परमानेंट अकाउंट नम्बर यानी कि पैन कार्ड, आजकल किसी प्रकार के ट्रांजेक्शन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बैंकिंग और आय से सबंधित लगभग हर कार्य में पैन कार्ड का इस्तेमाल होता है।
परमानेंट अकाउंट नम्बर यानी कि पैन कार्ड, आजकल किसी प्रकार के ट्रांजेक्शन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बैंकिंग और आय से सबंधित लगभग हर कार्य में पैन कार्ड का इस्तेमाल होता है। साथ ही यह एक आइडी प्रूफ की तरह भी कार्य करता है।
जिस किसी कार्य में आपने पैन कार्ड का इस्तेमाल किया है उसकी सारी जानकारी पैन कार्ड के माध्यम से आइडेंटीफाई हो जाती है। हर ट्रांजेक्शन में, सरकारी कार्यालयों में और किसी भी फार्म को भरने में पैन कार्ड के डिटेल की आवश्यकता होती है।
जानें कैसे नए पैन कार्ड के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
आज कल आईटी डिपार्टमेंट में लोगों को नया पैन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति मिल गयी है। यहां पर आपको बता रहे हैं कैसे ऑनलाइन अप्लाई करें नए पैन कार्ड के लिए:
1. लॉन ऑन करें https://tin.tin.nsdl.com/pan पर
2. एनएसडीएल के मेन पेज में कई ऑप्शन हैं। इसमें नए पैन कार्ड, जांच और ट्रैकिंग की स्थिति के लिए पैन में बदलाव करना, पुनर्मुद्रण आदि आवेदन करना शामिल है।
3. अगर आप नए पैन के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो इस पते पर जाइये visit https://tin.tin.nsdl.com/pan/newpan.html
4. फार्म 49ए को भरें सारी जानकारी भरने के बाद फार्म 49ए का सबमिट कर दें। आपको एक एक्नॉलेजमेंट मिलेगा स्क्रीन पर जिसमें 15 अंक का नम्बर आएगा और यही आपका पैन कार्ड नम्बर होगा। इसका आप प्रिंट लेकर सुरक्षित भी रख सकते हैं। यह 15 अंको का नम्बर आपको आइटी विभाग में सारे दस्तावेजों के साथ भेजना होगा।
ये आइडी प्रूफ होने चाहिए साथ में
जब आप नए पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे होते हैं तो आपको आईडी प्रूफ की जरुरत पड़ती है यहां पर हम आपको उनका नाम बता रहे हैं जिनमें से किसी एक का आप इस्तेमाल कर सकते हैं:
आधार कार्ड
वोटर आईडी
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
आर्म्स लाइसेंस
पेन्सनर कार्ड
हेल्थ सर्विस कार्ड
बैंक सर्टिफिकेट
आधार और पैन कार्ड स्पेलिंग गलत होने पर भी होंगे लिंक, जाने कैसे?
एडिशनल डाक्यूमेंट्स
डॉक्यूमेंट्स जैसे इलेक्ट्रीसिटी बिल, लैण्डलाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन बिल, पानी का बिल, गैस कनेक्शन कार्ड, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट आदि को सबमिट कर सकते हैं अगर ये बिल ज्यादा पुराने न हों तो।
जन्म प्रमाण पत्र
अगर जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित डॉक्यूमेंट देने हैं तो बर्थ सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, मैरीज सर्टिफिकेट, मैट्रीकुलेशन सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, डॉमिसिल सर्टिफिकेट और दसवी कक्षा का प्रमाण पत्र भी उपयोग कर सकते हैं।
कितना लगेगा चार्ज
नया पेन कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको 96 रुपए देने होंगे। अगर आपका पता इंडिया से बाहर का है तो पैसे ऑनलाइन माग पत्र के द्वारा देने के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इंडिया से बाहर के पते पर पैन कार्ड बनवाने के लिए 962 रुपए लगेंगे। पेंमेंट हो जाने के बाद आपको एक पेमेंट रिसीप्ट मिलेगी। ये रिसीप्ट आपको अपने सभी डॉक्यूमेंट के साथ अटैच करना होगा।
पैन को करें ट्रैक
ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद एक्नॉलेजमेंट लेटर प्रूफ के साथ और 2 पासपोर्ट साइज की फोटो एनएसडीएल (NSDL)पुने 15 दिन के अंदर भेजना होगा। सारे डॉक्यूमेंट भेजने के बाद आप अपना पैन अप्लीकेशन समय-समय पर चेक कर सकते हैं। आप 57575 पर एसएमएस करके इसे ट्रैक भी कर सकते हैं।
ये लेख आपको कैसा लगा इसके बारे में हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही बिजनेस, पर्सनल फिनांस और शेयर बाजार की खबरों से हर पल अपडेट रहने के लिए हमें फॉलो करें ट्विटर पर और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications