एनपीसीआई की भीम आधार योजना की पेमेंट सर्विस जो हमारे देश के दुकानदार और रिटेलर्स को पेमेंट सीधे अपने ग्राहकों के अकाउंट से अपने अकाउंट में प्राप्त करने की सुविधा देगा।
आप अपने ग्राहकों से पेमेंट कैसे प्राप्त करते हैं चेक, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर मोबाइल पेमेंट। क्या आप नहीं चाहेंगे कि इससे भी आसान तरीका आपको पता हो जैसे कि आपके ग्राहक के अंगूठे के निशान को अपने मोबाइल द्वारा स्कैन करके। हां आप ऐसा कर सकते हैं ये कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। जी हां एनपीसीआई की भीम आधार योजना की पेमेंट सर्विस जो हमारे देश के दुकानदार और रिटेलर्स को पेमेंट सीधे अपने ग्राहकों के अकाउंट से अपने अकाउंट में प्राप्त करने की सुविधा देगा।
ऐसे करें भीम एप का सेटअप
अपना भीम आधार मर्चेंट सेटअप करने के लिए पहले भीम आधार ऑन बोर्डिंग एप डाउनलोड करें और फिर विवरण जैसे कि नाम, पता, फोन नम्बर, आधार नम्बर, व्यापार सम्बंधित जानकारी को भरें और अपने पसंदीदा बैंक का चुनाव करें। दुकानदार अपनी पसंद के बैंक के साथ नया खाता खोलने के लिए एक अनुरोध भी कर सकता है। इसके बाद आपका पसंदीदा बैंक आप से संपर्क करके आपके पंजीकरण को पूरा करने में आपकी सहायता करेगा। उसके बाद आप पायेंगे अपना भीम आधार मर्चेंट एप को डाउनलोड करने का लिंक जिसके साथ आपको अपने एप को सक्रिय करने की जानकारी भी दी जायेगी।
एप को इंस्टॉल करने के बाद ऐसे जोड़ें फिंगर प्रिंट
अब आप अपना भीम मर्चेंट एप इंस्टाल कर सकते हैं और इसे अपने स्मार्ट फोन पर अपने फिंगर प्रिंट को जोड़ें। भीम आधार मर्चेंट एप न केवल आपके पेमेंट को रिसीव करने का काम आसान और सुरक्षित बनायेगा साथ ही इसकी सुपफास्ट पेमेंट तकनीकि आपके ग्राहकों को लगातार आपके व्यापार की ओर आकार्षित भी करेगा। इसलिए अपने व्यापार की उपयोगिता को बढ़ाते हुए भीम आधार एप डाउनलोड करें।
BHIM एप की जरूरी बातें
- पेमेंट करने के लिए आपको कैश, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं।
- सामान खरीदने के बाद कैश देने या कोई कार्ड इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं।
- आपको पेट्रोल आदि के भुगतान के लिए सिर्फ अपने अंगूठे की पहचान देनी होगी।
- इसके साथ ही कैशबैक स्कीम और रेफेरल बोनस की भी योजना शुरू।
- योजना की शुरुआत के बाद 75 टाउनशिप में बिना कैश के ही भुगतान हो सकेगा।
किसी तरह का भुगतान शुल्क नहीं लगेगा
आधार पेमेंट ऐप के जरिए भुगतान करने पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए मास्टर कार्ड और वीजा को दिए जाने वाले शुल्क का भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा। इस आधार पेमेंट ऐप को डाउनलोड करने के लिए एक स्मॉर्ट फोन की जरूरत होगी। वीडियो में देखिये कैसे आसान स्टेप में कर सकते हैं भीम आधार एप से पेमेंट
आधार पेमेंट के लिए सिर्फ आधार नंबर की जरूरत
ग्राहकों को इस सेवा का फायदा लेने के लिए आधार पेमेंट ऐप के लिए अपना आधार नंबर डालकर संबंधित बैंक का चुनाव करना होगा। इस आधार पेमेंट ऐप की खासियत है कि इसमें बायोमेट्रिक स्कैन पासवर्ड के रूप में काम करेगा। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मुताबिक अभी देश भर में सिर्फ 40 करोड़ आधार नंबर बैंक के खातों से जुडें हुए हैं।
कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा
जहां एक ओर कार्ड से भुगतान करने पर हमें सर्विस चार्ज देना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर अगर आप आधार पे का इस्तेमाल करते हुए पैसों का भुगतान करते हैं तो आपको सर्विस चार्ज भी नहीं देना होगा।
इंटरनेट-डेटा की जरुरत नहीं
यह व्यवस्था बिना इंटरनेट या मोबाइल के भी काम करेगी। आपका बायोमीट्रिक डेटा पढ़ने के लिए दुकानदार के पास एक बायोमीट्रिक डिवाइस होगा, जिस पर आपको अपना बायोमीट्रिक डेटा देना होगा, जिसके बाद भुगतान हो जाएगा।
सिर्फ डेबिटकार्ड धारकों के लिए है सेवा
सरकार की इस नई व्यवस्था का फायदा सिर्फ डेबिट कार्ड से भुगतान करने वालों को होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी कभी आप अपने डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपके खाते से पैसे कटते हैं, इसलिए यह व्यवस्था डेबिट कार्ड वाले लोगों के लिए है।
क्रेडिट कार्ड वालों को नहीं मिलेगा कोई फायदा
जो लो अपने खर्चों का भुगतान क्रेडिट कार्ड से करते हैं, उन्हें इससे कोई खास फायदा नहीं होने वाला है। दरअसल, क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर खाते से पैसे नहीं कटते हैं, बल्कि बैंक आपके पैसों का भुगतान करता है, इसीलिए यह सुविधा क्रेडिट कार्ड वालों के लिए फायदे का सौदा नहीं है।
2 इंच की होगी डिवाइस
फिंगर प्रिंट लेने वाली डिवाइस बहुत बड़ी नहीं होगी। पीएम मोदी ने बताया है कि यह डिवाइस सिर्फ 2 इंच की होगी। इससे इस डिवाइस के रख-रखाव में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications