यहां पर हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि इंडिया के ही तरह अप्रैल से मार्च वित्तीय वर्ष का पालन करते हैं।
ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय वित्तीय वर्ष को अगले सत्र में बदल दे। जैसा कि आप सब जानते हैं कि अभी तक अपने देश में वित्तीय वर्ष यानी फायनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से 31 मार्च तक माना जाता है लेकिन नए वित्तीय कैलेंडर में यह सत्र बदलकर 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक होने का कयास लगाया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह 150 साल पुरानी प्रथा में एक नया बदलाव दर्शाएगा, जो कि ब्रिटिश शासन के दौरान 1867 में शुरु हुआ था। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि भारत के ही तरह अप्रैल से मार्च वित्तीय वर्ष का पालन करते हैं।
यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक वित्तीय वर्ष के रुप में लागू किया गया है यह एक ऐसा अभ्यास है जो अब देश में कई शताब्दियों पुराना है। इसलिए सरकारी निगम और सार्वजनिक संस्थाएं बजट के उद्देश्य से हर साल 1 अप्रैल से 31 मार्च तक वित्तीय वर्ष को फॉलो करते हैं। जबकि व्यक्तिगत टैक्स के लिए वित्तीय वर्ष 6 अप्रैल से शुरु होता है और अगले साल 5 अप्रैल को समाप्त होता है।
कनाडा
कनाडा भी एक ऐसा ही देश है जहां पर वित्तीय वर्ष 1अप्रैल से 31 मार्च तक फॉलो किया जाता है ताकि सरकारी निगमों और संस्थाओं के लिए बजट प्लान में मदद मिल सके। तो वहीं यहां पर व्यक्तिगत कर के लिए कैलेंडर वर्ष को ही वित्तीय वर्ष माना जाता है। तो अगर आप वह व्यक्ति हैं जो अपना टैक्स भरना चाहते हैं तो इसके लिए 1 जनवरी से 31 दिसम्बर के बीच आपको टैक्स भरना अनिवार्य होगा।
जापान
जापान में सरकारी वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से शुरु हुआ और 31 मार्च 2017 में समाप्त हुआ। इनकम टैक्स को भरने के लिए वित्तीय वर्ष, कैलेंडर वर्ष यानी कि 1 जनवरी से 31 दिसम्बर को ही फॉलो किया जाता है। कॉपोरेट टैक्स के लिए, कंपनी के वार्षिक अवधि के आधार पर शुल्क लगाया जाता है।
न्यूजीलैण्ड
न्यूजीलैण्ड में किसी कारण से कैलेंडर वर्ष नहीं फालो किया जाता है। यहां कि गर्वमेंट 1 जुलाई से लेकर अगले जून तक रिर्पोटिंग और बजट के लिए वित्तीय वर्ष के रुप में मनाती है। तो वहीं कंपनियों और व्यक्तिगत लोगों के लिए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक माना जाता है।
ऐसे देश जहां पर वित्तीय वर्ष सबसे अलग है
ऐसे बहुत सारे देश हैं जहां पर फायनेंसियल ईयर बहुत ही अलग समय में फॉलो किया जाता है। उदाहरण के तौर पर कोस्टा रिका में वित्तीय वर्ष 1 अक्टूबर से शुरु होता है और अगले वर्ष 30 सितम्बर को समाप्त होता है। तो वहीं दूसरी तरफ इजिप्ट में 1 जुलाई से 30 तक फॉलो किया जाता है। ईरान में वित्तीय वर्ष 21 मार्च में शुरु होकर अगले वर्ष 20 मार्च को समाप्त होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications