हीं SMS और मिस्डकॉल देकर भी EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस आपका यूनिवर्सल एकाउटं नंबर याद होना चाहिए।
हाल ही में ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) के लिए मोबाइल एप जारी किया गया है जिसके जरिए ईपीएफ पेंशन धारक अपना बैलेंस आसानी से अपने मोबाइल पर ही देख सकेंगे। वहीं SMS और मिस्डकॉल देकर भी EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस आपका यूनिवर्सल एकाउटं नंबर याद होना चाहिए। यदि आपके पास यूएएन नंबर है तो आप अपने मोबाइल में EPF मोबाइल एप डाउनलोड कर लीजिए फिर UAN के जरिए अपना बैलेंस चेक कर लीजिए। आगे पढ़ें किन तरीकों से आप EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
लाखों लोग कर रहे हैं इस्तेमाल
इस सुविधा का लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। वैसे भी कर्मचारी भविष्य निधि भारत की सबसे बड़ी रिटायर्मेंट फंड संस्था है। ईपीएफ एप पेंशनधारकों और वर्तमान पीएफ ग्राहको के लिए काफी उपयोगी है। केंद्र सरकार ने हाल ही में एसएमएस आधारित और मिस्डकॉल आधारित यूएएन नंबर एक्टिवेशन सर्विस लॉन्च की है साथ ही अब आप एसएमएस या फिर मिस्डकॉल के जरिए EPF (ईपीएफ) बैंलेंस पता कर सकते हैं।
मिस्ड कॉल सेवा
EPF जानने के का ये सबसे आसान तरीका है। ना SMS, ना इंटरनेट बस आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्डकॉल करना होगा और आपको आपके EPF बैलेंसे की जानकारी EPFO ने बैलेंस की जानकारी के लिए 01122901406 नंबर जारी किया है जिसपर आपको सिर्फ मिस्डकॉल देना है इसके बाद आपके मोबाइल पर EPF बैलेंस की जानकारी भेज दी जाएगी।
SMS के जरिए चेक करें EPF बैलेंस
ईपीएफ ग्राहक एसएमएस के जरिए भी अपना एकाउंट एक्टिवेट कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें 7738299899 पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस का चार्ज साधारण एसएमएस जैसा ही रहेगा। एसएमएस करने के लिए आपको अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में EPFOHO UAN टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें। बात अगर मिस कॉल सर्विस की करें तो ये सुविधा सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनका यूएएन नंबर पहले ही एक्टिवेट हो चुका है। जिन ग्राहकों का यूएएन नंबर एक्टिवेट हो चुका है वह 01122901406 पर मिस कॉल देकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए ईपीएफ ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ईपीएफ एप कैसे डाउनलोड करें
मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आपको ईपीएफ इंडिया की साइट पर जाना होगा जहां एप डाउनलोड का लिंक दिया गया है। उस लिंक पर क्लिक करके आप ये एप डाउलोड कर लीजिए। इसके बाद आपको यूएएन एक्टिव करने की सुविधा मिल जाएगी। अगर आपके पास पहले से ही यूएएन नंबर है तो आप अपना ईपीएफ बैलेंस आसानी देख सकते हैं।
बिना UAN के भी चेक कर सकते हैं EPF बैलेंस
अगर आपके पास UAN नहीं है तो भी आप अपना EPF चेक कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि आपका EPF खाता संख्या क्या है। यह खाता संख्या आपको अपनी पे-स्लिप (सैलरी की रसीद) पर लिखी हुई मिल जाएगी। साइट पर जाकर अपना राज्य चुनें और फिर रीजनल ऑफिस चुनें। ये डीटेल वहां टाइप करने के बाद आपके पास EPF बैलेंस से संबंधित SMS आ जाएगा।
M-सेवा ऐप
आज के दौर में हर व्यक्ति स्मार्ट फोन का प्रयोग कर रहा है। अगर आप भी स्मार्टफोन यूज करते हैं तो EPFO की मोबाइल ऐप M-सेवा का प्रयोग करें। इस सेवा का उपयोग करने के लिए M-सेवा एप आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इंस्टॉल होना चाहिए। एप पर क्लिक करके आपको अपनी डिटेल देनी होगी बाद में आपको बिना किसी झंझट के EPF बैलेंस की जानकारी मिलती रहेगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
