वैसे तो रियल एस्टेट में निवेश करके आप लंबे समय तक बेहतर रिटर्न पा सकते हैं लेकिन उसमें होने वाले उतार चढ़ाव को भी नजर अंदाज ना करें।
हर व्यक्ति सपना देखता है कि एक दिन उसका भी अपना घर होगा, फिर चाहे वह फ्लैट हो या बना बनाया घर। वैसे तो रियल एस्टेट में निवेश करके आप लंबे समय तक बेहतर रिटर्न पा सकते हैं लेकिन उसमें होने वाले उतार चढ़ाव को भी नजर अंदाज ना करें। क्योंकि रियल एस्टेट में पैसा ज्यादा लगता है इसलिए जोखिम भी उतना ही बढ़ जाता है। तो सिर्फ बाहरी खूबसूरती देख कर कहीं भी पैसा ना लगाएं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में जो अक्सर लोग रियल एस्टेट में पैसा लगाते वक्त करते हैं।
अच्छे से जानकारी ना लेना
रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने से पहले उसके बारे में जानकारी ना लेना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसलिए जब भी आप रियल एस्टेट में पैसा लगाएं, तो यह देख लें कि आप किस लिए वह प्रॉपर्टी ले रहें है, घर के लिए या व्यापार के लिए। किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले उस प्रॉपर्टी के मालिक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें और यह भी देख लें कि कहीं वह प्रॉपर्टी किसी कानूनी झगड़े में तो नहीं फंसी है।
सही फाइनैन्सर चुनें
एक बार आपने सही प्रॉपर्टी चुन ली, उसके बाद सही बैंक और फाइनैन्सर बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। क्योंकि यही आपके डाउन पेमेंट, लोन और ब्याज को चुकाने में मदद करते हैं। सही फाइनैन्सर इसलिए भी जरुरी है क्योंकि इन्हीं पर आपके ब्याज और बैंकिंग ट्रैन्ज़ैक्शन निर्भर करते हैं, और आप यह भी तय करें कि आपको फिक्स्ड या निगोशिएबल इंट्रेस्ट रेट चाहिए। यह भी समझने की कोशिश करें कि ईएमआई को कैसे कैल्कुलेट करते हैं।
अपने बजट को प्लान ना करना
अपने खर्चों को कभी भी नजर अंदाज ना करें क्योंकि यह किसी वक्त बढ़ सकते हैं। तो अगर आपने अपना बजट प्लान नहीं किया है तो हो सकता है कि आप अपने बजट से ज्यादा खर्च कर दें ।
ज्यादा भुगतान करना
यह तब होता है जब आपको कोई प्रॉपर्टी पंसद आ जाए और आप पैसों के मामले में मोल भाव नहीं करते हैं। प्रॉपर्टी को खोने के डर से ज्यादा पैसा लगाने को तैयार हो जाना आपकी इएमआई पर असर डालेगा। अगर आपका कर्ज बढ़ा तो आगे चल कर आपको अन्य सुविधाओं से समझौता करना होगा। घर खरीदने वाले अक्सर प्रॉपर्टी अमाउंट को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं जिसके लिए वे इंजीनियर को भी हायर करते हैं जिससे उन्हें प्रॉपर्टी की सही रकम पता चल सके।
विज्ञापनों पर विश्वास
हम अक्सर टीवी विज्ञापनों, आकर्षक होल्डिंग्स, पेपर ऐड्स और भारी डिस्काउंट देख कर आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे धोके में ना फंसे और प्रॉपर्टी के बारे में अच्छे से जानकारी लें, इन सारे डिस्काउंट को समझने की कोशिश करें और अन्य प्रॉपर्टी से कम्पेयर जरुर करें।
निष्कर्ष
रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें, क्योंकि यह आगे चल कर आपकी ईएमआई पर असर डालेगी। अगर आपने निवेश से पहले सही से प्लानिंग की है तो रियल एस्टेट में पैसा लगाना काफी फायदे का सौदा हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications