आपकी जानकारी और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए यहां पर आपको दुनिया भर के 10 अमीर क्रिकेट खिलाडि़यों के बारे में बता रहे हैं।
क्रिकेट दुनिया का एक ऐसा खेल बना गया है जिसके फैन हर कोने में फैले हुए हैं। क्रिकेट की दुनिया में जहां मेहतनत और प्रसिद्धि मिलती है तो वहीं बेशुमार दौलत भी। भारत में क्रिकेट हमेशा नंबर वन पर रहता है। बच्चा-बच्चा क्रिकेट खेलता है और खिलाडि़यों के बारे में सारी जानकारी भी रखता है। तो आपकी जानकारी और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए यहां पर आपको दुनिया भर के 10 अमीर क्रिकेट खिलाडि़यों के बारे में बता रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर का नाम दुनिया के महान बल्लेबाजों में से जाना जाता है। हाल ही में उनकी बॉयोपिक फिल्म भी थियेटर में रिलीज की गई है। साल 2013 से सचिन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है और ये राज्य सभा के सदस्य भी हैं। सचिन एक एनजीओ के अंतर्गत हर साल 200 बच्चों को स्पांसर करते हैं। वर्तमान में सचिन की नेट वर्थ 118 मिलियन डॉलर है और वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट प्लेयर की लिस्ट में नंबर वन पर हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
एमएस धोनी के पास कुल नेट वर्थ 103 मिलियन डॉलर है। फोर्ब्स के अनुसार धोनी हर साल 26.5 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। जिसमें 3.5 मिलियन डॉलर की कमाई वह क्रिकेट के माध्यम से करते हैं। तो वहीं स्पांसरशिप और एड की कमाई में वो रोनाल्डो और मैसी से भी आगे हैं।
रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेट प्लेयर हैं। पोंटिंग फाउंडेशन के अंतर्गत वो उन बच्चों के लिए फंड इकठ्ठा करते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर हैं। पोंटिंग का कुल नेट वर्थ 65 मिलियन यूएस डॉलर है।
विराट कोहली
इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली अमीर खिलाडि़यों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कोहली की नेट वर्थ कमाई 53 मिलियन यूएस डॉलर है। विराट कोहली को क्रिकेट के अलावा भी कई खेलों में रुचि है। 2014 में कोहली 100 करोड़ इंडोर्समेंट क्लब में शामिल हो गए हैं। जिसमें एमआरएफ बैट के साथ की गई डील क्रिकेट जगत की सबसे मंहगी डील थी।
शेन वॉर्न
बॉल ऑफ द सेंचुरी के नाम को सिद्ध करने वाले शेन वॉर्न क्रिकेट जगत के जाने-माने खिलाड़ी हैं। जिसके नाम से ही बल्लेबाजों की छुट्टी हो जाए ऐसे हैं शेनवॉर्न। इनके नाम से इंटरनेशनल कॅरियर में 1000 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। ये भी अमीर खिलाडि़यों में से एक हैं। इनकी नेट वर्थ है 50 मिलियन डॉलर।
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी की कुल नेट वर्थ 41 मिलियन डॉलर है। शाहिद अफरीदी खेल से फुरसत पाने के बाद सामामजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं। ये पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जालमी की ओर से बतौर कप्तान और आइकन खिलाड़ी के रुप में खेलते हैं।
शेन वॉटसन
शेन वॉटसन का नेट वर्थ 40 मिलियन डॉलर है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वॉटसन ने साल 2002 में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से खेल के मैदान में उतरे थे। तो वहीं 2016 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
वीरेंद्र सहवाग
भारत के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अमीर खिलाडि़यों की लिस्ट में नंबर 8 पर हैं। इनकी कुल नेट वर्थ 40 मिलियन है। साल 2015 में सहवाग ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया। सहवाग का 'सहवाग इंटरनेशनल स्कूल' है। सहवाग कई सारी चैरिटी से भी जुड़े हुए हैं।
युवराज सिंह
युवराज सिंह की नेट वर्थ 35.5 मिलियन डॉलर है। युवराज सिंह टी-20 मैच में लगातार 6 छक्के मारने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। यह क्रिकेट खेलने के साथ-साथ कई सारे प्रोडक्ट के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। युवराज ने एक चैरिटी युवीकैन की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य है कैंसर ग्रस्त लोगों का इलाज करना।
राहुल द्रविड़
टेस्ट और वनडे मैच में 10 हजार से ज्यादा रन बना चुके राहुल दविद्र दुनिया के अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में 10 वें नंबर पर हैं। इनकी नेट वर्थ कमाई 22.6 मिलियन डॉलर है। द्रविड़ गुडविल फाउंडेशन के ब्रांड एम्बेसडर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications