सोने की कुल 6 कटेगरी हैं, जिन्हें कैरेट के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है। 9 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक लोग सोने के गहने खरीदते हैं। इसके अलावा इनके दाम में भी बड़ा फर्क देखा जा सकता है।
भारत में सोना बहुत ही लोकप्रिय धातु है। फैशन से लेकर धार्मिक कर्मकांड में भी सोने का प्रयोग किया जाता है। सोने की खपत के मामले में भी भारत पहले नंबर पर है। भारत में सोने की सबसे ज्यादा डिमांड है। अक्सर लोग सोना या फिर सोने के गहने खरीदते वक्त एक बात सबसे पहले पूछते हैं, ये सोना कितने कैरेट का है? और उसके बाद सोने का दाम। सोना खरीदते वक्त कोई भी व्यक्ति ये दो सवाल जरूर पूछता है। आज हम आपको बताएंगे कि सोने की कुल 6 कटेगरी के बारे में जिन्हें कैरेट के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है। 9 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक लोग सोने के गहने खरीदते हैं। इसके अलावा इनके दाम में भी बड़ा फर्क देखा जा सकता है। आखिर क्यों 24 कैरेट सोने की कीमत सबसे ज्यादा होती है और क्यों बाकी अन्य श्रेणियों में सोने की कीमत घटती चली जाती है। इन सारे सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं।
सोने के दाम को सस्ते मूल्य पर खरीदने का एक और भी तरीका है। आम तौर पर लोग 22 कैरेट के सोने के गहने बनवाते हैं लेकिन अगर वही गहने 18 कैरेट में खरीदें जाएं तो दाम में काफी फर्क आएगा। 22 कैरेट के सोने के गहने ,18 कैरेट के सोने के गहने और 14 कैरेट सोने के गहनों में क्या अंतर है? आपको यह भी बताएंगे कि आखिर 24 कैरेट सोने के गहने क्यों बहुत कम बनते हैं या बनाए ही नहीं जाते हैं।
24 कैरेट सोना
जब हम 24 कैरेट सोने की बात करते हैं तो इसका सीधा सा मतलब है कि हम शुद्ध सोने की बात कर रहे हैं। 24 कैरेट सोने में सोने की मात्रा 99.9 फीसदी रहती है। सोने की शुद्धता का पैमाना 24 कैरेट को ही माना गया है क्योंकि इसमें शुद्ध सोने की मात्रा 99.9% है। शुद्ध सोने की पहचान है कि वह बहुत ज्यादा ही लचीला होता है। सोना एक ऐसी धातु है जिसको कागज से भी पता बनाया जा सकता है। कई मंदिरों और स्थानों पर सोने के वर्क का प्रयोग सजावट के तौर पर होता है। वहीं 24 कैरेट सोना इतना लचीला होता है कि उसका गहना बनाना आसान नहीं है। शुद्ध सोने में लीचीलापन अधिक होता है जिसके कारण उससे बने गहने मुड़ सकते हैं। इससे गहनों का आकार खराब हो जाता है और वह दोबारा पहनने लायक नहीं रहते हैं। भारत में ज्यादातर लोग सोने आभूषण पहनते हैं, इनमें इयर रिंग, अंगूठी और गले की चेन सबसे ज्यादा पहनी जाती है। लोग भी इन गहनों को लगातार पहनते हैं वहीं अगर ये गहने 24 कैरेट सोने के बने हों तो ये बहुत जल्द मुड़ जाएंगे।
22 कैरेट सोने के गहने
गहनों के लिहाज से 22 कैरेट सोना सबसे उपयुक्त होता है। 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोने से शुद्धता के मामले में कम होता है, जहां 24 कैरेट में 99.9 फीसदी सोने की मात्रा रहती है वहीं 22 कैरेट में सिर्फ 91.6 फीसदी सोने की मात्रा रहती है। बाकी कॉपर और जिंक जैसी धातुएं होती हैं जो कि इसमें मिलायी जाती हैं। इन धातुओं की वजह से सोना 24 कैरेट के मुकाबले ज्यादा मजबूत होता है। 22 कैरेट के सोने का प्रयोग ज्यादातर गहने बनाने के लिए होता है। देश के तमाम सर्राफा बाजार 22 कैरेट में सोने के गहने बनाते हैं। 22 कैरेट सोने का दाम 24 कैरेट के सोने के दाम 1 से 2 हजार रुपए तक कम रहता है। 22 कैरेट सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
18 कैरेट सोने के गहने
जब बात बजट में सोना खरीदने की आती है तो सबसे पहले सोने के दाम चेक किए जाते हैं। 18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत सोना रहता है बाकी 25 प्रतिशत सिल्वर, जिंक, निकेल और कॉपर जैसे मेटल रहते हैं। आम तौर पर सोने के ऐसे गहने जिसमें अन्य पत्थर जैसे मोती या डायमंड (हीरा) जुड़े होते हैं वह 18 कैरेट गोल्ड के ही होते हैं। 18 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड से ज्यादा मजबूत होता है जिसके कारण उसमें लगा पत्थर अपनी स्थान पर ही रहता है। यहां ध्यान देने वाली एक और बात है, 18 कैरेट गोल्ड का दाम 22 कैरेट सोने के दाम से भी कम होता है जिसके कारण आप कम पैसे में सोने के गहने खरीद सकते हैं। मान लीजिए कि अभी 24 कैरेट सोने के दाम 30 हजार रुपए के आस-पास हैं और 22 कैरेट सोने का दाम 27-28 हजार रुपए के आस-पास है तो वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 21-23 हजार के बीच ही रहेगा।
14 कैरेट सोने के गहने
अगर आप थोड़े कम दाम में सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो 14 कैरेट गोल्ड के गहने आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। 14 कैरेट गोल्ड में 58.33 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है जबकि बाकी कॉपर, जिंक जैसी धातुएं होती हैं। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के मुकाबले 14 कैरेट सोने के दाम बहुत कम होते हैं। इनके दाम में 12 से 15 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम का फर्क रहते है। वर्तमान में 14 कैरेट सोने के दाम 15,190 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि इसी वक्त 22 कैरेट सोने के दाम 27 से 28 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हैं और 24 कैरेट सोने के दाम 29 से 30 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।
यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
- 24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
- 22 कैरेट = 91.7% सोना
- 18 कैरेट = 75.0% सोना
- 14 कैरेट = 58.3% सोना
- 12 कैरेट = 50.0% सोना
- 10 कैरेट = 41.7% सोना
- अगर आप सोने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान पहले से रखना होगा।
- आपके शहर में कौन सी ज्वैलरी शॉप है जहां से आप पूरे विश्वास के साथ खरीददारी कर सकते हैं
- सोने का गहना खरीदने से पहले उसके मेकिंग चार्ज के बारे में जरूर पूछ लें
- आपको कितने कैरेट कै सोना लेना इसके बारे में पहले ही निर्णय ले लें।
- हमेशा विश्वसनीय ज्वैलरी शॉप से ही सोना खरीदें, ताकि बाद में आपको किसी तरह की परेशानी ना हो।
- सोने का गहना खरीदने से पहले गहने का वजन जरूर देंखें।
- सोने के दाम के साथ मेकिंग चार्ज और वैट आदि के बारे में शॉप कीपर से जरूर पूछें
- सोने के दाम में मोल-भाव कर सकते हैं, आजकल कई ज्वैलरी शॉप सोना खरीदने पर कई तरह के ऑफर भी देते हैं।
सोना खरीदने से पहले रखें ध्यान
भारत में सोने की खपत
दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खपत भारत में है। भारत में आम आदमी से लेकर खास आदमी तक सोने के आभूषण पहनता है। सोने के आभूषण में सबसे ज्यादा गले की चेन, इयर रिंग्स और अंगूठी प्रचलन में रहती है। वहीं कुछ लोग सोने के चूड़ियां और कंगन/कड़ा भी पहनते हैं। वहीं तमाम भारतीय मंदिरों में सोने का दान भी दिया जाता है जिसमें तिरुपति बाला जी और शिर्डी साई बाबा का मंदिर प्रमुख है।


Click it and Unblock the Notifications