ऐसे कई बार देखने को मिलता है कि सावधानी न बरतने से डेबिट कार्ड के दुरुपयोग होने की न्यूज आप पढ़ते और सुनते हैं। कई बार तो हैकर पिन नंबर हैक करके इसका मिस यूज भी करते हैं।
ऐसे कई बार देखने को मिलता है कि सावधानी न बरतने से डेबिट कार्ड के दुरुपयोग होने की न्यूज आप पढ़ते और सुनते हैं। कई बार तो हैकर पिन नंबर हैक करके इसका मिस यूज भी करते हैं। आप अक्सर पेमेंट करने के लिए डेबिट कार्ड का उपयोग शॉपिंग मॉल और आनलॉइन शॉपिंग के दौरान करते हैं। साथ ही आप इस एटीएम से पैसे कैश के रुप में भी निकालते हैं। तब आपको सावधानी के साथ काम लेना चाहिए और किसी भी अनहोनी के होने से पहले सतर्क रहना चाहिए।
वर्तमान पते पर ही मंगवाएं
जब भी आप नये एटीएम और डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं तो अपना नया और वर्तमान पता ही दें। ताकि कार्ड सही पते पर ही आए किसी और के पास नहीं। जब एक बार कार्ड आपको मिल जाए तो अपने कार्ड के पीछे अपने हस्ताक्षर भी कर लें।
बदलते रहें एटीएम पिन
अक्सर ऐसा होता है कि कई सालों से चलने वाले एटीएम का पासवर्ड भी वही पुराना ही होता है। जिसे हैक करना थोड़ा आसान होता है। अगर हैक नहीं हुआ है तो कोई और भी इसे पता करके इसका मिस यूज कर सकता है। इसलिए समय-समय पर अपना एटीएम पिन बदलते रहना चाहिए।
किसी भी साइट पर अपनी पर्सनल डिटेल न दें
अक्सर ऐसा होता है कि आपके मेल पर कुछ ऑफर के साथ पॉपअप दिखते हैं। जिसे देखकर आप आकार्षित हो जाते हैं और वहां रजिस्ट्रेशन करते हैं। इसे दौरान आप से आपकी पर्सनल डिटेल जैसे कि अकाउंट नंबर, एटीएम पिन नंबर आदि मांगा जाता है। तो आप ऐसी जानकारी देने से बचें।
समय-समय पर चेक करें स्टेटमेंट
अपने अकाउंट से संबंधित स्टेटमेंट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि अगर कोई अन-ऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन हुआ है तो आपको इसकी जानकारी मिल जाए। अगर आपका एटीएम खो जाता है या चोरी हो जाता है तो तुरंत ही बैंक को इंफॉर्म करें ताकि आपका डेबिट कार्ड ब्लॉक हो जाए।
कार्ड के उपर न लिखें एटीएम पिन
डेबिट कार्ड के उपर पिन नंबर लिखने की गलती कभी न करें। न ही किसी पेपर या किसी डायरी में लिख कर अपने पर्स में रखें। न ही किसी और के साथ अपना यह प्रायवेट नम्बर शेयर करें। एटीएम मशीन में पिन डालते समय दूसरे हांथ से ढ़ंक लें ताकि कोई और न देख सके।
अपना अपडेटेड नंबर करें रजिस्टर
यह सुनिश्चित करें की जो फोन नंबर आपने अपने अकाउंट से संबंधित जानकारी के लिए बैंक में रजिस्टर करवाया है वह हमेशा चालू रहता है। इससे अगर कोई अनजान व्यक्ति ट्रांजेक्शन करने का प्रयास करता है तो आपके उस फोन नंबर पर तुरंत ही एसएमएस आएगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications