यदि आप इंडिया में बिजनेस शुरू करने की सोच रहें हैं तो यह बहुत ही अच्छी सोच है। बिजनेस के द्वारा आप न केवल पैसे कमाएंगे साथ ही अपनी एक नई पहचान बना सकते हैं।
यदि आप इंडिया में बिजनेस शुरू करने की सोच रहें हैं तो यह बहुत ही अच्छी सोच है। बिजनेस के द्वारा आप न केवल पैसे कमाएंगे साथ ही अपनी एक नई पहचान बना सकते हैं। फिर चाहे वह बिजनेस छोटा ही क्यों न हो। यहां पर आपको नया बिजनेस शुरू करने से पहले कुछ बातें बताएंगे जो कि आपके नए बिजनेस में सहायक सिद्ध हो सकेगा।
कोई भी इंडस्ट्री चुनिये
जब भी आप बिजनेस शुरू करने की सोचते हैं आप सबसे पहले इस सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर कौन सा बिजनेस शुरू किया जाए। बिजनेस कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता है। आप शुरूआत करने के लिए कोई भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं लेकिन यह ध्यान देना होगा कि आप जो भी बिजनेस प्रारंभ करें उसमें आपको महारत हासिल हो। उदाहरण के लिए भारत में इस समय आईटी इंडस्ट्री सबसे ज्यादा काम करने वाली इंडस्ट्री है। इसमें कई सारे अवसर भी हैं।
अच्छे से अध्ययन करें
एक बार अगर आपने यह माइंड मेकअप कर लिया है कि आपको भारत में बिजनेस करना है। तो दूसरा स्टेप यह होना चाहिए कि आप उस बिजनेस के बारे में व्यवहारिक अध्ययन करें। भारत एक अनोखा देश है यहां पर हर राज्य और क्षेत्र की अपनी अलग पहचान है किसी क्षेत्र में आपका बिजनेस सफल हो सकता है तो वही बिजनेस दूसरे जगह फेल भी हो सकता है। तो आपको हर क्षेत्र के बारे में जानकारी रखना आवश्यक होगा।
अपना बिजनेस प्लान लिखकर रखिये
अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको अपने सारे प्लान या तो डिजिटली या फिर कहीं किसी डायरी में लिख कर रखना होगा। बिना प्लान बनाए आप कोई भी काम नहीं कर सकते हैं। दूसरी बात यह कि आप अपने आइडिया शुरुआत में अपने और अपने पार्टनर तक ही सीमित रखें ताकि कोई और आपके प्लान को चुरा न सके।
करवाएं रजिस्ट्रेशन
भारत में वैद्यता पूर्ण बिजनेस करने के लिए आपको अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अगर आपने अपने बिजनेस को शुरू कर दिया है लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो उस बिजनेस की वृद्धि ज्यादा नहीं होगी। आपको मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के ऑफिस जाकर सारे कागजी कार्य पूरे करने होंगे।
प्रोफेशनल नेटवर्क को ज्वाइन करें।
इंडिया में किसी भी बिजनेस को स्टेबिलिटी दिलाने में थोड़ा वक्त लगता है। यहां पर प्रचार-प्रसार के लिए आपको प्रोफेशनल और सोशल नेटवर्क से अपनी कंपनी को जोड़ना होगा। इसका असर तब दिखेगा जब आपकी कंपनी को इनके द्वारा लाभ प्राप्त होगा। तो बिजनेस शुरू होने के साथ यह सुनिश्चित करें कि आपका बिजनेस प्रोफेशनल नेटवर्क से जुड़ा हो।
प्रोफेशनल वेबसाइट बनाइए
एक बार आपका बिजनेस प्लान और सेटअप तैयार हो जाए तो आपको एक और जरुरी काम करना होगा। वह जरुरी काम यह होगा कि आपको अपने बिजनेस की प्रोफेशनल वेबसाइट बनानी होगी। भारत में आधिकांश लोग इंटरनेट यूजर हैं तो इससे ऑनलाइन आपके बिजनेस को सर्च करने में मदद मिलेगी। साथ ही आपके प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदें जा सकें इसका भी प्रवधान रखें।
टैक्स पे करने का इंतजाम करें
अगर आप भारत में बिजनेस करना चाहते हैं तो यह सबसे जरुरी है कि रेगुलर टैक्स पे करें। यहां पर 20 अलग-अलग प्रकार के टैक्स हैं जिनका लोग भुगतान करते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां पर टैक्स का भुगतान करने का नियमित प्रवधान बन चुका है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications