यहां पर आपको शॉपिंग से जुड़ी हुई कुछ टिप्स बताएंगे जिससे कि आपकी ऑनलाइन शॉपिंग और भी बेहतरीन हो जाए।
ग्लोबलाइजेशन और टेक्नोलॉजी के इस दौर में लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग करना सबसे आसान काम लगता है क्योंकि शॉप्स में और मॉल में जाकर शॉपिंग करने के लिए लोगों के पास अब वक्त नहीं बचा है। लोगों की इसी सोच को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने एक नया आयाम दे दिया है। तो वहीं नोटबंदी के दौरान और पुरानी नोटों को नया करने के समय लोगों का ध्यान इस ओर और भी ज्यादा गया। यहां पर आपको शॉपिंग से जुड़ी हुई कुछ टिप्स बताएंगे जिससे कि आपकी ऑनलाइन शॉपिंग और भी बेहतरीन हो जाए।
फेमस बेबसाइट से ही करें शॉपिंग
किसी भी वेबसाइट से शॉपिंग करने से पहले उसकी पात्रता और विश्वसनीयता को अच्छे से परख लें। आप वेबसाइट का ऑनलाइन रीव्यू भी देख सकते हैं। जैसे कि अमेजन, फिल्पकार्ट और स्नैपडील के बारे में हर कोई अच्छे से जानता है। लेकिन इन्हीं के कॉम्प्टीशन में कई अन्य वेबसाइट्स आकार्षक ऑफर देकर लोगों को अपने ओर खींचने का प्रयास करती हैं तो जब भी आप इन साइट में विजिट करें इनके बारे में अच्छे से जान लें और समझ लें।
ऑनलाइन कूपन का उपयोग करें
वीकेंड पर या फिर कोई फेस्टिवल आ रहा हो और समर एवं विंटर के लिए अलग-अलग मोबाइल एप और शॉपिंग बेबसाइट में कूपन मिलते हैं। इन कूपन को संभाल कर रखें और वक्त आने पर इनका इस्तेमाल करें। जैसे पेटीएम में प्रोमो कोड तो वहीं फ्रीचार्ज और मोबीक्विक में वॉलेट पेंमेंट सेव होता है किसी स्पेशल डे के लिए, तो उस वॉलेट मनी और कोड को यूज करें।
क्रेडिट कार्ड का करें इस्तेमाल
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने की आदत डालें न कि डेबिट कार्ड से शॉपिंग करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके डेबिट कार्ड में बैंक अकाउंट की सारी डिटेल उपलब्ध होती है। जिसे हैकर आसानी से हैक कर सकते हैं तो वहीं क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने के लिए लिमिटेड बैलेंस होता है।
विश्वसनीयता को करें चेक
जिस भी बेबसाइट में आप जाते हैं उसके URL के पास एक लॉक आइकॉन दिया रहता है जिसमें सेक्योरिटी से जुड़ी हुई चीजें दी रहती हैं। यही यूजर को वेबसाइट की विश्वसनीयता को प्रदर्शित करता है। अगर कोई शॉपिंग वेबसाइट कई डायलॉग बॉक्स और अकाउंट से संबंधित प्रश्न पूछती है आपको वहीं पर उस साइट को बंद कर देना चाहिए।
मंथली स्टेटमेंट चेक करते रहें
अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड का मंथली स्टेटमेंट चेक करते रहें ताकि अगर शॉपिंग करने के कुछ दिन बाद उस साइट से कोई चार्ज लगा हो तो पता चल जाए।
स्पैम ईमेल से बचें
आप कई बार अपने मेल आइडी पर कई शॉपिंग वेबसाइट की ओर से भेजे गए ऑफर देखते हैं और उस पर मोहित हो जाते हैं। तो ऐसा बिलकुल न करें। आप ऐसी जगह बिलकुल भी ऑनलाइन शॉपिंग न करें और ऐसे ऑफर से दूरी बनाए रखें।
पासवर्ड थोड़ा कठिन बनायें
यह सुनिश्चित करें कि आप जिस भी साइट से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं उसका पार्सवर्ड सरल ना हो ताकि उसे कोई आसानी से हैक न कर सके और चुरा न सके। हर महीने पासवर्ड चेंज भी करना चाहिए। जरुरी बात यह कि दो अलग-अलग शॉपिंग साइट्स का पासवर्ड एक ही न रखें।
गिफ्ट कार्ड
अधिकांश बैंक गिफ्ट कार्ड प्रदान करते हैं आजकल गिफ्ट कार्ड प्राप्त करना बहुत आसान है कभी-कभी गिफ्ट कार्ड की विभिन्न वेबसाइटों पर नीलामी की जाती हैं, तब लोगों को केवल यह खरीदते हुए ही पता चलता है कि उनके पास सेविंग का कोई कार्ड नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
