यहां पर हम आपको ऐसे ही पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि कभी अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए।
कैश, क्रेडिट कार्ड, आइडी प्रूफ और ना जाने कितनी चीजें आपके छोटे से पर्स में रहती हैं। इसलिए जब यह पर्स खो जाता है तो हम इसे खोजने के लिए परेशान हो जाते हैं। लेकिन यह भी सच है कि हम हर चीज पर्स में नहीं रख सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पर्स छोटा होता है और उसके खोने की संभावना ज्यादा होती है।
यहां पर हम आपको ऐसे ही पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि कभी अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए:
क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड
अक्सर लोग अपने सारे क्रेडिट और डेबिट कार्ड साथ में लेकर तो चलते ही हैं। टेंशन की बात यह होती है कि सारे कार्ड पर्स में रखे होते हैं और पर्स अक्सर गुम हो जाते हैं। इससे आपकी परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए पर्स में सिर्फ एक ही डेबिट कार्ड और एक बैकअप क्रेडिट कार्ड रखें। इससे आपकी शॉपिंग और खर्च भी कम होगा। गिफ्ट कार्ड भी तभी रखें जब आप शॉपिंग करने जा रहे हों।
रसीद
जब भी हम कुछ खरीदते हैं और उसके लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो हमे शॉप ओनर की ओर से एक रिसीप्ट मिलती है। उस रिसीप्ट में कार्ड नंबर के लास्ट के चार डिजिट रहते हैं इसके अलावा उसमें मर्चेंट की जानकारी भी दी जाती है। साथ ही उसमें आपका नाम भी होता है। ये सारी चीजें हैकर को अकाउंट हैक करने में मदद करती हैं। इसलिए रिसीप्ट को पर्स से अलग ही रखें।
चेकबुक
अगर आप भी उनमें से एक व्यक्ति हैं जो चेकबुक अपने साथ लेकर घूमते हैं तो इस आदत को बदल दीजिए। अगर ये चेकबुक गायब हो गई तो फिर कोई भी इसका मिस यूज कर सकता है क्योंकि इसमें अकाउंट होल्डर का नाम, अकाउंट नम्बर और पूरा एड्रेस दिया रहता है। इसलिए जैसे ही चेकबुक खो जाए तुरंत ही संबंधित बैंक को कॉल करें इसे ब्लॉक कराने के लिए।
पासवर्ड
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कि एटीएम और क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड नहीं याद कर पाते तो वह उस रिसीप्ट को ही पर्स में रख लेते हैं जिसमें पासवर्ड लिखा रहता है। तो आप ऐसी गलती कभी न करें। आप पासवर्ड स्मार्टफोन के पासकोड में सुरक्षित रख सकते हैं।
सोशल सेक्योरिटी कार्ड
सोशल सेक्योरिटी कार्ड सूचना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस कार्ड को एक सुरक्षित जगह पर ही रखना बेहतर होगा। अगर आप यह कार्ड गुमा देते हैं तो आपको सोशल सेक्योरिटी के एडमिनिस्ट्रेशन विभाग से तुरंत ही संपर्क करना होगा। साथ ही आपको एक एफआईआर भी दर्ज करानी होगी। क्रेडिट ब्यूरो को भी इसकी जानकारी देनी होगी।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications