जब भी हम कोई एग्जाम देने जाते हैं, फार्म भरने जाते हैं या फिर कोई नई कंपनी में ज्वाइन करने जाते हैं तो हर जगह कुछ सरकारी डॉक्यूमेंट्स जरुरी होते हैं।
जब भी हम कोई एग्जाम देने जाते हैं, फार्म भरने जाते हैं या फिर कोई नई कंपनी में ज्वाइन करने जाते हैं तो हर जगह कुछ सरकारी डॉक्यूमेंट्स जरुरी होते हैं। ये डॉक्यूमेंट्स अगर आपके पास नहीं होते हैं तो आप को उसी वक्त वहां से वापस जाना होता है। बनने वाला काम बिगड़ जाता है ऐसे में आपका कीमती समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही साथ वो अवसर भी आपके हाथ से निकल जाता है।
यहां पर हम आपको ऐसे डॉक्यूमेंट्स के बारे में बतायेंगे जो हर पल आपके लिए जरुरी हैं:
पैन कार्ड
पैन कार्ड एक ऐसा आईडी प्रूफ है जो कि हर जगह काम करता है क्योंकि इसमें आपका नाम, जन्म तिथि, फोटो और एक यूनिक आईडी नम्बर दिया जाता है। खासकर डिजिटल ट्रांजेक्शन में। पैन कार्ड को जारी करने का मुख्य उद्देश्य है फायनेंशियल ट्रांजेक्शन को ट्रैक करना। किसी भी बैंकिंग लेन-देन या फायनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए पैन जरुरी होता है अगर आपके पास पैन नम्बर नहीं है तो बैंक आप पर 20 फीसदी विथड्रॉल टैक्स भी लगा सकता है। 2 लाख से ज्यादा के ट्रांजेक्शन में पैन कार्ड जरुरी होता है। आपको बता दें पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से लागू किया जाता है।
आधार कार्ड
आधार कार्ड आईडेंटिटी का वेरीफिकेशन करने के लिए जारी किया गया है। आजकल आधार कार्ड सबसे जरुरी सरकारी डॉक्यूमेंट्स माना गया है अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप किसी भी सरकारी सब्सिडी के हकदार नहीं बन पायेंगे। साथ ही आप पास-पोर्ट के लिए भी अप्लाई नहीं कर पायेंगे। इनकम टैक्स फाइल रिटर्न दाखिल करने के लिए, डिजिटल लॉकर के लिए और बैंकों की ऑनलाइन सेवा के लिए भी आधार कार्ड जरुरी होता है। आधार कार्ड यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी किया जाता है जिसमें 12 डिजिट का एक नम्बर होता है जो आपकी बायोमैट्रिक और व्यक्तिगत सूचना को अपने पास रखता है। पहचान के लिए आपकी फोटो भी होती है।
वोटर आईडी
वोटर आईडी हम किस राज्य के हैं किस देश के हैं और कौन से जिले से हैं इन सबकी जानकारी तो देता ही है साथ ही साथ इससे आप मतदान देने के अधिकारी भी बनते हैं। वोटर आईडी इलेक्शन कमीशन के द्वारा जारी की जाती है जिसका उद्देश्य होता है मतदान करने योग्य बनाना। साथ ही विभिन्न सेवाओं की खरीददारी के समय यह आइडेंटिटी कार्ड के तौर पर उपयोगी होता है।
ड्राइविंग लाइसेंस
ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने का मुख्य उद्देश्य होता है ड्राइविंग की परमिशन देना। जो कि 18 साल की उम्र के बाद ही जारी हो सकता है। इसे पाने के बाद आप देश में कहीं गाड़ी चलाने के लिए वैलिड हो जाते हैं। यह टूव्हीलर और फोर व्हीलर दोनों के लिए बनता है। ये भी सभी सरकारी कामों में आइडेंटिटी के तौर पर यूज होता है अगर ये नहीं है तो एक्सिडेंट के समय आपको क्लेम मिलने में दिक्कत आ सकती है।
पासपोर्ट
पासपोर्ट विदेश मंत्रालय के द्वारा जारी किया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य होता है अपने देश से बाहर यानी कि विदेश में सफर करने की अनुमति देना। इसके बिना आप देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। पासपोर्ट भी एड्रेस प्रूफ की तरह इस्तेमाल होता है और समय-समय पर इसे री-ईश्यू भी कराना होता है। साथ ही आप उन देशों में वीजा फ्री एंट्री पा सकते हैं जहां वीजा ऑन अराइवल होता है।
प्रमाणपत्र
इसके आलावा हाई स्कूल के प्रमाणपत्र यानी दसवीं की मार्कशीट भी लगभग हर जगह उपयोगी होती है। जब भी हम कोई फार्म डालते हैं या सरकारी काम करते हैं तो दसवीं का प्रमाणपत्र सबसे पहले मांगा जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications