अब पेटीएम भी बैंक की तर्ज पर अपने ग्राहकों से केवाईसी मांग रहा है। इसमें आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल देनी होगी।
आप जिस पेटीएम से रोज पैसे भेजते हैं अब वो भी आपसे केवाईसी (KYC) की डिटेल मांग रहा है। अब पेटीएम भी बैंक की तर्ज पर अपने ग्राहकों से केवाईसी मांग रहा है। इसमें आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल देनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया में आपको पेटीएम से अपना आधार नंबर जोड़ना है, यह प्रक्रिया बेहद सरल है जिसके बारे में हमने आगे बताया है। इसके अलावा इस लेख में केवाईसी के बारे में पूरी जानकारी के बारे में विस्तार से पढ़ें।
पेटीएम में कैसे केवाईसी अपडेट करें
इसके लिए आपको पेटीएम एप ओपन करना होगा, इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपग्रेड आइकन दिखेगा। इस आइकन पर अंगूठे की रेखाओं जैसे चिह्न बने होंगे।
आगे क्या करें
इस आइकन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा। यहां पर आधार नंबर खोजने का भी विकल्प दिया गया है। आधार नंबर टाइप करने के बाद आपको आधार पर दर्ज अपना नाम लिखना होगा। इसके बाद आप केवाईसी में रजिस्टर्ड हो जाएंगा।
क्या है केवाईसी
केवार्इसी बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाला एक लोकप्रिय शब्द है। अपने ग्राहक की पहचान से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए केवार्इसी विधि का प्रयोग किया जाता है। इस विधि से वित्तीय संस्थाएं सूचनाओं का संग्रह करते हैं, जिसके आधार पर ग्राहक की पहचान और उसके पत्ते की सही जानकारी प्राप्त की जाती है।
कौन-कौन से दस्तावेज हैं केवाईसी के लिए जरूरी
भारत सरकार ने व्यक्ति की पहचान लिए 6 प्रकार के दस्तावेजों को केवार्इसी के लिए प्रमाणित कर्यालयी दस्तावेज के रुप में विज्ञापित किया है, जिन्हें व्यक्ति की पहचान के रुप में प्रमाण माना गया है।
क्या बैंक बार-बार दस्तावेज मांगते हैं?
यदि आपने एक बार केवार्इसी डोक्युमेंट बैंक में दे दिये हैं, फिर भी बैंक दुबारा आपकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक समयावधि के पश्चात केवार्इसी रिकार्ड को अपडेट करने के लिए इन दस्तावेजों को मांग सकता है। यह बैंक के अकाउंट की जांच के लिए किया गया निरन्तर जारी रहने का वाला उद्यम है। एक अवधि के बाद अकाउंट का अकाउंट से या केटेगरी ऑफ अकाउंट भिन्न हो सकता है। यह सब कुछ बैंकर्स की जाखिम धारणा पर निर्भर करता है।
कहां-कहां जरूरी है केवाईसी
नए नियमों के बाद केवाईसी बहुत जरूरी हो गया है। बैंक में अकाउंट खोलने, म्युचल फंड़ अकाउंट, बैंक लोकर्स तथा ऑन लाइन म्युचल फंड और सोने में निवेश के लिए केवार्इसी को अपडेट कराते रहना आवश्यक रहता है।
केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज
यहां दस्तावेजों की एक सूची दी जा रही है जिसके आधार पर व्यक्ति की पहचान और उसके पत्ते को प्रमाणित किया जा सकता है:
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मतदाता पहचान पत्र
- पैनकार्ड
- आधार कार्ड जोकि यूएआर्इडीआर्इ द्वारा जारी किया जाता है।
पते के संबंध में क्या प्रमाण दे सकते हैं
पते के लिए विभिन्न दस्तावेज दिए जा सकते हैं जिसमें उपभोक्ता बिल जैसे टेलिफोन, बिजली या गैस का रि- फिलिंग बिल, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट जो मेल द्वारा भेजा गया हो/कूरियर जिसके हस्ताक्षर को बैंकर्स ने सत्यापित किया हो, राशन कार्ड, नियोक्ता द्वारा जारी नियुक्ति पत्र, व्यावसायिक बैंकों के बैंक मैनेजर द्वारा भेजा गया पत्र।
क्यों जरूरी है केवाईसी
बैंको और वित्तीय संस्थाओं के लिए केवार्इसी का बहुत महत्व हैं, क्योंकि इस विधि के द्वारा व्यक्ति के आवेदन और उसकी पहचान को सुनिश्चित कर लेंतें और इस बात से आश्वस्त हो जाते हैं कि जो भी दस्तावेज दिये गये हैं, वे वास्तविक हैं। ऐसे कर्इ प्रकरण हुए हैं, जिसमें धोखाघड़ी और और जालसाजी कर अकाअंट से पैसे निकाल लिये गये। यदि आवेदक की पहचान सुनिश्चित हो जाती हैं, तो जालसाजी की सम्भावना कम हो जाती है और इसे रोका जा सकता है।
आज ही अपडेट करें केवाईसी
कर्इ वर्षों से उपभोक्ता को प्रचलित तरीके सेवाएं उपलब्ध करार्इ जा रही है, जिसे सभी को पालन करना आवश्यक रहता है। अत: आप किसी बैंक में अकाउंट खोलने की इच्छा रखते हैं तो आपको केवार्इसी का अनुपालन करना जरुरी है। अब पिछले अकाउंट को पुन: खोलना या म्युचल फंड के लिए अकाउंट खोलना बिना केवार्इसी के सम्भव नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications