हम आपको बताएंगे कि आखिर 2 मिनट में आधार कार्ड को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें। इसके लिए आपको बस 4 स्टेप फॉलो करने होंगे और 2 मिनट से कभी कम वक्त में आपका पैनकार्ड लिंक हो जाएगा।
आपको इस बात की जानकारी जरूर होगी कि पैनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अब अनिवार्य हो गया है। अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है तो अब कर लीजिए वर्ना बैंकिंग और सब्सिडी समेत आपके तमाम काम रुक जाएंगे। सरकार ने टैक्स देने वालों के लिए आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया है। आधार को पैन से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। अगर आपने अपने आधार कार्ड को इनकम टैक्स से लिंक नहीं किया है तो इसको करवा लें, क्योंकि आखिरी तारीख में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगा। यहां हम आपको बताएंगे कि आखिर 2 मिनट में आधार कार्ड को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें। इसके लिए आपको बस 4 स्टेप फॉलो करने होंगे और 2 मिनट से कभी कम वक्त में आपका पैनकार्ड लिंक हो जाएगा। आइए देखते हैं...
इनकम टैक्स पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले आपको https://incometaxindiaefiling.gov.in/ लिंक खोलना होगा। इसे आप क्रोम ब्राउजर या फिर मोजिला फायर फॉक्स में खोल सकते हैं। जैसे ही आप ये पोर्टल खोलेंगे आपको सबसे पहले पैन को आधार से लिंक करने का विकल्प दिखेगा (उपर चित्र में देखें)। इसके बाद आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
अपनी पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल दर्ज करें
इस नए विंडो में आपको अपनी जानकारी देनी होगी। तो अब अगर आपको अपने पैनकार्ड और आधार कार्ड का पूरा विवरण यानि की डिटेल याद है तो ठीक है और अगर नहीं याद है तो अपना पैनकार्ड और आधार कार्ड को निकाल लें। अब सबसे पहले आपको अपना पैन नंबर टाइप करना होगा फिर आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद आपको अपना नाम टाइप करना होगा। ध्यान रहे आप अपने नाम की स्पेलिंग आधार कार्ड में दर्ज स्पेलिंग के अनुसार ही टाइप करें। इसके बाद जन्मतिथि के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जन्मतिथि आधार कार्ड के अनुसार दर्ज करें। फिर कैप्शे वर्ड टाइप करें और लिंक आधार पर क्लिक कर दें। अब आपके सामने स्क्रीन पर आधार सफलतापूर्वक लिंक होने के संदेश आ जाएगा।
पैन और आधार में नाम अलग होने पर ऐसे जोड़ें
अगर आपने आधार और पैन कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है लेकिन जन्मतिथि और लिंग (जेंडर) समान हैं तो आपको नीचे दिए Request OTP (रिक्वेस्ट ओटीपी) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर टाइप करना होगा जिस पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को आप निर्देशित बॉक्स में टाइप कर दें, इसके बाद आपका आधार और पैन कार्ड लिंक हो जाएगा।
क्यों जरूरी है आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना
केंद्र सरकार अब पूरी तरह से आधार को गंभीर हो गई है, इसीलिए आधार को अब लगभग हर जरूरी काम के लिए आवश्यक माना जा रहा है। चाहे वह बैंक से लेकर LPG की सब्सिडी तक आधार को जरूरी कर दिया गया है। आईए आपको बता दें कि अगर आप अपना आधारकार्ड बैंक और पैनकार्ड से नहीं लिंक करते हैं तो हो सकता है कि 1 जुलाई के बाद आपकी सैलरी रुक जाए, इसलिए बिना देर किए आधार कार्ड को पैन कार्ड से और बैंक खाते से जोड़ें। यहां हम आपको बताएंगे कि आधार 1 जुलाई से किन-किन कार्यों के लिए जरूरी हो जाएगा।
इन कार्यों के आधार कार्ड है अनिवार्य
LPG सब्सिडी, प्रॉविडेंट फंड (EPF), आयकर रिफंड, बैंक खाता, पेंशन, डिजिटल लॉकर, डीमैट अकाउंट, पासपोर्ट, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सिम कार्ड और पैन कार्ड बनवाने तक के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। वहीं भविष्य में रेल हवाई जहाज और बस के टिकट बुक करने पर भी आधार अनिवार्य किया जा सकता है। साथ ही केंद्र सरकार सरकारी राशन और मिड डे मील समेत सरकारी तमाम सरकारी उपक्रमों आधार को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपना आधार जल्द से जल्द पैनकार्ड से लिंक कर लें ताकि भविष्य में आपको किसी तरह की परेशान न हो।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications