इमरजेंसी फंड कैसे तैयार किया जाए और यह कितने महीने के लिए बनाया जा सकता है आपको इन सारे बिंदुओं के बारे में यहां पर बताया जाएगा।
अक्सर ऐसा होता है कि अचानक जॉब चले जाने या घर में कमाई करने वाली सदस्य की मृत्यु हो जाने से हमारी लाइफ डगमगा जाती है। आपको समझ में नहीं आता कि आखिर आप करें क्या? ऐसे ही वक्त में काम आता है इमरजेंसी फंड। इमरजेंसी फंड कैसे तैयार किया जाए और यह कितने महीने के लिए बनाया जा सकता है आपको इन सारे बिंदुओं के बारे में यहां पर बताया जाएगा।
इमरजेंसी फंड कहां रखा जाता है
आपातकालीन फंड हमेशा बचत खाते में रखा जाता है। आमतौर पर यह कहा जाता है कि 6 माह के खर्च के बराबर राशि इमरजेंसी फंड में होनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं कि इसमें सिर्फ 3-6 महीने के लिए ही राशि रख सकते हैं कई लोगों के खाते में तो 1 लाख से लेकर 6 लाख तक की राशि होती है। आप अपनी सैलरी का 10 फीसदी हिस्सा इमरजेंसी बचत खाते में रखें। बचत खाते में आपको 4 फीसदी ब्याज मिलती है और एफडी में 8 फीसदी तक।
लिक्विड फंड में करें निवेश
आपातकाल फंड के लिए बैंक बचत खाता और लिक्विड म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। इन फंड में लॉइकन पीरियड नहीं होता है तो वहीं पैसे निकालने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। आप जमा फंड को एटीएम के द्वारा भी निकाल सकते हैं। लिक्विड म्यूचुअल फंड्स में 60 फीसदी पैसा लगाया जा सकता है। जो भी विकल्प चुनिये उसमें रिर्टन से ज्यादा इमरजेंसी के वक्त आपको पैसा मिलने में आसान विकल्प होना चाहिए।
वित्तीय फैसले लेने में होगी आसानी
जब आपातकालीन परीस्थितियां आती हैं तो आप सबसे पहले आर्थिक रुप से ही कमजोर होते हैं। तो ऐसे में इमरजेंसी फंड वित्तीय या आर्थिक रुप से हमें मदद पहुंचाता है और कोई भी फैसला लेने में आसानी होती है।
हैल्थ इंश्यारेंस करवा कर रखें
इमरजेंसी में पैसों की सबसे ज्यादा जरुरत तब होती है जब आप या आपके परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है। हेल्थ इंश्यारेंस पॉलिसी इंमरजेंसी फंड के रूप में ही कार्य करती है। इसलिए यह जरुरी है कि आप सबसे पहले हेल्थ इंश्योरेंस करवायें।
क्रेडिट कार्ड इमरजेंसी में आता है काम
क्रेडिट कार्ड एक ऐसी चीज है जो इमरजेंसी फंड का एक सबसे सरल और आसान रुप है। अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो उसमें 60 हजार से लेकर 1 लाख तक की लिमिट तो होगी ही जो कि इमरजेंसी के समय पर काम आ सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
