आपको यूएएन (UAN) पोर्टल पर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके बाद ही आप अपने पीएफ की जानकारी घर बैठे पता कर सकते हैं।
अगर आपको अपने ईपीएफ (EPF) का बैलेंस पता करना है तो आपको इसकी जानकारी UAN पोर्टल के जरिए मिलेगी। इसके लिए आपको यूएएन पोर्टल पर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके बाद ही आप अपने पीएफ की जानकारी घर बैठे पता कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर ईपीएफ बैलेंस पता करने के लिए UAN पोर्टल पर कैसे रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
सबसे पहले आपको https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक खुल जाने के बाद आपको दायीं तरफ कुछ खाली बॉक्स दिख रहे होंगे जिसमें UAN और पासवर्ड दर्ज करने के लिए लिखा होगा। अगर आप पहली बार यूएएन पोर्टल पर आ रहे हैं तो आपको पीएफ बैलेंसे जानने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। आगे पढ़ें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
स्टेप-1
https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ लिंक खुल जाने पर दायीं तरफ नीचे एक्टिवेट UAN लिखा हुआ है जिस पर आपको क्लिक करना होगा (उपर चित्र में देखें)।
स्टेप-3
इसके बाद आपको एक नई विंडो मिलेगी जिसमें आपको अपना यूएएन नंबर टाइप करना होगा। इसके अलावा आपको मेंबर आईडी, आधार आईडी या फिर पैन आई आदि नहीं टाइप करनी है। फिर आपको अपना नाम टाइप करना होगा, इसके बाद जन्मतिथि जिसे आप कैलेंडर के जरिए दर्ज कर सकते हैं फिर मोबाइल नंबर और इमेल आईडी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद कैप्चे वर्ड्स टाइप करना होगा। कैप्चे वर्ड्स वैसे ही लिखें जैसे कि बॉक्स में लिखे गए हों। फिर आपको ऑथराइजेशन कोड मिलेगा जो कि आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर आएगा।
स्टेप-4
आपके मोबाइल पर ऑथराइजेशन कोड आएगा वह ओटीपी होगा, ये ओटीपी पहले से ही निर्धारित बॉक्स में दर्ज होगा आपको सिर्फ ओटीपी की आईडी नीचे के बॉक्स में टाइप करनी होगी। जैसे ही आप सही आईडी टाइप करेंगे आपका यूएन नंबर एक्टिवेट हो जाएगा और इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें आपके यूएन नंबर का पासवर्ड रहेगा।
स्टेप-5
अब आपको फिर से एक बार यूएएन नंबर के होम पेज पर जाना होना जहां आपको दांयी तरफ दिख रहे बॉक्स में यूएएन नंबर के बॉक्स में 10 अंको का UAN नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको पासवर्ड टाइप करना होगा। पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए पहले ही भेज दिया गया था उसे ही टाइप करें। पासवर्ड जैसा है वैसा ही टाइप करें स्मॉल लेटर्स स्मॉल में और कैपिटल लेटर कैपिटल में। फिर कैप्शे वर्ड टाइप करके लॉगिन करें।
पासवर्ड बदलें
लॉगिन करने के बाद सबसे पहले अपना पासवर्ड बदलें। क्योंकि दिया गया पासवर्ड बहुत ही जटिल रहता है जिसे याद रखना आसान नहीं है। ऐसे में लॉगिन करने के बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसके बांयी तरफ अकाउंट सेटिंग का विकल्प दिया गया होगा वहां जाकर आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।
इस तरह से पूरा होगा UAN एक्टिवेशन
पासवर्ड बदलने के बाद आपको दोबारा लॉगिन करना होगा, लॉगिन करने के बाद आप UAN कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा व्यू में जाकर पासबुक देख सकते हैं। पासबुक देखने के लिए आपको https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर क्लिक करना होगा। आपको बता दें कि आप रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद पासबुक नहीं देख सकते इसके लिए आपको 4 दिन का वक्त लगेगा। इसलिए आप कुछ दिन के बाद पासबुक चेक करें।
EPFO खाता धारकों के लिए नई सुविधा
अब EPFO ने UAN खाता धारकों के लिए एक अन्य सुविधा भी दी है। इस सुविधा में UAN होल्डर अपने खाते से 10 EPF खातों को जोड़ सकते हैं। इस सुविधा से कर्मचारियों को बहुत राहत मिलेगी। क्योंकि कर्मचारियों को अलग-अलग पीएफ खाते के लिए अलग से पीएफ क्लेम करना पड़ता है। अब जबकि 10 पीएफ खातों के मर्जर की अनुमति मिल गई है तो कर्मचारी एक ही यूएएन नंबर से अपना पुराना कोई भी पीएफ क्लेम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications