यहां पर आपको बताएंगे कि आप किस-किस बैंक में पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।
पीपीएफ (PPF) हर उस व्यक्ति के लिए आवश्यक है जो कि बचत करना चाहता है। अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं या फिर ऐसे ही कहीं काम करते हैं और आपका कोई पीएफ और पेंशन अकाउंट नहीं है तो ऐसे में आपको पीपीएफ अकाउंट जरुर ओपन करवाना चाहिए। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड गर्वमेंट के द्वारा दी गई एक सुविधा है जो लांग टर्म में छोटी बचत रखने का कार्य करती है। इंडियन लोगों के बीच यह एक सुरक्षित इंवेस्टमेंट के रुप में प्रचलित है। पीपीएफ में आपका पैसा सुरक्षित रहता है, साथ ही टैक्स में भी लाभ मिलता है।
यहां पर बताई गई जगह पर आप पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं:
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
पीपीएफ अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अलग-अलग ब्रांच में ओपन कराया जा सकता है। एसबीआई में पीपीएफ अकाउंट ओपन कराने के लिए एक पीपीएफ फॉर्म भरना होगा और उसके साथ कुछ डाक्यूमेंट्टस लगाने होंगे बैंक की जरुरतों के हिसाब से। आपको पीपीएफ की एक पासबुक मिलेगी जो कि बैंक के तरफ से दी जाएगी। जिसमें पीपीएफ से संबंधित सभी ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
राष्ट्रीय बैंकों के ब्रांच में खुलेगा अकाउंट
पीपीएफ अकाउंट किसी भी बैंक के ब्रांच में नहीं खुल जाएगा। आप कुछ ही बैंकों में यह अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। ऐसे बैंकों के ब्रांच की जानकारी आपको विभिन्न बैंकों की बेबसाइट पर भी पता चल जाएगा। ये बैंक राष्ट्रीय रुप से चयनित होते हैं। आप अपना पीपीएफ खाता उसी बैंक में खुलवाने का प्रयास करें जिस बैंक में आपका खाता पहले से हो।
पोस्ट ऑफिस
पीपीएफ अकाउंट सभी भारतीय पोस्ट ऑफिसों में भी खुलवाया जा सकता है। आप अपने आस-पास के पोस्ट ऑफिस में जाकर संबंधित व्यक्ति से मिलकर पीपीएफ अकाउंट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और वहां से फॉर्म भी भर सकते हैं। पीपीएफ फॉर्म इंटरनेट में भी उपलब्ध होता है। इसके लिए दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ, कोई भी एड्रेस प्रूफ, पैन कार्ड और वह राशि जो आप अपने पीपीएफ अकाउंट में रखना चाहते हैं।
भारत में पीपीएफ खुलवाने के लिए ये है बैंको की सूची
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- इलाहाबाद बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक और उसके सहायक
- बॉब-बैंक ऑफ बड़ोदा
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- विजया बैंक
- यूको बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- केनरा बैंक
- आईडीबीआई बैंक
- कॉपोरेशन बैंक
- देना बैंक
- इंडियन बैंक
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- एक्सिस बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications