्रिंट आउट निकालने में कर सकते हैं।

डाउनलोड करें आधार का डुप्‍लीकेट

डाउनलोड करें आधार का डुप्‍लीकेट

UID/EID रिट्रीव करने के बाद आपको उसी पेज पर आधार कार्ड डाउनलोड करने का विकल्‍प मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में आपको आधार कार्ड संख्‍या या फिर इनरोलमेंट आईडी, नाम और अपने पते का पिन कोड डालना होगा। यहां पर भी आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। OTP के वेरिफाई होने के बाद आप आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। आधार कार्ड की डुप्‍लीकेट कॉपी पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड होगी जो कि पासवर्ड प्रोटेक्‍टेड होगी। इस फाइल का पासवर्ड आपके आधार में लिखे पते का पिनकोड होगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+