भारत का मैसेंजर एप हाइक ने पेमेंट वॉलेट लॉन्च किया है। भारतीय कंपनी हाइक पहली ऐसी मैसेंजर कंपनी बन गई है जिसने पेमेंट वॉलेट का फीचर प्रदान किया है।
भारत का मैसेंजर एप हाइक ने पेमेंट वॉलेट लॉन्च किया है। भारतीय कंपनी हाइक पहली ऐसी मैसेंजर कंपनी बन गई है जिसने पेमेंट वॉलेट का फीचर प्रदान किया है। चैटिंग के मामले में भले ही व्हाटस एप आगे हो लेकिन इस नए फीचर के आ जाने से हाइक ने व्हाट्स एप को पीछे छोड़ दिया है।
यहां पर आपको हम हाइक मैसेंजर से जुड़ी हुई कुछ रोचक बातें बताएंगे जो कि आपके लिए यूजफुल साबित हो सकती हैं।
चैट करने के साथ भेज सकते हैं पैसे
अब आप हाइक में स्टीकर भेजने और चैट करने के अलावा पैसे भी भेज सकते हैं। वो भी बिना किसी बैंकिंग एप की मदद लिए। वॉलेट टू वॉलेट पैसे ट्रांसफर करने के साथ यूपीआई की मदद से बैंक में भी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। यानी कि पैसे भेजने के लिए सामने वाले के पास हाइक मैसेंजर हो ये जरुरी नहीं है।
ब्लू पैकेट
दूसरा बड़ा और बढि़या फीचर इस नए वॉलेट एप का यह है कि इसमें आपको ब्लू पैकेट भी मिलेगा। जिसके जरिए आप शगुन भी डिजिटली भेज सकते हैं। ब्लू पैकेट के जरिए पैसे सीधे आपके वॉलेट में आएंगे। इससे ग्रुप चैट में भी पैसे भेजना संभव है। ग्रुप चैट में जो पहले इस पैकेट को खोलेगा पैसे उसे मिल जाएंगे। साथ ही यह ब्लू पैकेट 24 घंटे में एक्सपायरी भी हो जाएगा।
कर सकते हैं रिचार्ज
हाइक पेमेंट वॉलेट एप के लिए कंपनी ने 5.0 वर्जन रिलीज किया है। जिसके अंतर्गत 5.0 हाइक मैसेंजर यूजर्स अपने फोन और पोस्टपेड बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। कंपनी के दावे के अनुसार इस समय भारत में लगभग 100 मिलियन यूजर्स हाइक मैसेंजर का उपयोग कर रहे हैं।
यस बैंक के साथ है टाइअप
यस बैंक की मदद से हाइक मैसेंजर ने यूपीआई और वॉलेट लॉन्च किया है। तो वहीं यूपाआई पिछले साल अगस्त में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा लॉन्च किया गया था। अब यूपीआई द्वारा प्रदान किए जा रहे इस नए फीचर के आने के बाद से व्हाट्स एप और पेटीएम पेमेंट बैंक को अच्छी खासी टक्कर मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
