अगर आप SBI बैंक के कस्टमर हैं और आप अपने इंटरनेट बैंकिंग या ऑनलाइन एसबीआई का पासवर्ड भूल गए हैं तो उसे कैसे री-सेट करें।
देश भर में करोड़ो लोग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं। नोटबंदी के बाद डिजिटल लेन-देन बढ़ने से स्टेट बैंक के तमाम ग्राहक अब ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग कर रहे हैं। ऑनलाइन बैंकिंग में पासवर्ड भूलने की समस्या बहुतायत में देखी गई है। तमाम लोग अपने इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड भूल जाते हैं और फिर उसे दोबारा री-सेट नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप SBI बैंक के कस्टमर हैं और आप अपने इंटरनेट बैंकिंग या ऑनलाइन एसबीआई का पासवर्ड कैसे री-सेट कर सकते हैं।

SBI के पासवर्ड को री-सेट करने की प्रक्रिया
सबसे पहले आप https://retail.onlinesbi.com/retail/login.htm पर जाएं। अब अगर आप अपने SBI इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड भूल गए हैं तो आप के सामने Forgot Login Password यानि की क्या आप पासवर्ड भूल गए हैं, का विकल्प दिखेगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी जिसमें आपको पासवर्ड भूलने के विकल्प को सलेक्ट करके Next Step पर क्लिक करना होगा।
दूसरा स्टेप
अब आपको अपना यूजर नेम, खाता संख्या यानि की बैंक का अकाउंट नंबर, देश का नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि को टाइप करना होगा। इसके बाद आपको एक बॉक्स में कुछ नंबर या शब्द दिखेंगे उन्हें उसके सामने वाले खाली बॉक्स में टाइप करना होगा, फिर आप सबमिट पर क्लिक कर दें।
तीसरा स्टेप
सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइबल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानि कि OTP आएगा। ये ओटीपी आप सामने दर्शाए गए बॉक्स में टाइप कर दें। फिर कन्फर्म पर क्लिक कर दें। ध्यान रहे ओटीपी उसी मोबाइल नंबर पर आएगा जो मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते के साथ रजिस्टर्ड होगा।
आखिरी स्टेप
अब आप पहले विकल्प यानि कि Reset your profile password के विकल्प को चुनें और सबमिट पर क्लिक करें, फिर अपना प्रोफाइल पासवर्ड टाइप करें और इसके बाद आपके सामने नया पासवर्ड बनाने का विकल्प आ जाएगा। नए पासवर्ड के कुछ अक्षर कैपिटल में रखें, उसमें नंबर का प्रयोग करें और एक स्पेशल करेक्टर रखें, उदाहरण के लिए Example@12345789। (इसे पासवर्ड मत बनाएं) ये उदाहरण के लिए आपको बताया गया है आप इसी तरह से नया पासवर्ड बना सकते हैं। इसके बाद पासवर्ड को दोबारा टाइप करें और सबमिट पर क्लिक कर दें फिर आप देखेंगे कि आपका पासवर्ड सफलतापूर्वक बदला जा चुका है। अब आप नए पासवर्ड के साथ दोबारा लॉगिन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इससे संबंधित SBI का वीडियो देखें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
