बॉस को बताएं कि पिछले कई महीनों में अपनी किस तरह काम किया और कौन सी उपलब्धि हासिल की क्योंकि इन छोटी-छोटी बातों का भी असर अप्रेजल पर पड़ता है।
मई और जून महीने में ही लगभग सभी कंपनियां अपने इंप्लाई को अप्रेजल प्रदान करती हैं। किसी को अच्छा अप्रेजल मिला होगा तो किसी को खराब। जिस तरह से सैलरी जरुरी होती है ठीक उसी तरह से अप्रेजल भी जरुरी होता है। लेकिन अगर अप्रेजल अच्छा न मिले तो पूरा साल इसी टेंशन में निकल जाता है कि आखिर हमने क्या गलती कर दी जिसकी वजह से हमारा अप्रेजल इस तरह से आया है। यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे आप आने वाले साल में अपना अप्रेजल सुधार सकते हैं:
बॉस को अपने काम से अवगत कराएं
आप करेंट टाइम में क्या काम कर रहे हैं आपके बॉस को पता होना चाहिए। अगर पिछले महीने का काम अच्छा था और इस महीने का काम कुछ खराब चल रहा है तो उसे सुधारने का प्रयास करें और बॉस से अपनी समस्या के बारे में भी चर्चा करें। बॉस को बताएं कि पिछले कई महीनों में अपनी किस तरह काम किया और कौन सी उपलब्धि हासिल की क्योंकि इन छोटी-छोटी बातों का भी असर अप्रेजल पर पड़ता है।
न बनने दें निगेटिव छवि
कई बार ऐसा होता है कि शुरुआत के 1 से 2 महीने आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। तो ऐसे में बॉस आपके काम को उसी आधार पर जज करके एक निगेटिव छवि बना लेता है। लगातार ऑफिस से जल्दी निकल जाना और समय पर काम करके न देना ये सारी चीजें भी एक खराब छवि पैदा करती हैं।
व्यवहार में हो शालीनता
आपकी कोई ऐसी आदत या व्यवहार जो कि बॉस को या टीम के लोगों को अच्छी न लगे उस आदत को हो सके तो बदल लीजिए क्योंकि एक बुरी आदत आपकी छवि उनके सामने खराब कर सकती है। अगर आपकी तरफ से कभी कोई गलती हो जाए तो माफी जरुर मांगे। सीनियर्स और जूनियर्स के साथ शालीनता से पेश आएं न कि उन पर अपनी पद का रौब झाड़ें।
छोटी-छोटी गलतियों को न करें नजरअंदाज
कई बार ऐसा होता है कि आपसे काम के दौरान कई गलतियां भी होती हैं। लेकिन आप उन गलतियों को यह समझ कर नजर अंदाज कर देते हैं कि छोटी सी तो गलती हुई है। ऐसी सोच कभी न रखें और हो सके तो उन गलतियों को कभी दोहराएं नहीं क्योंकि बॉस के पास आपकी हर गलती का डाटा रहता है।
अपनी परफॉमेंस शेयर करें
अगर आप ने अच्छा काम किया है तो उसे हर किसी के साथ शेयर करें। आपके काम को आपकी पूरी टीम जानती हो यह सुनिश्ति करें। अगर आपकी तारीफ सार्वजनिक रुप से होगी तो यह अप्रेजल के लिए बहुत ही प्रभावी होगा। खासकर आपके मैनेजर को आपके परफॉमेंस की जानकारी होना बहुत ही जरुरी है। इसलिए अपनी परफॉमेंस की जानकारी अपने सीनियर्स को देते रहें।
अपने आयडिया शेयर करें
अपने टीम मेंबर्स के साथ अपने आयडिया शेयर करें और उनके साथ बातचीत करें। टीम के सभी सदस्यों के साथ मिलजुलकर रहें। दूसरों के कामों में भी रुचि लें और अपनी लीडरशिप क्वालिटी को साबित करें। इससे आपकी प्रोफेशनल छवि अच्छी बनेगी और इन सब छोटी-छोटी बातों का भी असर आपके अप्रेजल पर पड़ेगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications