आजकल जहां हर कोई पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करना आसान कार्य समझने लगे हैं उसी हिसाब से रिजर्व बैंक के द्वारा 11 पेमेंट बैंक को लाइसेंस प्रदान किया गया है।
आजकल जहां हर कोई पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करना आसान कार्य समझने लगे हैं उसी हिसाब से रिजर्व बैंक के द्वारा 11 पेमेंट बैंक को लाइसेंस प्रदान किया गया है। पेमेंट बैंक जैसे कि एयरटेल पेमेंट बैंक, पेटीएम पेमेंट बैंक से तो आप सभी अच्छी तरह से वाकिफ भी हैं। तो वहीं पेमेंट बैंक को यूज करना काफी आसान भी है। पेमेंट बैंक से संबंधित कुछ जरुरी बातें आपको यहां पर बताने वाले हैं तो ध्यान से पढि़ये ये 5 बिंदु:
जमा पर ब्याज दर
पेमेंट बैंक कई सारे ऑफर प्रदान करते हैं ये ऑफर डिजिटल वॉलेट से काफी अच्छे रहते हैं। लेकिन ये सामान्य बैंकों से थोड़ा भिन्न होते हैं। अगर आप पेमेंट बैंक का उपयोग करते हैं तो इनके ब्याज दर को भी जान लेना चाहिए। सामान्य बैंकों की ही तरह पेमेंट बैंक भी जमा पर ब्याज दर के ऑफर प्रदान करते हैं। इस समय एयरटेल पेमेंट बेंक 7.25 प्रतिशत, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक 5.5 प्रतिशत और पेटीएम पेमेंट बैंक 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं।
सुविधा और पहुंच
पेमेंट बैंक पैसे ट्रांजेक्शन करने के लिए एटीएम भी प्रदान करते हैं जो किसी भी बैंक के एटीएम मशीन में यूज किया जा सकता है। वर्तमान में एयरटेल के द्वारा अभी तक एटीएम नहीं प्रदान किया गया है। लेकिन एयरटेल के पास पूरे भारत में 10 लाख आउटलेट हैं जो कि बैंकिंग आउटलेट बनने की तैयारी में हैं जिससे कस्टमर को पैसे जमा करने और निकालने की अनुमति होगी।
कइ सारे ऑफर और डिस्काउंट
पेमेंट बैंक से शॉपिंग करने और टिकट बुक करने में कई सारे ऑफर और डिस्काउंट मिलते हैं। जब आप पेटीएम पेमेंट बैंक से कोई शॉपिंग करते हैं तो आपको ज्यादातर चीजों में कैशबैक मिलता है। तो वहीं जब आप एयरटेल पेमेंट बैंक से शॉपिंग करते हैं तो यूटीलिटी बिल पेमेंट में कई सारे डिस्काउंट मिलते हैं। इसलिए आपको वही पेमेंट बैंक चुनना चाहिए जिसकी उपयोगिता आपको ज्यादा हो।
वैल्यू एडड सर्विसेज पर शुल्क
ब्याज दर की तरह यह जानना जरुरी है कि पेमेंट बैंक द्वारा जो ऑफर दिए जा रहे हैं उसमें किस प्रकार के सर्विस चार्ज लग रहे हैं। उदाहरण के लिए जब आप एयरटेल पेमेंट बैंक से कैश निकालते हैं तो 0.65 प्रतिशत चार्ज लगता है तो वहीं 0.5 प्रतिशत चार्ज तब लगता है जब आप अपने अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से करते हैं।
ट्रेडिशनल बैंको का कोई विकल्प नहीं है
जिस तरह से सामान्य तौर पर बैंक एडवांस में क्रेडिट का ऑफर देते हैं पेमेंट बैंक में वह नहीं मिलता है। पेमेंट बैंक आपको चेक बुक और डेबिट कार्ड तो दे सकते हैं लेकिन क्रेडिट कार्ड नहीं दे सकते हैं। इसके अलावा आप पेमेंट बैंक में केवल 1 लाख रुपये तक ही रख सकते हैं। सामान्य बैंकों का स्थान पेमेंट बैंक नहीं ले सकते हैं। दोनों ही बैंकों की अपनी-अपनी योग्यताएं हैं जिसे वो बदल नहीं सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
