आधार कार्ड को पैन कार्ड से अगर आपने अब तक नहीं जोड़ा है तो आज आपके पास शायद आखिरी मौका है। सरकार ने आधार को पैनकार्ड से लिंक करने की सीमा 30 जून तक दी थी और आज इसका आखिरी दिन है।
आधार कार्ड को पैन कार्ड से अगर आपने अब तक नहीं जोड़ा है तो आज आपके पास शायद आखिरी मौका है। सरकार ने आधार को पैनकार्ड से लिंक करने की सीमा 30 जून तक दी थी और आज इसका आखिरी दिन है। इसलिए अगर आपने अब तक आधार को पैन से लिंक नहीं किया है तो आज कर लीजिए। हम आपको बेहद आसान स्टेप में बताएंगे कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक कर सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप 2 मिनट से कम वक्त में अपने आधार को पैन से लिंक कर पाएंगे। अगर आप पैन कार्ड को आधार कार्ड से नहीं जोड़ते हैं तो आप टैक्स फाइल नहीं कर पाएंगे। इसलिए आपको हर हाल में 1 जुलाई से पहले आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करना होगा। यहां हम आपको बताएंगे कि आखिर 2 मिनट में आधार कार्ड को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें। इसके लिए आपको बस 4 स्टेप फॉलो करने होंगे और 2 मिनट से कभी कम वक्त में आपका पैनकार्ड लिंक हो जाएगा। आइए देखते हैं...
इनकम टैक्स पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले आपको https://incometaxindiaefiling.gov.in/ लिंक खोलना होगा। इसे आप क्रोम ब्राउजर या फिर मोजिला फायर फॉक्स में खोल सकते हैं। जैसे ही आप ये पोर्टल खोलेंगे आपको सबसे पहले पैन को आधार से लिंक करने का विकल्प दिखेगा (उपर चित्र में देखें)। इसके बाद आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
अपनी पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल दर्ज करें
इस नए विंडो में आपको अपनी जानकारी देनी होगी। तो अब अगर आपको अपने पैनकार्ड और आधार कार्ड का पूरा विवरण यानि की डिटेल याद है तो ठीक है और अगर नहीं याद है तो अपना पैनकार्ड और आधार कार्ड को निकाल लें। अब सबसे पहले आपको अपना पैन नंबर टाइप करना होगा फिर आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद आपको अपना नाम टाइप करना होगा। ध्यान रहे आप अपने नाम की स्पेलिंग आधार कार्ड में दर्ज स्पेलिंग के अनुसार ही टाइप करें। इसके बाद जन्मतिथि के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जन्मतिथि आधार कार्ड के अनुसार दर्ज करें। फिर कैप्शे वर्ड टाइप करें और लिंक आधार पर क्लिक कर दें। अब आपके सामने स्क्रीन पर आधार सफलतापूर्वक लिंक होने के संदेश आ जाएगा।
पैन और आधार में नाम अलग होने पर ऐसे जोड़ें
अगर आपने आधार और पैन कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है लेकिन जन्मतिथि और लिंग (जेंडर) समान हैं तो आपको नीचे दिए Request OTP (रिक्वेस्ट ओटीपी) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर टाइप करना होगा जिस पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को आप निर्देशित बॉक्स में टाइप कर दें, इसके बाद आपका आधार और पैन कार्ड लिंक हो जाएगा।
क्यों जरूरी है आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना
केंद्र सरकार अब पूरी तरह से आधार को गंभीर हो गई है, इसीलिए आधार को अब लगभग हर जरूरी काम के लिए आवश्यक माना जा रहा है। चाहे वह बैंक से लेकर LPG की सब्सिडी तक आधार को जरूरी कर दिया गया है। आईए आपको बता दें कि अगर आप अपना आधारकार्ड बैंक और पैनकार्ड से नहीं लिंक करते हैं तो हो सकता है कि 1 जुलाई के बाद आपकी सैलरी रुक जाए, इसलिए बिना देर किए आधार कार्ड को पैन कार्ड से और बैंक खाते से जोड़ें। यहां हम आपको बताएंगे कि आधार 1 जुलाई से किन-किन कार्यों के लिए जरूरी हो जाएगा।
केंद्र सरकार है गंभीर
केंद्र सरकार अब पूरी तरह से आधार को गंभीर हो गई है, इसीलिए आधार को अब लगभग हर जरूरी काम के लिए आवश्यक माना जा रहा है। चाहे वह बैंक से लेकर LPG की सब्सिडी तक आधार को जरूरी कर दिया गया है। आईए आपको बता दें कि अगर आप अपना आधारकार्ड बैंक और पैनकार्ड से नहीं लिंक करते हैं तो हो सकता है कि 1 जुलाई के बाद आपकी सैलरी रुक जाए, इसलिए बिना देर किए आधार कार्ड को पैन कार्ड से और बैंक खाते से जोड़ें। आईए देखते हैं किन-किन कार्यों के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी हो गया है।
LPG सब्सिडी
अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी का लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में LPG सिलेंडर की कीमत सब्सिडी के सिलेंडर से 200 रुपए ज्यादा है। अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी आपके खाते में मिल जाएगी।
प्रॉविडेंट फंड (EPF)
इसी तरह अगर आपका खाता आधार कार्ड से लिंक है तो उसे आप अपने ईपीएफ नंबर से भी लिंक करिए। इसके लिए आपको UAN नंबर को आधार कार्ड से जोड़ना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको आपका पीएफ सेटेलमेंट 20 दिन से भी कम समय में मिल जाएगा।
आयकर रिफंड
ये मानकर चलिए कि अगर आपने आधार कार्ड को पैनकार्ड से नहीं लिंक किया है तो फिर किसी भी जरिए आप टैक्स फाइल नहीं कर सकते हैं। इसलिए कम से कम जो कर दता हैं उन्हें जल्द से जल्द 1 जुलाई से पहले अपने आधार कार्ड को पैनकार्ड से जोड़ना होगा। टैक्स भरने की प्रक्रिया के दौरान यदि आपने अपना आधार कार्ड टैक्स रिटर्न के साथ लिंक किया है तो आपको इन्कम टैक्स रिफंड जल्दी मिल सकता है। साथ ही आपको आधार कार्ड जोड़ने के बाद ITRV फॉर्म भरकर इन्कम टैक्स ऑफिस नहीं भेजना पड़ेगा।
बैंक खाता
अगर आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से नहीं जुड़ा है तो आपको ये काम जल्द से जल्द करना होगा। आधार को बैंक और पैन से जोड़ने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और ऐसा भी हो सकता है कि अगर आपने 1 जुलाई से पहले अपने आधार कार्ड को बैंक और पैन से नहीं लिंक किया है तो आपकी सैलरी रोक ली जाए। ऐसा बैंक के जरिए किया जा सकता है। बैंक आपका खाता फ्रीज कर सकता है और आप उस खाते से तभी लेन-देन कर सकते हैं जब आधार को बैंक और पैन कार्ड से जोड़ दिया जाए। अधार कार्ड को अब पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार कार्ड से किसी भी बैंक में आसानी से खाता खुलवाया जा सकता है। इस प्रक्रिया ने लोगों की तमाम दुविधा को दूर कर दिया है जिसमें वह पहले पहचान प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र दोनों अलग-अलग जमा करते थे।
पेंशन
आधार कार्ड धारकों को चाहिए कि वह पेंशन के लिए अपने आधार कार्ड को पेंशन के साथ जोड़ दें। इसके लिए वह संबंधित अधिकारी की मदद ले सकते हैं। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ जाती है।
डिजिटल लॉकर
आधार कार्ड की सुविधा में एक सबसे बड़ी सुविधा डिजिटल लॉकर की भी है। इसके जरिए आप अपनी जरूरी फाइलों और दस्तावेजों को सरकारी डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए भी आपको पहले जैसी प्रक्रिया दोहरानी होगी।
डीमैट अकाउंट
आधार कार्ड अब स्टॉक बिजनेस में भी काम आएगा। आधार कार्ड से स्टॉक बिजनेस की प्रक्रिया आसान होगी साथ ही ऐसे लोग जिन्हें डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग बिजनेस शुरु करना हो उन्हे भी आधार कार्ड से अधिक सुविधा मिलेगी। आधार कार्ड के जरिए अब डीमैट और ट्रेडिंग खाता आसानी से खुल सकता है।
पासपोर्ट
आधार कार्ड अब पासपोर्ट के लिए भी अनिवार्य हो गया है। आधार कार्ड होने से एक और बड़ा फायदा आपको ये मिलेगा कि आपका पासपोर्ट झट से बन जाएगा। इस प्रक्रिया में पहले जहां महीनों का वक्त लग जाता था वहीं अब ये काम सिर्फ कुछ दिनों तक ही सीमित हो गया है।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना
आधार कार्ड से आपको प्रधानमंत्री जन-धन योजना का लाभ आसानी से मिल सकता है। इस योजना से आपको कई तरह के फायदे भी मिल सकते हैं। यदि आप पीएम जन-धन योजना के अंतर्गत खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करना ही होगा तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
सिम कार्ड
अब सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार जरूरी हो गया है। ऐसी खबरें हैं कि जल्द ही सभी मोबाइल नंबर को आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। ऐसे में अब सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications